Tuesday, July 15, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEntertainmentYami Gautam, in her final trimester, is reading Ramayana Amar Chitra Katha...

Yami Gautam, in her final trimester, is reading Ramayana Amar Chitra Katha | प्रेग्नेंसी के आखिरी दौर में हैं यामी गौतम: रामायण और अमर चित्रकथा पढ़ रही हैं, कहा- पति आदित्य रख रहे हैं खूब ख्याल


9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम इन दिनों प्रेग्नेंसी के आखिरी दौर में हैं। वो मई में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। डिलिवरी से पहले यामी इन दिनों रामायण और अमर चित्र कथा पढ़ रही हैं।

हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में यामी ने कहा, ‘पति आदित्य धर ने मुझे रामायण और अमर चित्र कथा पढ़ने के लिए लाकर दी है। मेरी मां ने भी अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान ये किताबें पढ़ी थीं। इसके अलावा मैं म्यूजिक लीजेंड एमएस सुब्बुलक्ष्मी के गाने सुन रही हूं।’

शादी की सारी रस्में यामी के होमटाउन बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश में निभाई गई थीं।

शादी की सारी रस्में यामी के होमटाउन बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश में निभाई गई थीं।

आदित्य रखते हैं बेहद ख्याल

यामी ने ये भी कहा कि प्रेग्नेंसी में आदित्य उनका बहुत ख्याल रखते हैं। वो बेहद खुश हैं। यामी बोलीं-‘आदित्य मुझसे दिनभर पूछते रहते हैं कि मेरा क्या खाने का मन हो रहा है। मुझे क्या करने का मन हो रहा है। वो हमेशा मुझे ऐसी चीजें लाकर देते हैं जिससे मैं खुश हो जाऊं।’

यामी ने इंटरव्यू में कहा कि उनकी फैमिली मुंबई आ चुकी है और जल्द ही उनकी बहन सुरीली भी मुंबई पहुंच जाएंगी।

यामी ने बताया, ‘हम ट्रेडिशनल फैमिली से हैं। हमारे यहां बेबी की नर्सरी बनाने का ट्रेंड नहीं है। बेशक बच्चे के लिए घर में कुछ एडजस्टमेंट्स करने होंगे लेकिन जब बेबी बड़ा होगा और घर में उछल-कूद मचाएगा तो हम घर को उसके हिसाब से रेनोवेट करवाएंगे। मेरी बहन जो कि खुद एक बच्चे की मां है, उसने मुझसे कहा कि ये जिंदगी का सबसे बेस्ट फेज होता है। कुछ चुनौतियां जरुर होती हैं लेकिन जब हम पेरेंट्स बन जाएंगे तो सबकुछ सीख जाएंगे। हम सब बेहद खुश हैं।’

फरवरी में यामी ने दी गुड न्यूज

यामी गौतम और उनके पति फिल्ममेकर आदित्य धर ने इसी साल फरवरी में फिल्म ‘आर्टिकल 370’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर प्रेग्नेंसी की कन्फर्मेशन दी थी।

आदित्य धर ने कहा था- यह फिल्म एक पारिवारिक मामला है। फिल्म बनने के दौरान हमें ये खुशखबरी मिली। इस इवेंट पर यामी का बेबी बंप नजर आया था।

यामी ने 4 जून, 2021 को फिल्ममेकर आदित्य धर से शादी की थी। दोनों के प्यार की शुरुआत ‘उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक’ के सेट पर हुई थी। इन्होंने एक-दूसरे को करीब दो साल डेट करने के बाद शादी की थी।

'आर्टिकल 370' साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है।

‘आर्टिकल 370’ साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है।

‘आर्टिकल 370’ में नजर आई थीं यामी

2024 में यामी एक हिट फिल्म दे चुकी हैं। 23 फरवरी को उनकी फिल्म ‘आर्टिकल 370’ रिलीज हुई थी जिसने 110 करोड़ की कमाई की थी।

साल 2012 में यामी ने ‘विक्की डोनर’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। ​​​​​​उन्होंने ‘चोर निकल के भागा’, ‘उरी’, ‘ए थर्सडे’, ‘बाला’ और ‘OMG 2’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है।



Source link

khabareaaptak.in
khabareaaptak.inhttps://khabareaaptak.in
Welcome to "khabareaaptak" – your go-to destination for the latest news and updates from around the world. We are committed to bringing you timely and accurate information across various categories, including politics, sports, entertainment, technology, and more.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments