Saturday, March 15, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeStatesMaharashtraUdhhav Thackeray offer Nitin Gadkari Lok Sabha Election 2024 | गडकरी को...

Udhhav Thackeray offer Nitin Gadkari Lok Sabha Election 2024 | गडकरी को उद्धव का ऑफर- MVA से इलेक्शन लड़िए: दिल्ली के सामने मत झुकिए; फडणवीस बोले- मानो गली के नेता अमेरिकी राष्ट्रपति बना रहे


मुंबई24 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
शिवसेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के तुलजापुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए नितिन गडकरी से बीजेपी छोड़कर महाविकास अघाड़ी में आने की बात कही। (फाइल फोटो) - Dainik Bhaskar

शिवसेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के तुलजापुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए नितिन गडकरी से बीजेपी छोड़कर महाविकास अघाड़ी में आने की बात कही। (फाइल फोटो)

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को महा विकास अघाड़ी (MVA) से इलेक्शन लड़ने का ऑफर दिया है। उद्धव ने कहा कि दिल्ली के सामने मत झुकिए।

उन्होंने कहा कि बीजेपी की पहली लिस्ट में कृपाशंकर सिंह जैसे लोगों का नाम है, लेकिन महाराष्ट्र में जिसने बीजेपी पार्टी को मजबूत किया। उनका (गडकरी) नाम तक नहीं है। उद्धव ने ये बातें महाराष्ट्र के तुलजापुर में एक जनसभा को संबोधित करने के दौरान कही हैं।

इस ऑफर के जवाब में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उद्धव की पार्टी का खुद बैंड बजा पड़ा है। उनका यह ऑफर बेहद हास्यास्पद है। यह ऑफर ऐसा है, जैसे गली के व्यक्ति ने अमेरिका का राष्ट्राध्यक्ष बनाने का ऑफर दिया हो।

नितिन गडकरी और उद्धव ठाकरे की ये तस्वीर 2016 की है। इसमें उद्धव के बेटे आदित्य ठाकरे भी हैं।

नितिन गडकरी और उद्धव ठाकरे की ये तस्वीर 2016 की है। इसमें उद्धव के बेटे आदित्य ठाकरे भी हैं।

उद्धव बोले- BJP की लिस्ट में भ्रष्ट आदमी का नाम है, लेकिन गडकरी का नहीं
उद्धव ठाकरे ने कहा कि भाजपा के 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आई है। इसमें नरेंद्र मोदी, अमित शाह सहित और भी नाम हैं। एक नाम कृपाशंकर सिंह का भी है। वो कांग्रेस से बगावत करके भाजपा में आए। कृपाशंकर पर बेनामी संपत्ति के इन्होंने ही आरोप लगाए थे। उन जैसे भ्रष्ट आदमी का नाम देश के प्रधानमंत्री के साथ पहली लिस्ट में आया है।

उद्धव ने कहा- प्रमोद महाजन, गोपीनाथ मुंडे के बराबरी में जिन्होंने काम किया, उन नितिन गडकरी का नाम लिस्ट में शामिल नहीं है। नितिन जी छोड़ दीजिए, महाविकास अघाड़ी (MVA) की तरफ से चुनाव लड़िए हम आपको जीताकर लाएंगे।

दिखाइए महाराष्ट्र की हिम्मत, महाराष्ट्र दिल्ली के सामने कभी झुका नहीं है। आगरा में छत्रपति शिवाजी महाराज औरंगजेब के सामने नहीं झुके थे, तो इनके सामने झुकेंगे। नितिन गडकरी को मैं खुला आह्वान करता हूं कि वे इस्तीफा दें और महाविकास आघाडी से इलेक्शन लड़ें।

2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवारों की पहली सूची में कृपाशंकर सिंह का भी नाम है। वो महाराष्ट्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री रह चुके हैं। (फाइल फोटो)

2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवारों की पहली सूची में कृपाशंकर सिंह का भी नाम है। वो महाराष्ट्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री रह चुके हैं। (फाइल फोटो)

फडणवीस ने उद्धव के बयान को बताया हास्यास्पद
उद्धव ठाकरे के इस ऑफर को डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने हास्यास्पद बताया। उन्होंने कहा यह ऑफर ऐसा है, जैसे गली के व्यक्ति ने अमेरिका का राष्ट्राध्यक्ष बनाने की ऑफर दिया हो। उनकी पार्टी का बैंड बजा पड़ा है। गडकरी हमारे बड़े नेता हैं। वो महाराष्ट्र के नागपुर से चुनाव लड़ते हैं।

फडणवीस ने आगे कहा कि महायुति का राज्य की सीटों पर निर्णय नहीं हुआ है। यह चर्चा जब होगी तब नितिन जी का नाम आएगा। उद्धव ठाकरे खुद को बड़ा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। यह बेहद हास्यास्पद है।

BJP की पहली लिस्ट- 195 नाम, इनमें 34 मंत्री; काशी से मोदी, गांधीनगर से शाह का नाम

भाजपा मुख्यालय में 2 मार्च को बैजयंत पांडा, विनोद तावड़े और पीयूष गोयल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। 16 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 195 सीटों पर कैंडिडेट के नाम बताए।

भाजपा मुख्यालय में 2 मार्च को बैजयंत पांडा, विनोद तावड़े और पीयूष गोयल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। 16 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 195 सीटों पर कैंडिडेट के नाम बताए।

भाजपा की लोकसभा सूची का इंतजार खत्म, शनिवार शाम को 16 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 195 नाम जारी हुए। 34 केंद्रीय मंत्रियों को टिकट मिला है। वहीं, सूची में 28 महिलाएं, 27 एससी, 18 एसटी, 57 ओबीसी नाम हैं। 50 साल से कम उम्र के 47 कैंडिडेट हैं, जिन्हें पार्टी ने युवा कहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी और अमित शाह गांधीनगर से ही लड़ेंगे। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज को विदिशा से, त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब देब को त्रिपुरा पश्चिम और असम के पूर्व CM सर्बानंद सोनोवाल को डिब्रूगढ़ से टिकट मिला है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

ये खबरें भी पढ़ें …

महाराष्ट्र के पूर्व CM अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल, राज्यसभा भेजे जा सकते हैं

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे अशोक चव्हाण 13 फरवरी भाजपा में शामिल हो गए। उनके साथ कांग्रेस के पूर्व MLC अमर राजुलकर ने भी भाजपा की सदस्यता ली। डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने दोनों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। पूरी खबर पढ़ें …

उद्धव ठाकरे बोले- मोदीजी हम कभी आपके दुश्मन नहीं थे

2024 लोकसभा चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे ने ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना दोस्त बताया है। उद्धव ने कहा- मोदीजी हम कभी आपके दुश्मन नहीं थे, हम हमेशा आपके साथ थे, आज भी शिवसेना आपके साथ है। हमने पिछली बार अपने गठबंधन के लिए चुनाव प्रचार किया था। आपने हमें खुद से दूर कर दिया। पूरी खबर पढ़ें …

खबरें और भी हैं…



Source link

khabareaaptak.in
khabareaaptak.inhttps://khabareaaptak.in
Welcome to "khabareaaptak" – your go-to destination for the latest news and updates from around the world. We are committed to bringing you timely and accurate information across various categories, including politics, sports, entertainment, technology, and more.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments