Friday, March 14, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessThe federal government collected ₹1.73 lakh crore from GST in March |...

The federal government collected ₹1.73 lakh crore from GST in March | सरकार ने मार्च में GST से ₹1.73 लाख करोड़ जुटाए: ये वित्त वर्ष 2024-25 का दूसरा बड़ा कलेक्शन, सालाना आधार पर 10% की बढ़ोतरी


नई दिल्ली9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सरकार ने मई 2024 में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स, यानी GST से रिकॉर्ड 1.73 लाख करोड़ रुपए जुटाए हैं। ये अब तक का किसी भी महीने जुटाया गया चौथा और वित्त वर्ष 2024-25 का दूसरा हाईएस्ट GST कलेक्शन है। इससे पहले सरकार ने अप्रैल 2024 में GST से सबसे ज्यादा 2.10 लाख करोड़ रुपए जुटाए थे। सालाना आधार पर ग्रॉस GST कलेक्शन में 10% की बढ़ोतरी हुई है।

  • रिफंड के बाद, मई 2024 के लिए नेट GST रेवेन्यू ₹1.44 लाख करोड़ रहा।
  • पिछले वर्ष की समान अवधि यानी मई 2023 की तुलना में ये 6.9% ज्यादा है।

टॉप-5 GST कलेक्शन्स

अप्रैल 2024₹2.10 लाख करोड़
अप्रैल 2023₹1.87 लाख करोड़
मार्च 2024₹1.78 लाख करोड़
मई 2024₹1.73 लाख करोड़
अक्टूबर 2023/जनवरी 2024₹1.72 लाख करोड़

CGST 32,409 करोड़ रुपए, SGST 40,265 करोड़ रुपए रहा
वित्त मंत्रालय के अनुसार, मई के ₹1,72,739 करोड़ के GST कलेक्शन में CGST 32,409 करोड़ रुपए और SGST 40,265 करोड़ रुपए रहा। IGST 87,781 करोड़ रुपए (माल के आयात पर कलेक्ट किए 39,879 करोड़ रुपए सहित) और सेस 12,284 करोड़ रुपए रहा। सेस में माल के आयात से मिले 1,076 करोड़ रुपए शामिल हैं।

राज्यों के अनुसार GST कलेक्शन

राज्य

मई-23

मई-24

ग्रोथ (%)

जम्मू और कश्मीर

422

525

24%

हिमाचल प्रदेश

828

838

1%

पंजाब

1,744

2,190

26%

चंडीगढ़

259

237

-9%

उत्तराखंड

1,431

1,837

28%

हरयाणा

7,250

9,289

28%

दिल्ली

5,147

7,512

46%

राजस्थान Rajasthan

3,924

4,414

13%

उतार प्रदेश।

7,468

9,091

22%

बिहार

1,366

1,521

11%

सिक्किम

334

312

-7%

अरुणाचल प्रदेश

120

98

-18%

नगालैंड

52

45

-14%

मणिपुर

39

58

48%

मिजोरम

38

39

3%

त्रिपुरा

75

73

-3%

मेघालय

214

172

-20%

असम

1,217

1,228

1%

पश्चिम बंगाल

5,162

5,377

4%

झारखंड

2,584

2,700

4%

ओडिशा

4,398

5,027

14%

छत्तीसगढ

2,525

2,853

13%

मध्य प्रदेश

3,381

3,402

1%

गुजरात

9,800

11,325

16%

दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव

324

375

16%

महाराष्ट्र

23,536

26,854

14%

कर्नाटक

10,317

11,889

15%

गोवा

523

519

-1%

लक्षद्वीप

2

1

-39%

केरल

2,297

2,594

13%

तमिलनाडु

8,953

9,768

9%

पुदुचेरी

202

239

18%

अंडमान व नोकोबार द्वीप समूह

31

37

18%

तेलंगाना

4,507

4,986

11%

आंध्र प्रदेश

3,373

3,890

15%

लद्दाख

26

15

-41%

अन्य क्षेत्र

201

207

3%

केंद्र का अधिकार क्षेत्र

187

245

30%

टोटल

1,14,261

1,31,783

15%

इकोनॉमी की हेल्थ को दिखाता है GST कलेक्शन
GST कलेक्शन इकोनॉमी की ओवरऑल हेल्थ का एक संकेतक है। अप्रैल महीने के जीएसटी कलेक्शन के आंकड़ों पर KPMG के नेशनल हेड अभिषेक जैन ने कहा कि अब तक का हाईएस्ट जीएसटी कलेक्शन मजबूत घरेलू अर्थव्यवस्था को दर्शाता है।

2017 में लागू हुआ था GST
GST एक इनडायरेक्ट टैक्स है। इसे वैराइटी ऑफ प्रीवियस इनडायरेक्ट टैक्स (VAT), सर्विस टैक्स, परचेज टैक्स, एक्साइज ड्यूटी और कई इनडायरेक्ट टैक्स को रिप्लेस करने के लिए 2017 में लागू किया गया था। GST में 5, 12, 18 और 28% के चार स्लैब हैं।

खबरें और भी हैं…



Supply hyperlink

khabareaaptak.in
khabareaaptak.inhttps://khabareaaptak.in
Welcome to "khabareaaptak" – your go-to destination for the latest news and updates from around the world. We are committed to bringing you timely and accurate information across various categories, including politics, sports, entertainment, technology, and more.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments