Saturday, March 15, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessStock Market BSE Sensex NSE Nifty Updates | 2 April | आज...

Stock Market BSE Sensex NSE Nifty Updates | 2 April | आज शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स में 100 अंक से ज्यादा की गिरावट, IT और बैंकिंग शेयर टूटे


मुंबई29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी 2 अप्रैल को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 73,850 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 30 अंक की गिरावट है, ये 22,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में गिरावट और 9 में तेजी देखने को मिल रही है। आज IT और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा कमजोरी देखने को मिल रही है। वहीं एनर्जी शेयर्स में बढ़त है।

कल से भारती हेक्साकॉम लिमिटेड के IPO में निवेश का मौका
भारतीय एयरटेल की सब्सिडियरी कंपनी भारती हेक्साकॉम लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए कल यानी 3 अप्रैल से ओपन हो रहा है। रिटेल निवेशक इस IPO के लिए 3 अप्रैल से 5 अप्रैल तक बोली लगा सकेंगे। 12 अप्रैल को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के शेयर लिस्ट होंगे।

इस IPO के लिए रिटेल निवेशक को मिनिमम एक लॉट यानी 26 शेयर के लिए अप्लाय करना होगा। कंपनी ने IPO का प्राइज बैंड ₹542-₹570 प्रति शेयर तय किया है। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹570 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं तो आपको ₹14,820 लगाने होंगे। रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट यानी 338 शेयर के लिए बिडिंग कर सकते हैं, जिसके लिए ₹192,660 इन्वेस्ट करने होंगे।

कल बाजार ने बनाया था ऑल टाइम हाई
वित्त वर्ष 2024-25 के पहले दिन यानी आज 1 अप्रैल को शेयर बाजार ने नया ऑल टाइम हाई बनाया है। आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 74,254 और निफ्टी ने 22,529 का स्तर छुआ। हालांकि इसके बाद मार्केट थोड़ा नीचे आया और सेंसेक्स 363 अंक की बढ़त के साथ 74,014 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 135 अंक की तेजी रही, ये 22,462 के स्तर पर बंद हुआ।



Source link

khabareaaptak.in
khabareaaptak.inhttps://khabareaaptak.in
Welcome to "khabareaaptak" – your go-to destination for the latest news and updates from around the world. We are committed to bringing you timely and accurate information across various categories, including politics, sports, entertainment, technology, and more.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments