Saturday, July 5, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSportsSri Lanka Vs South Africa Women's 3rd ODI Score Update | SA-W...

Sri Lanka Vs South Africa Women’s 3rd ODI Score Update | SA-W vs SL-W | श्रीलंका ने विमेंस वनडे का सबसे बड़ा स्कोर चेज किया: साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से हराया; अट्टापटू ने नाबाद 195 रन बनाए


  • Hindi News
  • Sports
  • Sri Lanka Vs South Africa Women’s 3rd ODI Score Update | SA W Vs SL W

स्पोर्ट्स डेस्क2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

श्रीलंका विमेंस क्रिकेट टीम ने गुरुवार को इतिहास रच दिया। टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मैच में साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से हराया। श्रीलंका ने इस मैच में 301 रन का स्कोर चेज किया। विमेंस वनडे क्रिकेट में पहली बार किसी टीम ने 300 या इससे ज्यादा का स्कोर चेज किया है।

श्रीलंका कप्तान चमारी अट्टापटू ने नाबाद शतक लगाया। उन्होंने 139 गेंदों पर नाबाद 195 रन बनाए। अट्टापटू ने अपनी बड़ी पारी में 26 चौके और 5 छक्के लगाए। अट्टापटू का यह स्कोर वनडे क्रिकेट (विमेंस/ मेंस) में चेज करते हुए दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।

श्रीलंका से पहले ऑस्ट्रेलिया के नाम था रिकॉर्ड
श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला लिया। साउथ अफ्रीका ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 301 रनों का स्कोर बनाया। साउथ अफ्रीकी कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने 147 गेंदों पर 184 रनों की नॉटआउट पारी खेली। जवाब में श्रीलंका ने 44.3 ओवर में 4 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया और साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से हराया।

श्रीलंका ने विमेंस वनडे का इतिहास का सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था। ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2012 में 289 रनों का टारगेट हासिल किया था।

इसी के साथ श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-1 से ड्रॉ हो गई। सीरीज का पहला मैच बेनतीजा रहा था। दूसरा साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट से जीता था।

अट्टापटू ने बनाया वनडे क्रिकेट (विमेंस/ मेंस) में चेज करते हुए दूसरा सबसे बड़ा स्कोर
श्रीलंका की चमारी अट्टापटू ने नाबाद 195 रन बनाए। अट्टापटू का यह स्कोर वनडे क्रिकेट (विमेंस/ मेंस) में चेज करते हुए दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। विमेंस क्रिकेट में पहला ही है। ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल ने मुंबई में वनडे वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ चेज करते हुए 201 रनों की पारी खेली थी। जो वनडे मैच में (मेंस और विमेंस) में टारगेट का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा इंडिविजुअल रन बनाए हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

khabareaaptak.in
khabareaaptak.inhttps://khabareaaptak.in
Welcome to "khabareaaptak" – your go-to destination for the latest news and updates from around the world. We are committed to bringing you timely and accurate information across various categories, including politics, sports, entertainment, technology, and more.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments