सतना में 15 करोड़ की लागत से स्पोर्ट्स कॉलेज और 7 करोड़ की लगात से सिंथेटिक ट्रैक बनाया जाएगा। यह घोषणा रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की। यह घोषणा उन्होंने सतना में विद्या भारती के अभा खेलकूद समारोह 2024 के समापन अवसर पर की।
.
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में 18 खेलों की 11 राज्य अकादमियों का संचालन हो रहा है। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश के खिलाड़ियों की सफलताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि यह प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। इसके साथ ही, उन्होंने भारतीय संस्कृति में त्योहारों के विशेष महत्व की बात की और कहा कि सरकार दीपावली-गोवर्धन पूजा को धूमधाम से मनाएगी।