Friday, March 14, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessShare Market At the moment | Inventory Market BSE Sensex NSE Nifty...

Share Market At the moment | Inventory Market BSE Sensex NSE Nifty Updates | हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स 270 अंक की गिरावट के साथ 79,778 पर ओपन, निफ्टी भी 80 अंक गिरा


मुंबई2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी 5 जुलाई को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 270 अंक की गिरावट के साथ 79,778 के स्तर पर ओपन हुआ।

वहीं, निफ्टी में भी 80 अंक की गिरावट है, ये 24,213 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयर में से 19 में तेजी और 11 में गिरावट देखने को मिल रही है।

आज एशियाई बाजार में तेजी

  • एशियाई बाजार में आज तेजी देखने को मिल रही है। जापान के निक्केई में 0.34% की तेजी है। साउथ कोरिया के कोस्पी में 1.38% और ताइवान वेटेड में 0.13% बढ़त है। हालांकि, हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स में 1.18% की गिरावट देकने को मिल रही है।
  • NSE पर उपलब्ध प्रोविजनल डेटा के अनुसार, फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FIIs) ने शुक्रवार (5 जुलाई) को ₹2,575.85 करोड़ के शेयर खरीदे। वहीं, इस दौरान डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DII) ने ₹2,375.18 करोड़ के शेयर बेचें।
  • अमेरिकी बाजार कल यानी 4 जुलाई को अमेरिका के इंडिपेंडेंस डे के मौके पर बंद रहे थे। इससे पहले बुधवार को डाओ जोंस 23.85 (0.06%) अंक चढ़कर 39,308 पर बंद हुआ। NASDAQ 159.54 (0.88%) अंक चढ़कर 18,188 पर बंद हुआ।

7 महीने में 70 हजार से 80 हजार पर पहुंचा सेंसेक्स
3 जुलाई को सेंसेक्स पहली बार 80 हजार के पार निकला था। सेंसेक्स को 70 हजार से 80 हजार तक पहुंचने में 7 महीने लगे हैं। 11 दिसंबर 2023 को सेंसेक्स 70 हजार पर था, जो अब, यानी 3 जुलाई को 80 हजार पर पहुंच गया है।

वहीं, सेंसेक्स 60 हजार से 70 हजार पर पहुंचने में 2 साल से ज्यादा लगे थे। इस साल इस साल अब तक सेंसेक्स में 10% और बीते 1 साल में 22% की तेजी देखने को मिली है।

कल बाजार ने बनाया था ऑल टाइम हाई
इससे पहले कल यानी 4 जुलाई को शेयर बाजार ने लगातार तीसरे दिन ऑल टाइम हाई बनाया था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 80,392 और निफ्टी ने 24,401 का लेवल छुआ। हालांकि इसके बाद इसमें गिरावट देखने को मिली और सेंसेक्स 62 अंक की बढ़त के साथ 80,049 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं, निफ्टी में भी 15 अंक की तेजी रही। ये 24,302 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में तेजी और 15 में ही गिरावट देखने को मिली थी। IT, बैंकिंग और पावर शेयर्स में ज्यादा तेजी रही।



Supply hyperlink

khabareaaptak.in
khabareaaptak.inhttps://khabareaaptak.in
Welcome to "khabareaaptak" – your go-to destination for the latest news and updates from around the world. We are committed to bringing you timely and accurate information across various categories, including politics, sports, entertainment, technology, and more.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments