Tuesday, July 8, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessSensex fell by more than 500 points | सेंसेक्स में 300 अंक...

Sensex fell by more than 500 points | सेंसेक्स में 300 अंक से ज्यादा की गिरावट: निफ्टी 130 अंक लुढ़का, निफ्टी PSU बैंक और IT सेक्टर में सबसे ज्यादा गिरावट


मुंबई4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी शुक्रवार, 19 अप्रैल को लगातार पांचवें दिन गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 335 अंक की गिरावट के साथ 72,153 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं, निफ्टी में भी 128 अंक से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है। ये 21,867 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में गिरावट और 6 में तेजी देखने को मिल रही है।

NSE के सभी सेक्टरों में गिरावट
NSE के सभी सेक्टोरल इंडाइसेज में गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी PSU बैंक, निफ्टी IT, निफ्टी मीडिया, निफ्टी ऑटो और निफ्टी रियल्टी में सबसे ज्यादा गिरावट है। निफ्टी PSU बैंक्स में 1.72%, निफ्टी IT में 1.40% और निफ्टी मीडिया में 1.24% की गिरावट है।

बाजार में गिरावट के 3 कारण

  • इजराइल ने ईरान की ओर से 5 दिन पहले किए गए हमले के जवाब में आज मिसाइल और ड्रोन के ईरान पर हमला कर दिया है, जिसके कारण जियो टेंशन फिर बढ़ने लगी हैं।
  • बाजारों में तेज रैली के बाद लोग कुछ प्रॉफिट बुकिंग कर रहे हैं। मिड और स्मॉल कैप ओवरवैल्यूड हो गए हैं।
  • कमजोर ग्लोबल संकेतों ने बाजार को नीचे खींचा है।

कल भी शेयर बाजार में गिरावट थी
शेयर बाजार में कल यानी गुरुवार, 18 अप्रैल को लगातार चौथे दिन गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 454 अंक की गिरावट के साथ 72,488 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में भी 152 अंक की गिरावट रही। ये 21,995 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में तेजी और 7 में गिरावट रही। भारती एयरटेल टॉप गेनर रहा। ये 3.97% बढ़कर 1265 रुपए पर बंद हुआ। वहीं सबसे ज्यादा 3.05% की गिरावट नेस्ले में रही। ये 2469 रुपए पर बंद हुआ।

वोडाफोन आइडिया के FPO में निवेख का दूसरा दिन
टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया (VI) का फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर यानी FPO कल से ओपन है। इस इश्यू के जरिए कंपनी ₹18,000 करोड़ जुटाना चाहती है।

रिटेल निवेशक इस FPO के लिए 22 अप्रैल तक बोली लगा सकते हैं। 25 अप्रैल को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के ये शेयर लिस्ट होंगे।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

खबरें और भी हैं…



Source link

khabareaaptak.in
khabareaaptak.inhttps://khabareaaptak.in
Welcome to "khabareaaptak" – your go-to destination for the latest news and updates from around the world. We are committed to bringing you timely and accurate information across various categories, including politics, sports, entertainment, technology, and more.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments