Monday, July 7, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEntertainmentSalman khan returned from London at midnight amid tight safety | टाइट...

Salman khan returned from London at midnight amid tight safety | टाइट सिक्योरिटी के बीच आधी रात लंदन से लौटे सलमान: मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए एक्टर, आलिया और दिशा समेत कई सेलेब्स दिखे


11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सलमान खान कल यानी बुधवार की रात मुंबई के कलीना एयरपोर्ट पर देखे गए। अपने बॉडीगार्ड शेरा के साथ बुलेट प्रूफ कार में बैठकर वो रवाना हो गए। सलमान के घर फायरिंग मामले के एक आरोपी ने पुलिस हिरासत में आत्महत्या कर ली है। इस घटना के समय सलमान लंदन में थे, यूके के एमपी ने उनका स्वागत किया था, उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग के आरोपी अनुज थापन की पुलिस कस्टडी में कथित आत्महत्या के मामले पर परिजनों ने सवाल उठाए हैं। थापन के भाई अभिषेक ने दावा किया कि पुलिस ने उसकी हत्या कर दी है। वह ऐसा नहीं था, जो आत्महत्या करे। हम न्याय चाहते हैं। परिवार ने यह भी मांग की कि अनुज का पोस्टमार्टम मुंबई से बाहर कराया जाए। मुंबई क्राइम ब्रांच ने फायरिंग केस में 25 अप्रैल को अनुज और उसके साथी को पंजाब से हिरासत में लिया था। दोनों पंजाब के अबोहर के रहने वाले हैं।

सलमान के अलावा भी कई सेलेब्स स्पॉट हुए

आलिया भट्ट शूटिंग के बाद स्पॉट हुईं। आलिया शूट खत्म करने के बाद काफी थकी नजर आईं। वहीं दिशा पाटनी को बांद्रा में देखा गया। एक्ट्रेस स्लिम फिट गाउन पहने बेहद खूबसूरत दिखाई दीं। मानुषी छिल्लर भी मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं।

गाउन पहने खूबसूरत दिखीं दिशा पाटनी।

गाउन पहने खूबसूरत दिखीं दिशा पाटनी।

स्मार्ट कैजुअल लुक में दिखीं मानुषी छिल्लर।

स्मार्ट कैजुअल लुक में दिखीं मानुषी छिल्लर।

फरहान अख्तर के घर पहुंचीं हुमा कुरैशी।

फरहान अख्तर के घर पहुंचीं हुमा कुरैशी।

ओवरसाइज्ड शर्ट और जीन्स पहने नजर आईं मलाइका अरोड़ा।

ओवरसाइज्ड शर्ट और जीन्स पहने नजर आईं मलाइका अरोड़ा।

ये भी पढ़ें

सलमान के घर फायरिंग के आरोपी की आत्महत्या पर सवाल:अनुज के भाई ने कहा- ये सुसाइड नहीं, बल्कि पुलिस ने हत्या की है



Supply hyperlink

khabareaaptak.in
khabareaaptak.inhttps://khabareaaptak.in
Welcome to "khabareaaptak" – your go-to destination for the latest news and updates from around the world. We are committed to bringing you timely and accurate information across various categories, including politics, sports, entertainment, technology, and more.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments