Monday, July 7, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeStatesMaharashtraSalman Khan Father Salim Khan Loss of life Menace Replace Lawrence Bishnoi...

Salman Khan Father Salim Khan Loss of life Menace Replace Lawrence Bishnoi | सलमान के पिता सलीम खान को धमकी: मॉर्निंग वॉक के दौरान स्कूटी सवार महिला बोली- सही से रहो, वर्ना लॉरेंस को बता दूंगी; अरेस्ट


9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
CCTV में सलमान के पिता सलीम खान को धमकी देने वाली महिला बुर्के में दिखाई दी है। - Dainik Bhaskar

CCTV में सलमान के पिता सलीम खान को धमकी देने वाली महिला बुर्के में दिखाई दी है।

अभिनेता सलमान खान के पिता और राइटर सलीम खान को मुंबई में एक महिला ने धमकी दी है। घटना 18 सितंबर की है। सलीम खान मॉर्निंग वॉक के बाद बेंच पर बैठे हुए थे, उसी समय बांद्रा बैंडस्टैंड की तरफ से स्कूटी पर एक शख्स जा रहा था और उसके पीछे एक बुर्का पहने महिला बैठी थी।

उसने यू-टर्न लिया और सलीम खान के पास बोली- सही से रहो वर्ना लॉरेंस को बता दूं क्या? स्कूटी का नंबर 7444 था। बांद्रा पुलिस ने केस दर्ज कर स्कूटी वाले शख्स और महिला को हिरासत में ले लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

सलीम खान को धमकी देने वाली महिला और शख्स पुलिस हिरासत में हैं।

सलीम खान को धमकी देने वाली महिला और शख्स पुलिस हिरासत में हैं।

सलमान के घर पर 14 अप्रैल को पांच राउंड फायरिंग हुई थी सलमान के मुंबई स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में 14 अप्रैल की सुबह फायरिंग हुई थी। फायरिंग करने वाले बाइक से आए थे। उन्होंने सलमान के घर के बाहर 5 राउंड फायरिंग की और भाग गए। दो दिन बाद मुंबई पुलिस ने आरोपियों को गुजरात से अरेस्ट किया था।

सलमान के घर की दीवार पर गोलियों के निशान मिले थे। वहीं CCTV में दोनों शूटर्स नजर आए थे।

सलमान के घर की दीवार पर गोलियों के निशान मिले थे। वहीं CCTV में दोनों शूटर्स नजर आए थे।

मामले में पुलिस ने अब तक लॉरेंस समेत 9 लोगों को आरोपी बनाया है। इनमें से अब तक 6 की गिरफ्तारी हो चुकी है। 1 मई को 6 आरोपियों में से एक अनुज थापन ने पुलिस कस्टडी में आत्महत्या कर ली थी। लॉरेंस पहले से ही अन्य मामलों में जेल में बंद है।

सलमान ने कहा था- परिवारवालों को खतरा है मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने फायरिंग मामले में 4 जून को सलमान का बयान रिकॉर्ड किया था। सलमान ने कहा था- ‘उस दिन मैं सो रहा था जब मैंने पटाखों की आवाज सुनी। सुबह के 4.55 बजे थे। पुलिस बॉडीगार्ड ने बताया कि बाइक पर आए दो लोगों ने गैलेक्सी अपार्टमेंट की फर्स्ट फ्लोर की बालकनी पर बंदूक से फायरिंग की है।’

सलमान ने ये भी कहा था, पहले भी लॉरेंस और उसकी गैंग ने मुझे और मेरे परिवार को मारने को लेकर एक इंटरव्यू में बात की थी। मुझे विश्वास है कि लॉरेंस ने अपनी गैंग के साथियों की मदद से इस फायरिंग को अंजाम दिया, जब मेरे परिवार के सदस्य सो रहे थे। उसका प्लान मुझे और मेरे परिवार वालों को मारने का था, इसलिए उसने ये हमला करवाया।’

सलमान के घर पर फायरिंग होने के बाद महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे उनसे मिलने पहुंचे थे। शिंदे ने सलमान के पिता सलीम खान से भी मुलाकात की थी।

सलमान के घर पर फायरिंग होने के बाद महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे उनसे मिलने पहुंचे थे। शिंदे ने सलमान के पिता सलीम खान से भी मुलाकात की थी।

गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं सलीम खान सलीम खान मुंबई में जुहू इलाके में परिवार के साथ गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं। कोरोना लॉकडाउन के दौरान मॉर्निंग वॉक पर जाने के कारण वो विवादों में भी फंस चुके हैं। तब उन्होंने कहा था कि वे 40 साल से मॉर्निंग वॉक पर जा रहे हैं, क्योंकि उन्हें लोअर बैक में दिक्कत है और डॉक्टर ने उन्हें ऐसा करने की सलाह दी है।

सलीम खान 20 अगस्त को डॉक्यूमेंट्री सीरीज ‘एंग्री यंग मैन’ की रिलीज के मौके पर मुंबई में जावेद अख्तर के साथ नजर आए थे।

सलीम खान 20 अगस्त को डॉक्यूमेंट्री सीरीज ‘एंग्री यंग मैन’ की रिलीज के मौके पर मुंबई में जावेद अख्तर के साथ नजर आए थे।

2022 में भी सलीम खान को मिली थी धमकी 2022 में भी सलीम खान ने बांद्रा पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्हें एक चिट्ठी मिली थी, जिसमें सलमान और उनके परिवार को धमकी दी गई थी।

ये खबरें भी पढ़ें…

सलमान के घर फायरिंग करने वालों को दाऊद का डर:आरोपी विक्की और सागर का दावा- सलमान के गैंगस्टर्स से संबंध, वो हमें मरवाना चाहते हैं

सलमान खान के घर पर फायरिंग करने के आरोप में जेल में बंद विक्की गुप्ता और सागर पाल को अपनी हत्या का डर सता रहा है।

न्यूज एजेंसी ANI को आरोपियों के वकील ने बताया कि दोनों ने जेल अधिकारियों से इसकी शिकायत की है। उनके परिवार वालों ने महाराष्ट्र और बिहार सरकार से शिकायत करके सुरक्षा की मांग की है। पूरी खबर पढ़ें…

पुलिस का दावा- सलमान की सुपारी दी गई थी:₹25 लाख में डील हुई, पाकिस्तान से AK-47 आनी थी, चार्जशीट में 5 आरोपियों के नाम

एक्टर सलमान खान के घर हुई फायरिंग की जांच कर रही नवी मुंबई पुलिस ने नया खुलासा किया है। पुलिस का कहना है कि लॉरेंस गैंग ने सलमान को मारने के लिए 25 लाख रुपए की सुपारी दी थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Supply hyperlink

khabareaaptak.in
khabareaaptak.inhttps://khabareaaptak.in
Welcome to "khabareaaptak" – your go-to destination for the latest news and updates from around the world. We are committed to bringing you timely and accurate information across various categories, including politics, sports, entertainment, technology, and more.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments