Tuesday, July 15, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBreaking NewsRohit Sharma Hit More Sixes In Powerplay Ipl 2024 Than Six Teams;...

Rohit Sharma Hit More Sixes In Powerplay Ipl 2024 Than Six Teams; Beats Pollard For Most Sixes In Ipl For Mi – Amar Ujala Hindi News Live


आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की टीम जीत की पटरी पर वापस आ चुकी है। शुरुआती लगातार तीन मैच गंवाने के बाद मुंबई ने दो मैच जीते। हालांकि, उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद गुरुवार को मुंबई की टीम ने पंजाब किंग्स पर नौ रन से जीत हासिल की। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 192 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 25 गेंद में दो चौके और तीन छक्के की मदद से 36 रन की पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 144 का रहा। तीन छक्के लगाने के साथ ही रोहित ने कुछ खास रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किए।




रोहित इस सीजन पावरप्ले में अब तक 13 छक्के लगा चुके हैं। यह छह टीमों द्वारा पावरप्ले में लगाए गए छक्कों से ज्यादा है। लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 12 छक्के, चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 11-11 छक्के, गुजरात टाइटंस ने 10 छक्के, राजस्थान रॉयल्स ने छह छक्के और पंजाब किंग्स ने चार छक्के लगाए हैं। रोहित ने इस सीजन शुरुआती छह ओवरों में जितने छक्के लगाए हैं, उतने राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स की टीम ने मिलकर पावरप्ले में नहीं लगाए। रोहित द्वारा पावरप्ले में खेली गई यही आक्रामक पारियों की बदौलत मुंबई ने जीत हासिल की है।

आईपीएल 2024 में पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के

खिलाड़ी/टीमछक्के लगाए
रोहित शर्मा13
लखनऊ सुपर जाएंट्स12
चेन्नई सुपर किंग्स11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु11
गुजरात टाइटंस10
राजस्थान रॉयल्स6
पंजाब किंग्स4


तीन छक्के लगाने के साथ ही हिटमैन मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। वह अब तक इस लीग में मुंबई इंडियंस के लिए 224 छक्के जड़ चुके हैं। उन्होंने इस मामले में कीरोन पोलार्ड को पीछे छोड़ दिया। पोलार्ड ने मुंबई के लिए इस लीग में 223 छक्के जड़े हैं। तीसरे नंबर पर 104 छक्कों के साथ हार्दिक पांड्या और चौथे नंबर पर 103 छक्कों के साथ ईशान किशन हैं। 36 साल की उम्र में जिस तरह से रोहित बाउंड्री क्लीयर कर रहे हैं, शायद ही इस वक्त दुनिया में उनसे बेहतर ओपनर या हिटर होगा। रोहित मुंबई इंडियंस से 2011 में जुड़े थे। इससे पहले वह डेक्कन चार्जर्स की टीम में थे। वहां उन्होंने 51 छक्के लगाए थे। कुल मिलाकर रोहित इस लीग में 275 छक्के लगा चुके हैं।

मुंबई के लिए आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

बल्लेबाजछक्के लगाए
रोहित शर्मा224
कीरोन पोलार्ड223
हार्दिक पांड्या104
ईशान किशन103


रोहित फिलहाल इस सीजन सात मैचों की सात पारियों में 49.50 की औसत और 164.09 के स्ट्राइक रेट से 297 रन बना चुके हैं। वह ऑरेंज कैप की रेस में फिलहाल तीसरे नंबर पर हैं। हिटमैन ने अब तक इस सीजन 30 चौके और 18 छक्के लगाए हैं। 18 में से 13 छक्के उन्होंने पावरप्ले में जड़े हैं। ऑरेंज कैप की लिस्ट में पहले नंबर पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने सात पारियों में 72.20 की औसत और 147.35 के स्ट्राइक रेट से 361 रन बनाए हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर रियान पराग हैं। पराग ने सात पारियों में 63.60 की औसत और 161.42 के स्ट्राइक रेट से 318 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 22 चौके और 20 छक्के लगाए हैं। 




Source link

khabareaaptak.in
khabareaaptak.inhttps://khabareaaptak.in
Welcome to "khabareaaptak" – your go-to destination for the latest news and updates from around the world. We are committed to bringing you timely and accurate information across various categories, including politics, sports, entertainment, technology, and more.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments