Thursday, July 3, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeStatesPunjabRemaining Voter Record Of Punjab For Loksabha Election 2024 Launched - Amar...

Remaining Voter Record Of Punjab For Loksabha Election 2024 Launched – Amar Ujala Hindi Information Stay


Final voter list of Punjab for loksabha election 2024 released

पंजाब की अंतिम मतदाता सूची जारी।
– फोटो : फाइल

विस्तार


पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने लोकसभा चुनाव-2024 के लिए प्रदेश की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। इस लोकसभा चुनाव में प्रदेश में कुल 2 करोड़ 14 लाख 61 हजार 739 मतदाता अपने वोट डाल सकेंगे।

सीईओ ने बताया कि कुल वोटरों में 1 करोड़ 12 लाख 86 हजार 726 पुरुष वोटर और 1 करोड़ 1 लाख 74 हजार 240 महिला वोटर हैं। 773 ट्रांसजेंडर वोटर हैं। वहीं इन चुनावों में 5 लाख 38 हजार 715 युवा पहली बार अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। इसके अलावा 1 लाख 89 हजार 855 वोटर 85 साल से ज्यादा उम्र के हैं। दिव्यांग वोटरों की संख्या 1 लाख 58 हजार 718 है।

13 लोकसभा सीटों के लिए कुल 24,451 पोलिंग स्टेशन होंगे, जिनमें से 16,517 गांवों में और 7,934 शहरों में बनाए गए हैं। पंजाब में 100 प्रतिशत फोटो पहचान पत्र बनाए गए हैं।

किस लोकसभा हलके में कितने वोटर 

हलका गुरदासपुर में कुल 16 लाख 5 हजार 204 वोटर हैं जिनमें 8 लाख 48 हजार 855 पुरुष वोटर, 7 लाख 56 हजार 283 महिला वोटर और 36 ट्रांसजेंडर वोटर हैं। अमृतसर में 16 लाख 11 हजार 263 कुल वोटर हैं, जिनमें 8 लाख 45 हजार 434 पुरुष वोटर, 7 लाख 65 हजार 766 महिला वोटर और 63 ट्रांसजेंडर वोटर हैं। खडूर साहिब में 16 लाख 67 हजार 797 कुल वोटर हैं, जिनमें 8 लाख 76 हजार 281 पुरुष वोटर, 7 लाख 91 हजार 449 महिला वोटर और 67 ट्रांसजेंडर वोटर हैं। जालंधर में 16 लाख 54 हजार 3 कुल वोटर हैं, जिनमें 8 लाख 59 हजार 687 पुरुष वोटर, 7 लाख 94 हजार 272 महिला वोटर और 44 ट्रांसजेंडर वोटर हैं। इसी तरह होशियारपुर में 16 लाख 1826 कुल वोटर हैं, जिनमें 8 लाख 30 हजार 840 पुरुष वोटर, 7 लाख 70 हजार 942 महिला वोटर हैं और 44 ट्रांसजेंडर वोटर हैं।

आनंदपुर साहिब में 17 लाख 32 हजार 211 कुल वोटर हैं, जिनमें 9 लाख 4 हजार 50 पुरुष वोटर, 8 लाख 28 हजार 97 महिला वोटर और 64 ट्रांसजेंडर वोटर हैं। लुधियाना में 17 लाख 58 हजार 614 कुल वोटर हैं, जिनमें 9 लाख 37 हजार 94 पुरुष वोटर, 8 लाख 21 हजार 386 महिला वोटर हैं और 134 ट्रांसजेंडर वोटर हैं। फतेहगढ़ साहिब में 15 लाख 52 हजार 567 कुल वोटर हैं, जिनमें 8 लाख 23 हजार 339 पुरुष वोटर, 7 लाख 29 हजार 196 महिला वोटर और 32 ट्रांसजेंडर वोटर हैं।

उधर, फरीदकोट में 15 लाख 94 हजार 33 कुल वोटर हैं , जिनमें 8 लाख 42 हजार 184 पुरुष वोटर, 7 लाख 51 हजार 768 महिला वोटर और 81 ट्रांसजेंडर वोटर हैं। फिरोजपुर में 16 लाख 70 हजार 8 कुल वोटर हैं, जिनमें 8 लाख 80 हजार 617 पुरुष वोटर, 7 लाख 89 हजार 343 महिला वोटर और 48 ट्रांसजेंडर वोटर हैं। बठिंडा में 16 लाख 51 हजार 188 कुल वोटर हैं, जिनमें 8 लाख 70 हजार 14 पुरुष वोटर, 7 लाख 81 हजार 140 महिला वोटर और 34 ट्रांसजेंडर वोटर हैं। संगरूर में 15 लाख 56 हजार 601 कुल वोटर हैं, जिनमें 8 लाख 24 हजार 1 पुरुष वोटर, 7 लाख 32 हजार 554 महिला वोटर और 46 ट्रांसजेंडर वोटर हैं। पटियाला में कुल 18 लाख 6 हजार 424 वोटर हैं जिनमें 9 लाख 44 हजार 300 पुरुष वोटर, 8 लाख 62 हज़ार 44 महिला वोटर और 80 ट्रांसजेंडर वोटर हैं।

कहां-कितने पोलिंग स्टेशन

पंजाब में कुल 24,451 पोलिंग स्टेशन होंगे। गुरदासपुर में 1895, अमृतसर 1684, खडूर साहिब 1974, जालंधर 1951, होशियारपुर 1963, आनंदपुर साहिब 2068, लुधियाना 1843, फतेहगढ़ साहिब 1821, फरीदकोट 1688, फिरोजपुर 1903, बठिंडा 1814, संगरूर 1765 और पटियाला में 2082 पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे।

 



Supply hyperlink

khabareaaptak.in
khabareaaptak.inhttps://khabareaaptak.in
Welcome to "khabareaaptak" – your go-to destination for the latest news and updates from around the world. We are committed to bringing you timely and accurate information across various categories, including politics, sports, entertainment, technology, and more.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments