Sunday, June 15, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeStatesMaharashtraRahul Gandhi Mumbai Rally LIVE Update; Tejashwi Yadav Akhilesh Yadav | Bharat...

Rahul Gandhi Mumbai Rally LIVE Update; Tejashwi Yadav Akhilesh Yadav | Bharat Jodo Nyay Yatra | राहुल बोले- राजा की आत्मा EVM, ED-CBI में है: मोदी एक्टर्स की तरह मुखौटा, वे मुझसे डरते हैं; उनकी छाती 56 इंच की नहीं


  • Hindi News
  • National
  • Rahul Gandhi Mumbai Rally LIVE Update; Tejashwi Yadav Akhilesh Yadav | Bharat Jodo Nyay Yatra

मुंबई13 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन पर मुंबई में राहुल गांधी ने I.N.D.I.A गठबंधन की जनसभा को संबोधित किया। - Dainik Bhaskar

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन पर मुंबई में राहुल गांधी ने I.N.D.I.A गठबंधन की जनसभा को संबोधित किया।

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन रविवार रात मुंबई में हुआ। यहां के शिवाजी पार्क में हुई सभा में राहुल गांधी ने कहा- राजा की आत्मा EVM, CBI, ED, इनकम टैक्स में है। इसी के दम पर वो नेताओं को डराकर भाजपा में शामिल करा रहे हैं। कांग्रेस, शिवसेना, NCP-SCP के लोग यूं ही चले गए? वे सब डरकर बीजेपी में गए हैं।

नरेंद्र मोदी मुखौटा है। जैसे बॉलीवुड के एक्टर-एक्ट्रेस हैं। उनसे कुछ करने को कहा जाता है, वैसे ही मोदी हैं। उनकी 56 इंच की छाती नहीं है, खोखला व्यक्ति है। मैं सिस्टम को अंदर से जानता हूं, इसलिए वो मुझसे डरते हैं।

कांग्रेस की न्याय संकल्प पदयात्रा के मुंबई के मणि भवन से निकलने के समय का फुटेज।

कांग्रेस की न्याय संकल्प पदयात्रा के मुंबई के मणि भवन से निकलने के समय का फुटेज।

शिवाजी पार्क में हुई रैली में राहुल के अलावा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, राजद नेता तेजस्वी यादव, शिवसेना (UBT) के प्रमुख उद्धव ठाकरे, NCP (शरद गुट) प्रमुख शरद पवार समेत सपा, आम आदमी पार्टी (AAP) सहित I.N.D.I.A ब्लॉक की अन्य पार्टियों के नेता मौजूद हैं।

इससे पहले राहुल गांधी ने मुंबई में मणि भवन से अगस्त क्रांति मैदान तक न्याय संकल्प पदयात्रा निकाली। इस पदयात्रा में उनके साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा और एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भी मौजूद रहीं।

राहुल गांधी और I.N.D.I.A ब्लॉक के अन्य नेताओं के भाषण सिलसिलेवार तरीके से पढ़िए…

अपडेट्स

03:37 PM17 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

भाषण के अंत में राहुल बोले- नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलो

मैं चार हजार किमी चला, किसी ने नहीं कहा कि अग्निवीर योजना अच्छी है। युवाओं ने कहा कि हम जहां सेना में जाने के लिए दौड़ने जाते थे, अब खाली पड़ा है। मुझे दिल से जो लोगों का प्यार मिला, उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता। आप मुझे जहां बुलाना चाहो, मैं आने को तैयार हूं। जान-बूझकर नफरत फैलाई जा रही है, ताकि आपकी जेब से पैसा निकाल सकें। नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलो। ये गांधी जी, भगवान बुद्ध, भगवान राम ने कहा।

03:37 PM17 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

राहुल बोले-  मोदी के पास भ्रष्टाचार की मोनोपॉली है

आज नरेंद्र मोदी के पास भ्रष्टाचार की मोनोपॉली है। इलेक्टोरल बॉन्ड का सिस्टम निकाला। यहां सड़कों पर एक्सटॉर्शन चलता है, वो (बीजेपी) सरकार में कर रहे हैं। कंपनी को कॉन्ट्रैक्ट मिलता है, फिर वो सीधे इलेक्टोरल बॉन्ड खरीद लेते हैं। कंपनी को प्रॉफिट ही नहीं है और उससे ज्यादा पैसा वो बीजेपी को दे रही है।

यहां मुंबई में किसी भी गुंडे को आप सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स पकड़ा दो। सरकार में यही हो रहा है। सीबीआई की एन्क्वायरी हुई और अडाणी जी को एयरपोर्ट मिल गया। ये चाहते हैं कि छोटे-छोटे दुकानदार खत्म हो जाएं। स्मॉल-मीडियम इंडस्ट्री ही तो चीन का मुकाबला करेगी। ये इसी को खत्म कर रहे हैं।

03:35 PM17 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

राहुल बोले- जेटली ने कहा था कि लैंड एक्वीजिशन चुप रहिए, नहीं तो केस दर्ज कर देंगे 

जब चीन का माल यहां बिकता तो सिर्फ चीन का फायदा नहीं होता, हमारे उद्योगपतियों को भी फायदा होता है। पूरा सिस्टम कंट्रोल में है। जब पहले इनकी सरकार आई, अरुण जेटली मेरे पास आए और कहा कि राहुल, लैंड एक्वीजिशन पर मत बोलो। अगर बोलोगे तो तुम्हारे ऊपर केस लगाएंगे। मैंने कहा- केस लगाइए। ईडी वाले आए। ईडी के अफसर ने कहा- राहुल जी, आप किसी से नहीं डरते, आप नरेंद्र मोदी को हरा सकते हो। लेकिन मैं राहुल गांधी नहीं हूं, ये उद्धव ठाकरे नहीं हैं, यहां हिंदुस्तान की आवाज है। नरेंद्र मोदी जी मीटिंग देखिए, वहां सिर्फ एक व्यक्ति बोलता है। वहां गडकरी जी माला के बाहर हो जाते हैं।

03:27 PM17 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

राहुल ने कहा- आज हिंदुस्तान में सबसे ज्यादा बेरोजगारी 

आप लोग जीएसटी देते हैं। उतनी ही अडाणी देता है। आप शर्ट पर 18% जीएसटी देते हो, अडाणी भी उतना ही देता है। फिर पैसा जाता कहां है। नरेंद्र मोदी जी काम आपके ध्यान को भटकाने का है। कभी कहेंगे- चीन की तरफ देखो, पाकिस्तान की तरफ देखो। कभी मोबाइल की लाइट ऑन करवा देंगे। कभी कहेंगे कि मेरा अपमान कर दिया। यात्रा में दुख-दर्द सब दिख जाता है। आज हिंदुस्तान में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है।

03:26 PM17 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

राहुल बोले- सिस्टम को अंदर से देखा है, इसलिए मोदी मुझसे डरते हैं

इस देश को 90 अफसर चला रहे हैं। मैंने सिस्टम को अंदर से देखा है, इसलिए मोदी जी मुझसे डरते हैं। मुझसे कुछ नहीं छिप सकता। उन अफसरों में तीन पिछड़े हैं। 3 दलित हैं। पॉलिसी ये 90 लोग बनाते हैं। ये सच्ची शक्ति हिंदुस्तान को चला रही है। यहां किसी ने EVM की बात की। EVM के बिना नरेंद्र मोदी चुनाव नहीं जीत सकता। हमने चुनाव आयोग से कहा कि विपक्षी पार्टी को ये मशीन दिखा दीजिए। ये कैसी चलती है, ये दिखा दीजिए। हमने कहा कि वोट मशीन में वोट नहीं है, कागज में है। वो कागज की गिनती नहीं करते।

03:20 PM17 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

राहुल बोले- 22 लोगों के पास उतना धन, जितना 70 करोड़ लोगों के पास है

चीन में एक शेनझेन है। धारावी, शेनझेन का मुकाबला कर सकते हैं, बस उनके लिए बैंक के दरवाजे तो खोलिए। यहां 22 लोगों के पास उतना ही धन है, जितना हिंदुस्तान के 70 करोड़ लोगों के पास है। भारत में इंटरनेशनल एयरपोर्ट खुलवाने के लिए साल लग जाते हैं। यहां शादी के लिए 10 दिन में इंटरनेशनल एयरपोर्ट खुल जाता है। खोलिए, मगर अन्य प्रदेशों में भी तो एयरपोर्ट खोलिए।

03:18 PM17 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

राहुल ने कहा- मणिपुर में सिविल वॉर का माहौल है

मणिपुर में इसी शक्ति ने सिविल वॉर का माहौल बना रखा है। मैंने सोचा कि यात्रा वहीं से शुरू होगी और धारावी में खत्म होगी। मुंबई टैलेंट का केंद्र है। यही शक्ति एकसाथ लोगों को बर्बाद करने में लगी है।

03:14 PM17 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

राहुल बोले- भाजपा नेताओं को डरा रही है, इसलिए लोग पार्टी छोड़ रहे हैं

किसी ने कहा कि राजा की आत्मा EVM, CBI, ED, इनकम टैक्स में है। इसी राज्य के एक वरिष्ठ नेता कांग्रेस छोड़ते हैं और मेरी मां से रोकर कहते हैं कि मुझे शर्म आ रही है कि इस शक्ति से लड़ने की हिम्मत नहीं है, मैं जेल नहीं जाना चाहता। ऐसे हजारों लोग डराए गए हैं। शिवसेना, NCP-SCP के लोग यूं ही चले गए? वे सब डरकर बीजेपी में गए हैं।

03:11 PM17 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

राहुल बोले- हम नरेंद्र मोदी से नहीं, बल्कि हम एक शक्ति से लड़ रहे हैं

पिछले साल हमने कन्याकुमारी से कश्मीर तक यात्रा की। यात्रा करनी पड़ी। अगर मैं आपसे 2004, 2010, 2014 में पूछता कि मुझे 4 हजार किमी कन्याकुमारी से कश्मीर चलना पड़ेगा, ऐसा सोच भी नहीं सकता था। ये यात्रा हमें क्यों करनी पड़ी? देश का कम्युनिकेशन सिस्टम, मीडिया या सोशल मीडिया, देश के हाथ में नहीं है। जनता के मुद्दे बेरोजगारी, हिंसा, नफरत, महंगाई, किसानों, अग्निवीर के मुद्दे आपको मीडिया में नहीं दिखेंगे।

हमको ये यात्रा इसलिए करनी पड़ी, क्योंकि कोई और चारा नहीं था। देश के ध्यान को पकड़ने के लिए की। सिर्फ राहुल गांधी नहीं चला, हिंदुस्तान का पूरा विपक्ष, कई नेता इस यात्रा में शामिल हुए। सोशल मीडिया में भी किसी ने कहा- सोशल मीडिया रास्ता है। लेकिन ये सच नहीं है।

काफी डिस्कशन होता है कि हम बीजेपी से लड़ रहे हैं। लोग सोचते हैं कि हम एक राजनीतिक दल के खिलाफ लड़ रहे हैं। देश भी ये सोचता है कि मंच पर बैठे नेता एक राजनीतिक पार्टी से लड़ रहे हैं। ये सच नहीं है। हिंदुस्तान के युवाओं के ये समझना होगा कि ये सब लोग एक व्यक्ति के खिलाफ लड़ रहे हैं? हम न बीजेपी और न ही एक व्यक्ति के खिलाफ लड़ रहे हैं। एक व्यक्ति को चेहरा बनाकर ऊपर कर रखा है। हिंदू धर्म में एक शब्द शक्ति होता है। हम शक्ति से लड़ रहे हैं।

03:08 PM17 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

शरद पवार- भाजपा से मुक्ति का नारा हम देते हैं

NCP-शरदचंद्र पवार के चीफ शरद पवार ने कहा कि महात्मा गांधी ने इसी शहर से अंग्रेजों के लिए भारत छोड़ो का नारा दिया था।आज हम भी भाजपा से मुक्ति का नारा देते हैं।

02:54 PM17 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

महबूबा बोलीं- राहुल के नाम में गांधी है और बीजेपी इससे डरती है

02:42 PM17 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

महबूबा मुफ्ती बोलीं- PM मोदी की लापरवाही से पुलवामा में जवान शहीद हुए  

पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने कहा कि PM मोदी ने कुछ काम नहीं किया, लेकिन जनता से पुलवामा के शहीदों के नाम पर वोट मांगे। उन शहीदों के नाम पर वोट मांगे, जिनकी जान PM की लापरवाही की वजह से चली गई। जनता ने फिर भी वोट दे दिया। इसके बावजूद PM मोदी ने 10 साल में न तो नौकरियां दीं और न ही महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की।

02:17 PM17 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

तेजस्वी बोले- हमारी लड़ाई उनसे, जिन्होंने आजादी की लड़ाई में भाग नहीं लिया

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि मोदी-शाह से हमारी व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है। हमारी लड़ाई तो उन लोगों से है, जिन्होंने आजादी की लड़ाई में भाग नहीं लिया। हमारी लड़ाई उन लोगों से हैं, जिन्होंने अपने दफ्तरों में तिरंगा न फहराया हो। आज वो कहते हैं कि उनसे बड़ा देशभक्त कोई नहीं है।

02:11 PM17 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

स्टालिन बोले- भारत जोड़ो यात्रा देश को पुनर्स्थापित करने की यात्रा है

तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन ने कहा- हमने जनता की सेवा के लिए राजनीति में प्रवेश किया। राहुल गांधी ने भारत के दिल को समझने के लिए पूरे भारत का दौरा किय। यह भारत को पुनर्स्थापित करने की यात्रा है, जिसे बीजेपी ने नष्ट कर दिया है।

02:09 PM17 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

I.N.D.I.A. गठबंधन की रैली में विपक्षी नेताओं ने एक साथ तस्वीर खिंचवाई

02:07 PM17 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

फारूक अब्दुल्ला बोले- समय आ गया कि इकट्ठे होकर सविंधान बचाएं

जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि देश में इलेक्शन आने वाले इसलिए मोदी सरकार ने पेट्रोल 2 रुपए कम कर दिए। हकीकत ये है कि देश में बहुत ज्यादा मंहगाई है। गैस सिलेंडर से लेकर खाने-पीने की चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। देश में इतनी ज्यादा गरीबी हो चुकी है कि 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन देना पड़ रहा है। पढ़े-लिखे लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है। अब समय आ गया है कि हम सब इकट्ठे होकर सविंधान को बचाएं।

02:02 PM17 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

फारूक अब्दुल्ला बोले- राहुल को मुबारकबाद, उन्होंने असली भारत देखा

जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि राहुल को गांधी को मुबारकबाद देता हूं, जिन्होंने भारत को देखा है। असली भारत दिल्ली में बैठकर नहीं, बल्कि गांव-गांव जाने से दिखता है।

01:38 PM17 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

राहुल की मेगा रैली में नहीं आएंगे अखिलेश यादव, लेटर जारी किया

01:37 PM17 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

नाना पटोले बोले- जांच एजेंसियों से डरने वालों को बोलने का अधिकार नहीं

CM शिंदे के बयान पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि जो ईमानदारी से संविधान की रक्षा करते हैं, वे देशभक्त हैं। लेकिन जो लोग केवल सत्ता के लिए हैं और जांच एजेंसियों से डरते हैं, उन्हें बोलने का कोई अधिकार नहीं है।

दरअसल, CM ने कहा था कि आज शिवसेना के लोगों के लिए काला दिन है। इस शिवाजी पार्क से बालासाहेब ठाकरे ने देश को दिशा दिखाई दी थी। आज इसी पार्क में विपक्षी पार्टियों की रैली हो रही है। ये वो लोग हैं, जो वीर सावरकर पर सवाल उठा चुके हैं।

01:31 PM17 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

अनिल देशमुख बोले- महाराष्ट्र के लिए काला दिन वो था, जब शिंदे ने विधायक खरीदे

NCP-शरदचंद्र पवार के नेता अनिल देशमुख ने कहा कि महाराष्ट्र के लिए काला दिन वह था, जब शिंदे ने हर विधायक को 50 करोड़ रुपए की रिश्वत देकर शिवसेना से 50 विधायक ले लिए और सीएम बन गए। जब अजित पवार ने 40 विधायकों के साथ हमारी पार्टी छोड़ी, वह भी दिन महाराष्ट्र के लिए काला दिन था।

01:24 PM17 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

राहुल, प्रियंका और उद्धव ने बाल ठाकरे को श्रद्धांजलि दी

राहुल, प्रियंका और उद्धव ने मेगा रैली से पहले बाल ठाकरे को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान I.N.D.I.A. गठबंधन के कई नेता मौजूद थे।

01:13 PM17 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

बाल ठाकरे को श्रद्धांजलि देंगे राहुल गांधी

क्या राहुल गांधी शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे को श्रद्धांजलि देंगे। इस पर कांग्रेस नेता हुसैन दलवई बोले- हां निश्चित तौर पर वह (राहुल गांधी) श्रद्धांजलि देंगे। बाल ठाकरे महाराष्ट्र के इतने बड़े नेता थे। वह उन्हें सलाम क्यों नहीं करेंगे?

12:55 PM17 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

सौरभ भारद्वाज बोले- शिंदे को लोग माफ नहीं करेंगे

दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि महाराष्ट्र के लोगों में उद्धव ठाकरे के प्रति सहानुभूति है। वे एकनाथ शिंदे को पीठ में छुरा घोंपने वाले के रूप में देखते हैं, जिसने बालासाहेब ठाकरे को धोखा दिया। ये चुनाव एकनाथ शिंदे के लिए बहुत बुरा समय लाएंगे। लोग उन्हें माफ नहीं करेंगे।

12:51 PM17 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

राहुल गांधी बाल ठाकरे को श्रद्धांजलि देंगे

कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने कहा किशिव सेना के संस्थापक बाल ठाकरे महाराष्ट्र के बहुत बड़े नेता थे। राहुल गांधी उनको श्रद्धांजलि देंगे।

12:38 PM17 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र के पूर्व CM सुशील शिंदे बोले- लोकसभा चुनाव में I.N.D.I.A. की जीत होगी

QuoteImage

I.N.D.I.A. गठबंधन की रैली राहुल गांधी के नेतृत्व में होने जा रही है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और गठबंधन पार्टियों की जीत होगी।

QuoteImage

12:25 PM17 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

I.N.D.I.A. गठबंधन की रैली में पहुंची महबूबा मुफ्ती

पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती I.N.D.I.A. गठबंधन की रैली में शामिल होने के लिए मुंबई के शिवाजी पार्क पहुंचीं।

12:23 PM17 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

पवन खेड़ा बोले -जल्द ही PM मोदी घबराए हुए दिखेंगे

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि आज एकनाथ शिंदे घबराए हुए हैं। कल पीएम मोदी भी घबराए हुए दिखेंगे। इलेक्टोरल बॉन्ड डेटा अब सबके सामने है।

12:20 PM17 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

गहलोत बोले- लोकसभा चुनाव के नतीजे चौंकाने वाले होंगे

राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत भारत गठबंधन की रैली में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह रैली एक शुरुआत है। इस बार लोकसभा चुनाव के नतीजे चौंकाने वाले होंगे। सीट-बंटवारे का फॉर्मूला जल्द ही तय किया जाएगा।

12:05 PM17 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 63 दिन, 15 राज्य और 6700 किलोमीटर का सफर

63 दिनों तक चलने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश के 15 राज्यों और 110 जिलों से होकर गुजरी। इस दौरान राहुल 6700 किमी का सफर तय किया।

राहुल की इस यात्रा ने 15 राज्य और 110 जिलों के 337 विधानसभा सीटों को कवर किया। इस दौरान राहुल गांधी बस से और पैदल 6 हजार 713 किलोमीटर से ज्यादा का सफर किया। यह मणिपुर से शुरू होकर नगालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात से होते हुए महाराष्ट्र में खत्म हुई।

11:59 AM17 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

इस बार I.N.D.I. अलायंस की सरकार बनेगी- केरल के कांग्रेस नेता का दावा

मुंबई में केरल के कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला ने कहा कि आज काफी अहम दिन है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा खत्म हो रही है। I.N.D.I.A. के सभी नेता समापन रैली में मौजूद रहेंगे। हम पूरी ताकत के साथ आगे बढ़ेंगे। मोदी तो 400 पार कहते ही रहते हैं। सच ये है कि I.N.D.I. अलायंस ही सरकार बनाएगा।

11:44 AM17 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

जनता इन विपक्षी नेताओं को चुनाव में सबक सिखाएगी- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री

शिवाजी पार्क में विपक्षी गठबंधन के शक्ति प्रदर्शन पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा- आज शिवसेना के लोगों के लिए काला दिन है। इस शिवाजी पार्क से बालासाहेब ठाकरे ने देश को दिशा दिखाई दी थी। आज इसी पार्क में विपक्षी पार्टियों की रैली हो रही है। ये वो लोग हैं, जो वीर सावरकर पर सवाल उठा चुके हैं। ये सभी रैली में जुट रहे हैं, ये दुर्भाग्य है। चुनाव में जनता इन्हें सबक सिखाएगी।

11:39 AM17 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

शिवाजी पार्क में कांग्रेस और I.N.D.I. गठबंधन के नेताओं के कटआउट लगाए

राहुल की गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मुंबई के शिवाजी पार्क मैदान में खत्म हो रही है। यहां कांग्रेस नेताओं समेत I.N.D.I. ब्लॉक के नेताओं के पोस्टर लगाए गए हैं।

11:16 AM17 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

स्वरा बोलीं- राहुल की कोशिशें हमें उम्मीद देती हैं

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भारत जोड़ो यात्रा के समापन के दौरान कहा- राहुल गांधी की दोनों भारत जोड़ो यात्राएं सफल रहीं। मैं ऐसे किसी नेता को नहीं जानती जिसने पूरे देश की यात्रा की हो और जानने की कोशिश की हो कि लोगों के दिल में क्या है। राहुल गांधी लोगों से मिलना चाहते थे और उनसे कनेक्ट करना चाहते थे। उनकी ऐसी ही कोशिशें हमें उम्मीद देती हैं।

11:15 AM17 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

ठाणे में राहुल ने कहा था- इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए हफ्ता वसूली चल रही है

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शनिवार (16 मार्च) को महाराष्ट्र के ठाणे पहुंची। यहां राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा- इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए हिंदुस्तान में हफ्ता वसूली चल रही है। कोई भी कुछ बोलता है तो ED, CBI, IT उन्हें डराने पहुंच जाती है।

राहुल गांधी ने कहा कि अडानी को रेलवे, सड़क, सुरक्षा और बिजली, इन सभी सेक्टर से पैसा मिलता है। अडानी का मतलब नरेंद्र मोदी ही है। दोनों एक ही हैं। आप इन्हें ‘मोडानी’ भी कह सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

11:14 AM17 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

राहुल बोले- कांग्रेस सत्ता में लौटी तो हर साल मिलेंगे 1 लाख रुपए

राहुल ने शनिवार को धारावी में एक सभा को संबोधित किया। इसमें राहुल ने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में लौटी तो गरीब महिलाओं को उनके बैंक खातों में हर साल 1 लाख रुपए मिलेंगे। राहुल ने कहा- न्याय यात्रा के दौरान मैंने हर वर्ग के साथ हो रहे भयंकर अन्याय और उत्पीड़न को बहुत करीब से जाना और समझा। मैं देशवासियों की उम्मीदों भरी आंखों में छिपे छोटे-छोटे सपनों को अपने साथ लेकर जा रहा हूं।

कांग्रेस सांसद ने कहा- चुनावी बिगुल बज चुका है। कांग्रेस के सभी बब्बर शेर कार्यकर्ताओं अन्याय का पर्याय बन चुकी मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने के बाद ही अब चैन बैठेंगे। हम जनता के जीवन से जुड़े जमीनी मुद्दों को लेकर चुनाव में उतरेंगे।

11:13 AM17 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

145 दिनों की भारत जोड़ो यात्रा कर चुके हैं राहुल

इससे पहले राहुल गांधी ने 7 सितंबर 2022 से 30 जनवरी 2023 तक भारत जोड़ो यात्रा की थी। 145 दिनों की यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू होकर जम्मू-कश्मीर में खत्म हुई थी। तब राहुल ने 3570 किलोमीटर की यात्रा में 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों को कवर किया था।

श्रीनगर में यात्रा के समापन के मौके पर शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में राहुल ने कहा था- मैंने यह यात्रा अपने लिए या कांग्रेस के लिए नहीं बल्कि देश की जनता के लिए की है। हमारा उद्देश्य उस विचारधारा के खिलाफ खड़ा होना है जो इस देश की नींव को नष्ट करना चाहती है।

यात्रा के दौरान राहुल ने 12 सभाओं को संबोधित किया था, 100 से ज्यादा बैठकें और 13 प्रेस कॉन्फ्रेंस की थीं। उन्होंने चलते हुए 275 से ज्यादा चर्चाओं में हिस्सा लिया, जबकि कहीं रुककर 100 के करीब चर्चाएं कीं।

11:12 AM17 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई यात्रा

राहुल गांधी ने 14 जनवरी को मणिपुर से न्याय यात्रा शुरू की थी। इस दौरान वे देश के 14 राज्यों में गए। न्याय यात्रा मणिपुर से नगालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात से होते हुए महाराष्ट्र में पहुंची थी।

मुंबई में यात्रा खत्म होने तक राहुल ने 6700 किलोमीटर का सफर तय किया। इस दौरान राहुल ने बस में सफर किया। वे कई किलोमीटर भी पैदल चले।

खबरें और भी हैं…



Source link

khabareaaptak.in
khabareaaptak.inhttps://khabareaaptak.in
Welcome to "khabareaaptak" – your go-to destination for the latest news and updates from around the world. We are committed to bringing you timely and accurate information across various categories, including politics, sports, entertainment, technology, and more.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments