Monday, July 7, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeStatesMaharashtraRahul Gandhi Maharashtra Go to Kolhapur Samvidhan Samman Sammelan | राहुल ने...

Rahul Gandhi Maharashtra Go to Kolhapur Samvidhan Samman Sammelan | राहुल ने कोल्हापुर में शिवाजी की प्रतिमा का अनावरण किया: बोले- सिंधुदुर्ग में मूर्ति टूटी क्योंकि नीयत साफ नहीं थी, हम उसी विचारधारा के खिलाफ


मुंबई4 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
राहुल गांधी सुबह 10 बजे कोल्हापुर पहुंचे, यहां उन्होंने शिवाजी महाराज की मूर्ति का अनावरण किया। - Dainik Bhaskar

राहुल गांधी सुबह 10 बजे कोल्हापुर पहुंचे, यहां उन्होंने शिवाजी महाराज की मूर्ति का अनावरण किया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि लोगों को डराने और देश में संविधान को नष्ट करने के बाद शिवाजी महाराज के सामने झुकने का कोई फायदा नहीं है। वे कोल्हापुर में शिवाजी महाराज की मूर्ति का अनावरण करने पहुंचे थे।

राहुल ने कहा- नीयत दिख जाती है। उसे छिपा नहीं सकते। उन्होंने मूर्ति बनाई, जो कुछ दिन बाद टूट गई। उनकी नीयत गलत थी। शिवाजी महाराज की मूर्ति ने मैसेज दिया कि आप मूर्ति बनाओगे तो शिवाजी विचारधारा की रक्षा भी करनी पड़ेगी।

इसके बाद वे संविधान सम्मेलन में शामिल हुए। जहां उन्होंने कहा कि आरक्षण से 50% की सीमा को हटाने के लिए कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक कानून लेकर आएगी।

विधानसभा चुनाव से पहले राहुल का यह दौरा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार की शुरुआत मानी जा रही है।

राहुल 14 साल बाद कोल्हापुर पहुंचे हैं। इससे पहले वह मार्च 2009 में शुगर फैक्ट्री के इवेंट में शामिल होंगे।

राहुल 14 साल बाद कोल्हापुर पहुंचे हैं। इससे पहले वह मार्च 2009 में शुगर फैक्ट्री के इवेंट में शामिल होंगे।

राहुल की स्पीच की बड़ी बातें…

  • संविधान पर : शिवाजी महाराज ने देश दुनिया को क्या मैसेज दिया। सबसे पहले उन्होंने कहा था देश सबका है। सबको लेकर चलना है। अन्याय नहीं करना है। मगर हम सोचें कि इनकी सोच का आज कौन सा चिह्न है तो वो ये संविधान है। सीधा सा कनेक्शन है। जो शिवाजी महाराज ने कहा था, 21वीं सदी में उसका ट्रांसलेशन संविधान है। उनकी सोच से ही संविधान आया। अगर शिवाजी और शाहूजी महाराज जैसे लोग नहीं होते तो संविधान नहीं होता।
  • शिवाजी महाराज पर : आज यहां मूर्ति का अनावरण कर रहे हैं। शिवाजी महाराज की। ये सिर्फ एक मूर्ति नहीं। मूर्ति जब बनाई जाती है जब हम किसी व्यक्ति की विचारधारा को, उनके कर्मों को दिल से समर्थन करते हैं। हम यहां आए और मूर्ति अनावरण कर दिया। और जो ये पूरी जिंदगी जिसके लिए लड़े, हम उसके लिए लड़ें तो मूर्ति का कोई मतलब ही नहीं। जिस तरीके से ये जिए, शायद हम न कर पाएं।
  • सिंधुदुर्ग मूर्ति टूटने की घटना पर : हिंदुस्तान में 2 विचारधाराओं की लड़ाई है। एक समानता की बात करती है, दूसरी लोगों को डराने-धमकाने की। दूसरी विचारधारा के खिलाफ आज कांग्रेस लड़ रही है। नीयत दिख जाती है। उसे छिपा नहीं सकते। उन्होंने मूर्ति बनाई और कुछ दिन बाद वो टूट गई। नीयत गलत थी। उसने मैसेज दिया कि आप मूर्ति बनाओगे तो उसकी विचारधारा की रक्षा करनी पड़ेगी।
  • आदिवासियों से भेदभाव पर : वो मूर्ति के सामने जाकर हाथ जोड़ते हैं और फिर 24 घंटे शिवाजी महाराज की सोच के खिलाफ काम करते हैं। राम मंदिर, पार्लियामेंट के उद्घाटन में आदिवासी राष्ट्रपति को जाने नहीं दिया। सोच एक ही है। ये राजनैतिक लड़ाई नहीं है। ये सोच, विचारधारा की लड़ाई है। संविधान की लड़ाई है, संविधान के अंदर शिवाजी महाराज हैं, उनकी सोच है।
राहुल गांधी अचानक ऊंचागांव में कांग्रेस कार्यकर्ता अजीत सनाडे के घर पहुंच गए। अजीत टेम्पो ड्राइवर हैं।

राहुल गांधी अचानक ऊंचागांव में कांग्रेस कार्यकर्ता अजीत सनाडे के घर पहुंच गए। अजीत टेम्पो ड्राइवर हैं।

राहुल ने सिंधुदुर्ग का जिक्र क्यों किया सिंधुदुर्ग में 26 अगस्त को शिवाजी महाराज की 35 फुट ऊंची गिर गई थी। इसका अनावरण प्रधानमंत्री ने 4 दिसंबर 2023 को नौसेना दिवस पर किया। मोदी ने प्रतिमा के ढहने से आहत लोगों से 30 अगस्त को माफी मांगी थी।मोदी ने कहा था, “छत्रपति शिवाजी महाराज सिर्फ एक नाम या राजा नहीं हैं। हमारे लिए वे हमारे देवता हैं। आज मैं उनके चरणों में सिर झुकाता हूं और अपने देवता से क्षमा मांगता हूं।”

संविधान सम्मेलन में कहा- स्कूलों एजुकेशन से दलित-पिछड़ाें को इतिहास मिटाया जा रहा मूर्ति अनावरण के बाद राहुल गांधी संविधान सम्मेलन में पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि जिसके हाथ में हुनर है उसकी हिस्ट्री तो हमारे एजुकेशन सिस्टम में है ही नहीं। उन्होंने क्या किया कैसे किया, क्या सहना पड़ा। वो है ही नहीं। मैंने अपने स्कूल में दलित, पिछड़ों की हिस्ट्री नहीं पढ़ी। आज उल्टा हो रहा है। आज थोड़ी सी हिस्ट्री को भी मिटाया जा रहा है।

राहुल ने संविधान को लेकर कहा- कांग्रेस और INDIA ब्लॉक के पास इसकी रक्षा के 2 तरीके हैं- जातीय जनगणना और 50% रिजर्वेशन की दीवार तोड़ना। अगर हमें संविधान की रक्षा करनी है तो आरक्षण पर 50% की सीमा हटानी होगी।

कांग्रेस को ताकत देने वाला जिला है कोल्हापुर कोल्हापुर को महाराष्ट्र में कांग्रेस को सबसे ज्यादा मजबूती देने वाले जिले के रूप में जाना जाता है। चुनाव आयोग ने अभी विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया है। लेकिन कांग्रेस के 288 सीटों में से लगभग 100-110 सीटों पर चुनाव लड़ने की संभावना है।

राहुल के दौरे से पहले ही टिकट चाहने वाले दावेदारों के इंटरव्यू लिए जा रहे हैं। अब तक 1688 और आवेदन मिल चुके हैं। राहुल के दौरे के चलते इंटरव्यू को 8 अक्टूबर तक रोक दिया गया है।

——————————–

राहुल गांधी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

हरियाणा में बोले राहुल- मोदी के भगवान अडाणी, ऑर्डर मिलने पर ED-CBI भेजकर काम कराते हैं

हरियाणा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने ‘हरियाणा विजय संकल्प यात्रा’ की थी। 30 सितंबर की जनसभा में राहुल गांधी ने कहा था कि मोदी जी के भगवान अडाणी हैं। वे ऑर्डर देते हैं, मोदी जी ED और CBI भेजकर काम करवा देते हैं। हमें ऐसा हिंदुस्तान नहीं चाहिए, जहां 25 लाख ऐश करें, हजारों करोड़ की शादी मनाएं और किसान-मजदूर भूखा मरे। मोदी जी नफरत बांट रहे। हिंदू-मुसलमान को बांटने की बात करते हैं। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Supply hyperlink

khabareaaptak.in
khabareaaptak.inhttps://khabareaaptak.in
Welcome to "khabareaaptak" – your go-to destination for the latest news and updates from around the world. We are committed to bringing you timely and accurate information across various categories, including politics, sports, entertainment, technology, and more.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments