Monday, July 14, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSportspbks vs mi ipl 2024 match records rohit sharma 250 matches |...

pbks vs mi ipl 2024 match records rohit sharma 250 matches | रोहित शर्मा 250 IPL मैच खेलने वाले दूसरे प्लेयर: MI के लिए सबसे ज्यादा छक्के जमाए, सीजन में पावरप्ले में मुंबई के सबसे ज्यादा सिक्स; रिकॉर्ड्स


स्पोर्ट्स डेस्क2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुंबई इंडियंस (MI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 33वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) को 9 रन से हराया। मुल्लांपुर (चंडीगढ़) में गुरुवार को पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 192 रन बनाए। जवाब पंजाब किंग्स की टीम 19.1 ओवर में 183 रन पर ऑलआउट हो गई।

रोहित शर्मा ने IPL में 250वां मैच खेला। वहीं, MI के लिए सबसे ज्यादा सिक्स भी लगाए। इस सीजन मुंबई के बैटर्स ने पहले 6 ओवर यानी पावरप्ले में सबसे ज्यादा सिक्स भी जमाए। मैच रिकॉर्ड्स…

1.रोहित के MI के लिए सबसे ज्यादा सिक्स
रोहित शर्मा के मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा सिक्स हो गए हैं। MI के लिए खेले 205 मैचों में शर्मा ने कुल 224 सिक्स लगाए। उन्होंने MI लिजेंड किरोन पोलार्ड को पीछे छोड़ा। पोलार्ड ने टीम के लिए कुल 223 सिक्स लगा चुके हैं। सूर्यकुमार यादव MI के लिए 100 सिक्स लगाने से 2 छक्के दूर है। वे टीम के लिए 98 सिक्स लगा चुके है।

2.IPL 2024 के पावरप्ले में MI के सबसे ज्यादा सिक्स
IPL 2024 में MI के बैटर्स ने पावरप्ले ओवर्स में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड बनाया है। मौजूदा सीजन में पहले 6 ओवर्स में MI बैटर्स ने 25 सिक्स लगाए है। टीम ने IPL में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली SRH को पीछे छोड़ा जिसके बैटर्स ने पावरप्ले में 21 सिक्स लगाए।

3. रोहित के IPL में 250 मैच पूरे
रोहित शर्मा के IPL में 250 मैच पूरे हो चुके हैं। रोहित शर्मा यह आकड़ा पार करने वाले दूसरे प्लेयर बने है। CSK के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने सबसे पहले इस आकड़े को पार किया था। सबसे ज्यादा IPL मैच खेलने वाले सभी प्लेयर्स पहले सीजन यानी 2008 से लीग में हिस्सा ले रहे हैं।

4. छठे विकेट के बाद एक इनिंग में दूसरा सबसे ज्यादा रन
पंजाब किंग्स के लिए 6 विकेट गिर जाने के बाद पंजाब किंग्स के बैटर्स ने कुल 106 रन बनाए। IPL में 6 विकेट गिर जाने के बाद यह दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। साल 2013 में SRH ने RR के खिलाफ 6 विकेट गिर जाने के बाद 115 रन बनाए थे। इस मुकाबले में डैरेन सैमी ने 60 रन की पारी खेली थी।

5. छठे विकेट के नीचे आने वाले बल्लेबाजों के सबसे ज्यादा रन
MI के खिलाफ छठे विकेट यानी 8वें से 11वें नंबर के बल्लेबाजों के द्वारा कुल 141 रन बनाए गए। आशुतोष 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे। उन्होंने 61 रन का योगदान दिया। पंजाब के इस 141 रन का रिकॉर्ड IPL में सेकंड हाईएस्ट है। इस सूची में टॉप स्कोर KKR के टेलेंडर्स ने बनाया है। टीम के पुछल्ले बल्लेबाजों ने साल 2021 में CSK के खिलाफ 160 रन बनाए थे।

खबरें और भी हैं…



Source link

khabareaaptak.in
khabareaaptak.inhttps://khabareaaptak.in
Welcome to "khabareaaptak" – your go-to destination for the latest news and updates from around the world. We are committed to bringing you timely and accurate information across various categories, including politics, sports, entertainment, technology, and more.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments