Thursday, July 3, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeStatesMaharashtraMumbai Influencer Aanvi Kamdar Loss of life Replace | Kumbhe Waterfall |...

Mumbai Influencer Aanvi Kamdar Loss of life Replace | Kumbhe Waterfall | ट्रैवल इन्फ्लुएंसर आनवी कामदार की खाई में गिरने से मौत: मुंबई में रील के लिए शूट कर रही थी; इंस्टाग्राम पर 2 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स


मुंबई3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
27 साल की आनवी कामदार ट्रैवल इन्फ्लुएंसर थीं। (फाइल फोटो) - Dainik Bhaskar

27 साल की आनवी कामदार ट्रैवल इन्फ्लुएंसर थीं। (फाइल फोटो)

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में ट्रैवल इन्फ्लुएंसर आनवी कामदार की खाई में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आनवी रायगढ़ जिले में फेमस कुंभे झरने को देखने आई थी। वह इंस्ट्राग्राम रील की शूटिंग कर रही थी। इसी दौरान आनवी का पैर फिसल गया और 300 फुट गहरी खाई में गिर गई।

आनवी पेशे से एक चार्टर्ड अकाउंटेंट भी थी। उन्होंने @theglocaljournal हैंडल के नाम से इंस्टाग्राम अकांउट बनाया था। उनके 2.80 लाख फॉलोअर्स थे। वह सोशल मीडिया पर से ट्रैवलिंग से जुड़े अपने एक्सपीरियेंस शेयर करती थीं।

इंस्टाग्राम पर आनवी कामदार के 2.80 लाख फॉलोअर्स थे।

इंस्टाग्राम पर आनवी कामदार के 2.80 लाख फॉलोअर्स थे।

बारिश के दौरान वीडियो शूट कर रही थीं
मुंबई की रहने वाली आनवी कामदार 16 जुलाई की सुबह अपने 7 दोस्तों के साथ कुम्भे झरने गईं थीं। बारिश के दौरान वह वीडियो शूट कर रही थीं। तभी वह खाई में गिर गईं। हादसा सुबह 10.30 बजे के आसपास हुआ। उनके दोस्तों के शोर मचाने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस और रेस्क्यू टीम को भी सूचना दी गई। उन्हें रेस्क्यू करके पास के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन इलाज के दौरान ही आनवी की मौत हो गई।

SP बोले- रेक्स्यू किए जाने तक आनवी जिंदा थी
रायगढ़ एसपी सोमनाथ घरगे ने बताया कि इतनी ऊंचाई से खाई में गिरने के बावजूद रेस्क्यू किए जाते समय आनवी जिंदा थीं। आनवी को बचाते समय पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर गिर रहे थे। पहले तो ऐसा लगा कि वो जिंदा नहीं हैं। मगर करीब जाने पर देखा गया तो उनकी सांसें चल रही थीं। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

पुणे के जिला कलेक्टर सुहास दिवास ने लोगों से अपील भी की है। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में किसी भी नदी, झरने या तालाब के पास न जाएं। उन्होंने आगे कहा कि पिछले कुछ दिनों में इस तरह की कई घटनाएं हुई हैं। इसलिए जिम्मेदार और जागरूक बनें।

ये खबर पढ़ें …

महाराष्ट्र में कार चला रही महिला खाई में गिरी, रील्स बनवा रही थी; रिवर्स करते वक्त पहाड़ से 300 फीट नीचे गिरकर मौत

महाराष्ट्र में रील्स बनाने के चक्कर में एक महिला की 300 फीट नीचे खाई में गिरकर मौत हो गई। मामला औरंगाबाद जिले के सुलीभंजन का है। महिला की पहचान 23 साल की श्वेता दीपक सुरवासे के रूप में हुई है। खाई में गिरने से कुछ सेकेंड पहले का वीडियो भी सामने आया है। श्वेता सोमवार (17 जून) की दोपहर करीब 2 बजे अपने 25 साल के दोस्त सूरज संजाउ मुले के साथ औरंगाबाद से सुलीभंजन हिल्स गई थी। वह सुलीभंजन में दत्त मंदिर के पास पहाड़ पर डाइविंग सीखते हुए रील्स बना रही थी। इसी दौरान गाड़ी रिवर्स करते समय यह हादसा हुआ। पूरी खबर पढ़ें …

खबरें और भी हैं…



Supply hyperlink

khabareaaptak.in
khabareaaptak.inhttps://khabareaaptak.in
Welcome to "khabareaaptak" – your go-to destination for the latest news and updates from around the world. We are committed to bringing you timely and accurate information across various categories, including politics, sports, entertainment, technology, and more.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments