Monday, July 7, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeStatesMaharashtraMumbai Doha IndiGo Flight Delay Controversy | India Qatar | मुंबई-दोहा इंडिगो...

Mumbai Doha IndiGo Flight Delay Controversy | India Qatar | मुंबई-दोहा इंडिगो फ्लाइट 6 घंटे देरी के बाद कैंसिल: 300 पैसेंजर्स को विमान से उतरने नहीं दिया, इंडिगो बोली- रिफ्रेशमेंट दिया, होटल बुक किए


मुंबई14 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - Dainik Bhaskar

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

मुंबई से दोहा जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6 घंटे लेट होने के बाद कैंसिल कर दी गई। घटना रविवार की है। फ्लाइट में करीब 300 यात्री सवार थे। वे फ्लाइट में ही 6 घंटे तक इंतजार करते रहे।

NDTV के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट 6E 1303 को सुबह 3:55 बजे टेक ऑफ करना था। पैसेंजर्स के बैठने के बाद विमान करीब 6 घंटे तक एयरपोर्ट पर खड़ा रहा। यात्री करीब 5 घंटे तक प्लेन के भीतर ही बैठे रहे। इमिग्रेशन खत्म होने की वजह से उन्हें उतरने नहीं दिया गया।

एक यात्री ने दावा किया, “जब हम फ्लाइट में इंतजार कर रहे थे, इस दौरान पानी और खाना तक नहीं मिला।” हालांकि, इंडिगो ने कहा कि पैसेंजर्स को तुरंत रिफ्रेशमेंट दिया गया था।

रिपोर्ट के मुताबिक, ​​​पैसेंजर्स का आक्रोश जब बढ़ने के बाद क्रू मेंबर्स ने उन्हें फ्लाइट से उतरने की इजाजत दी। इसके बाद इमिग्रेशन वेटिंग एरिया में ले गए। इंडिगो ने कहा कि तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट कैंसिल कर दी गई है।

इंडिगो ने कहा- पैसेंजर्स के लिए होटल बुक कर रहे

एयरलाइन ने X पर एक यूजर के पोस्ट पर जवाब दिया और फ्लाइट लेट होने के कारण माफी मांगी।

एयरलाइन ने X पर एक यूजर के पोस्ट पर जवाब दिया और फ्लाइट लेट होने के कारण माफी मांगी।

एयरलाइन ने अपने बयान में बताया कि विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी। एक-दो बार टेक ऑफ की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसलिए हमने फ्लाइट कैंसिल कर दी है। अगली फ्लाइट के लिए री-बुकिंग की जा रही है। एयरपोर्ट पर हमारी टीम ने यात्रियों को खाने-पीने की चीजें मुहैया कराईं और हर जरूरत मदद की। पैसेंजर्स के लिए होटल बुक कराए जा रहे हैं।

क्रू मेंबर के नहीं पहुंचने से मुंबई-भुज फ्लाइट भी लेट मुंबई एयरपोर्ट पर ही रविवार को मुंबई से भुज जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI 601 भी लेट हुई। इस फ्लाइट को मुंबई से सुबह 6:50 बजे भुज के लिए उड़ान भरनी थी। फ्लाइट तो समय पर आ गई, लेकिन जिस क्रू टीम को फ्लाई करना था वो ही समय पर नहीं पहुंची। ऐसे में यात्रियों को कई घंटे से बोर्डिंग के लिए वेट करना पड़ा।

दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट के पैसेंजर्स ने हंगामा किया इससे पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर शनिवार (14 सितंबर) को स्पाइसजेट के पैसेंजर्स ने हंगामा किया था। दिल्ली से दरभंगा जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट को बोर्डिंग से ठीक 5 मिनट पहले रद्द कर दिया गया।

एयरलाइन की घोषणा के बाद दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल 3 पर गेट नंबर 62 के सामने बोर्डिंग का इंतजार कर रहे पैसेंजर्स ने हंगामा शुरू कर दिया। कुछ पैसेंजर्स ने आरोप लगाया कि एयरलाइन पिछले कुछ महीनों से दिल्ली-दरभंगा रूट पर उड़ानें लगातार रद्द कर रही है। एयरलाइन ने अभी तक इस मामले पर कोई बयान जारी नहीं किया है।

ये खबर भी पढ़ें…

इंडिगो की जोधपुर-जयपुर फ्लाइट में टर्बुलेंस, रोने लगे यात्री:आसमान में 25 मिनट तक चक्कर काटता रहा प्लेन

राजस्थान में 20 जून को अचानक मौसम बदलने से एयर ट्रैफिक पर असर दिखा। जयपुर एयरपोर्ट पर जोधपुर, मुंबई और हैदराबाद से आने वाली तीन फ्लाइट अपने निर्धारित समय पर लैंड नहीं कर पाईं। इस दौरान जोधपुर-जयपुर फ्लाइट में टर्बुलेंस इतना ज्यादा बढ़ गया कि यात्री घबराकर विमान में ही रोने लगे। विमान के क्रू (स्टाफ) ने यात्रियों को शांत करवाया। पूरी खबर पढ़ें…



Supply hyperlink

khabareaaptak.in
khabareaaptak.inhttps://khabareaaptak.in
Welcome to "khabareaaptak" – your go-to destination for the latest news and updates from around the world. We are committed to bringing you timely and accurate information across various categories, including politics, sports, entertainment, technology, and more.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments