Thursday, July 3, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSportsMS Dhoni IPL 2025; Suresh Raina | Commentator Danny Morrison | धोनी...

MS Dhoni IPL 2025; Suresh Raina | Commentator Danny Morrison | धोनी अगले साल का IPL भी खेल सकते हैं: कमेंटरी के दौरान एंकर के सवाल पर रैना ने किया दावा


6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
सुरेश रैना धोनी के साथ टीम इंडिया और IPL में चेन्नई के लिए खेल चुके हैं। - Dainik Bhaskar

सुरेश रैना धोनी के साथ टीम इंडिया और IPL में चेन्नई के लिए खेल चुके हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान एमएस धोनी अगले IPL में भी खेल सकते हैं। पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने जियो सिनेमा के एक कार्यक्रम में यह दावा किया है। 14 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ धोनी ने वानखेड़े स्टेडियम तीन छक्के लगाए थे। इस मैच के बाद हुए डिस्कशन प्रोग्राम में एंकर ने धोनी के आगे खेलने पर सवाल किया था। एंकर ने सबसे पहले सवाल कार्यक्रम में मौजूद पूर्व फास्ट बॉलर आरपी सिंह से यह सवाल किया था। इस पर सिंह ने कहा- इसका बेहतर जवाब रैना दे पाएंगे।

धोनी और रैना IPL में भी चेन्नई के लिए एक साथ खेल चुके हैं।

धोनी और रैना IPL में भी चेन्नई के लिए एक साथ खेल चुके हैं।

धोनी की रिटायरमेंट को लेकर 2023 से अटकलें
धोनी 42 साल के हो गए हैं। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से साल 2020 में 15 अगस्त को संन्यास ले चुके हैं। उनके रिटायरमेंट की अटकलें 2023 से ही लगाई जा रही है। ऐसा माना जा रहा था कि साल 2023 धोनी का आखिरी साल होगा, पर उन्होंने उन्होंने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए मैच के दौरान टॉस के बाद कमेंटेटर डैनी मॉरिसन ने धोनी से सवाल किया कि आप अपने आखिरी सीजन का आनंद ले रहे हैं? धोनी ने इसका जवाब देते हुए कहा, कि आपने फैसला किया है कि यह मेरा आखिरी आईपीएल है। इसके बाद धोनी हंसने लगे। मॉरिसन ने कहा कि धोनी अगले साल भी खेलते नजर आएंगे।

सीजन शुरू होने से पहले देवदत्त पडि्डकल को सौंपी गई है CSK की कप्तानी
वहीं IPL के इस सीजन के शुरु होने से पहले चेन्नई की कप्तानी देवदत्त पडि्डकल को सौंप दी गई। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि IPL में धोनी का यह आखिरी साल होगा।

धोनी ने मुंबई के खिलाफ आखिरी चार गेंदों पर बनाए थे 20 रन
वहीं महेंद्र सिंह धोनी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुंबई में खेले गए मैच में आखिरी चार गेंदों पर 20 रन बनाए थे। उन्होंने लगातार तीन गेंदों छक्के जड़े और एक गेंद पर 2 रन लिए। वहीं उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में भी धोनी ने 16 गेंदों में 37 रन बनाए, जिसमें चार चौके और 3 छक्के शामिल हैं। वहीं इस सीजन में चार मैंचों में उन्हें निचले क्रम में बैटिंग का मौका मिला और उन्होंने 59 रन बनाए।

खबरें और भी हैं…



Source link

khabareaaptak.in
khabareaaptak.inhttps://khabareaaptak.in
Welcome to "khabareaaptak" – your go-to destination for the latest news and updates from around the world. We are committed to bringing you timely and accurate information across various categories, including politics, sports, entertainment, technology, and more.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments