Company:News18 Madhya Pradesh
Final Up to date:
MP Climate Replace At present: मध्य प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव हुआ है. ग्वालियर संभाग के कई जिलों में रविवार सुबह कोहरे की चादर देखने को मिली. मौसम विभाग ने ग्वालियर संभाग के कई जिलों में कोहरे की संभावना जत…और पढ़ें

भोपाल में रात के तापमान में हल्की गिरावट देखी गई है.
हाइलाइट्स
- ग्वालियर संभाग में कोहरे का अलर्ट जारी
- भोपाल में दिन का तापमान 29-30 डिग्री रहेगा
- शाजापुर जिले का गिरवर सबसे ठंडा रहा
भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित प्रदेश भर के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला है. रविवार सुबह प्रदेश के नीमच, मुरैना, ग्वालियर और शिवपुर कला तहसील जिलों में घना कोहरा छाया रहा. ग्वालियर में विजिबिलिटी 0 मीटर दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मंगलवार को ग्वालियर-चंबल में बादल छाएंगे और बूंदाबांदी भी हो सकती है.
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अभिजीत चक्रवर्ती ने बताया कि बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों का मौसम शुष्क बना रहा. न्यूनतम तापमान अशोकनगर जिले में 9.5 डिग्री दर्ज हुआ. वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के ऊपरी हिस्सों में सक्रिय बना हुआ है. हालांकि, अगले 4 से 5 दिनों तक मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा. इसके चलते तापमान में कोई विशेष परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा.
तापमान में उतार-चढ़ाव
राजधानी भोपाल की बात की जाए तो यहां मौसम साफ रहने के साथ ही दिन का तापमान 29 से 30 डिग्री के बीच बना रहेगा. वहीं, रात के तापमान में हल्के उतार-चढ़ाव के साथ 10 से 12 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है. मध्य प्रदेश में अचानक से थम चुके ठंड के दौर के बाद फरवरी महीने के पहले हफ्ते में भी ठंड का दौर देखने को नहीं मिलेगा.
इन जिलों में कोहरे का अलर्ट
मौसम की अठखेलियों के बीच एक बार फिर सुबह के समय कोहरा देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के नीमच, ग्वालियर, मुरैना और श्योपुरकलां जैसे जिलों में मध्यम से घना कोहरा का अलर्ट जारी किया है. इसके अतिरिक्त मंदसौर, शिवपुरी, दतिया और भिंड जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा देखा जा सकता है.
इस शहर की रात सबसे सर्द
प्रदेश के पांच सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहरों में शाजापुर जिले के गिरवर शहर की रात सबसे ठंडी रही. यहां पारा 7.9 डिग्री दर्ज हुआ. इसके अलावा राजगढ़ में 8.6 डिग्री, मरूखेडा (नीमच) में 8.7 डिग्री, सीहोर में 9.7 डिग्री और भोपाल में 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान | AQI |
भोपाल | 28.5 डिग्री | 10.2 डिग्री | 126 |
इंदौर | 28.7 डिग्री | 12.1 डिग्री | 130 |
जबलपुर | 29 डिग्री | 14 .4 डिग्री | 120 |
ग्वालियर | 27.4 डिग्री | 12.9 डिग्री | 231 |
उज्जैन | 29.5 डिग्री | 10.7 डिग्री | 105 |
Bhopal,Madhya Pradesh
February 03, 2025, 06:45 IST
MP के मौसम में उतार-चढ़ाव, बढ़ते तापमान के बीच कोहरे ने घेरा, यहां IMD का अलर्ट