भोपाल. मध्य प्रदेश में बीते दो दिन से लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली है. रविवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे तो वहीं रात का न्यूनतम तापमान अधिकांश जिलों में 7 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन तक ठंड से और राहत मिलने के आसार हैं. लेकिन, इसके बाद एक बार फिर बर्फीली हवाएं दस्तक दे सकती हैं. मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या सुरेंद्रन ने बताया कि आगामी दिनों में प्रदेश में बारिश या अत्यधिक ठंड पड़ने की संभावना नहीं है.
आगे बताया, अभी तीन दिन तक ऐसे ही मौसम रहेगा, जिसके बाद उत्तरी हवाओं के दखल से फिर ठंड बढ़ेगी. वहीं, प्रदेश के ग्वालियर, चंबल और रीवा संभाग के जिलों में घने से अति घना कोहरा देखा गया है. भिंड, मुरैना और ग्वालियर जैसे जिलों में अति घना कोहरा देखने को मिला है. साथ ही दतिया, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में मध्यम से घना कोहरा तथा श्योपुरकलां, मैहर और छतरपुर में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहा.
इन जिलों में अति घने कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के भिंड, मुरैना, ग्वालियर, दतिया, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. प्रदेश के कई शहरों में साल के पांचवे दिन भी घने कोहरे की चादर देखने को मिली. प्रदेश में सबसे कम ग्वालियर हवाई अड्डे पर देखने को मिली है.
प्रदेश के पांच सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहरों में मंडला शहर की रात सबसे ठंडी रही. यहां पारा 4 डिग्री दर्ज हुआ. इसके अलावा कल्याणपुर (शहडोल) में 4.4 डिग्री, पचमढ़ी (नर्मदापुरम) में 4.6 डिग्री, मलाजखंड (बालाघाट) में 6.3 डिग्री और उमरिया में 6.5 डिग्री डिग्री दर्ज किया गया.
शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान | AQI |
भोपाल | 28.4 डिग्री | 9.6 डिग्री | 210 |
इंदौर | 30.2 डिग्री | 12.8 डिग्री | 108 |
जबलपुर | 22.8 डिग्री | 8 डिग्री | 113 |
ग्वालियर | 17.5 डिग्री | 9.2 डिग्री | 121 |
उज्जैन | 28.5 डिग्री | 11.5 डिग्री | 122 |
Tags: Bhopal information, Bhopal climate, Local18, MP Climate Alert
FIRST PUBLISHED : January 6, 2025, 06:08 IST