भोपाल. मध्य प्रदेश में लगातार दूसरे दिन मावठा का दौर जारी रहा है, जिसके कारण कई शहरों में झमाझम बारिश देखने को मिली. वहीं, राजधानी भोपाल में इस सीजन का पहला मावठा दिखा है. मौसम विभाग ने प्रदेश के कई शहरों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. अगले दो दिनों तक प्रदेश में मौसम इसी प्रकार बना रहेगा.
मौसम वैज्ञानिक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई शहरों में वर्षा दर्ज की गई. इसमें पश्चिम मध्य प्रदेश में सबसे अधिक मंदसौर में करीब 63 मिमी बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा नर्मदापुरम में 53 मिमी, सीहोर और उज्जैन में 50 मिमी दर्ज हुई. पूर्वी मध्य प्रदेश के सागर में 33 मिमी, खजुराहो और पन्ना में 32 मिमी, दमोह में 30 मिमी और जबलपुर में 25 मिमी बारिश दर्ज की गई.
इन शहरों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ शहरों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसमें भोपाल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, हरदा, देवास, रीवा, मऊगंज, सतना, कटनी, जबलपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, बैतूल, सिंगरौली, सीधी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्णा जैसे जिले शामिल हैं.
नरसिंहपुर की रात सबसे ठंडी
प्रदेश के 5 सबसे कम तापमान वाले शहरों में नरसिंहपुर शहर की रात सबसे ठंडी रही. यहां पारा 11.6 डिग्री दर्ज हुआ. इसके अलावा नौगांव (छतरपुर) में 14.5 डिग्री, राजगढ़ में 14.6 डिग्री, देवरा (सिंगरौली) में 12.6 डिग्री और खंडवा/मंडला/टीकमगढ़ में 15 डिग्री दर्ज किया गया. पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के इंदौर, भिंड, मुरैना, ग्वालियर, नर्मदापुरम, जबलपुर, निवाड़ी, छतरपुर, टीकमगढ़, छिंदवाड़ा और रीवा जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा देखने को मिला.
शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान | AQI |
भोपाल | 23.4 डिग्री | 17.8 डिग्री | 45 |
इंदौर | 25.4 डिग्री | 17.9 डिग्री | 48 |
जबलपुर | 29.4 डिग्री | 17.5 डिग्री | 49 |
ग्वालियर | 22.1 डिग्री | 16.3 डिग्री | 145 |
उज्जैन | 23 डिग्री | 17.2 डिग्री | 64 |
FIRST PUBLISHED : December 29, 2024, 06:02 IST