Final Up to date:
MP Climate Replace Right now: सोमवार को भी भोपाल, उमरिया और मालवा निमाड़ के कई इलाकों में हल्की बरसात या बूंदाबांदी दर्ज की गई. मौसम विभाग ने आज के लिए प्रदेश के 24 शहरों में कोल्ड-डे और कोहरे का अलर्ट जारी किया है.
भोपाल. मध्य प्रदेश में कल से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. इसके चलते कई जिलों में बारिश देखने को मिलेगी. मौसम विभाग ने 24 जिलों में कोल्ड डे और कोहरे का अलर्ट जारी किया है. बीते 24 घंटे के दौरान भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं व रीवा संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश दर्ज की गई. इसमें सबसे अधिक सागर के रहली ब्लॉक में 18.2 मिमी बारिश दर्ज हुई. साथ ही सीधी में 8 मिमी, दमोह में 7 मिमी, सतना में 6.3 मिमी और पन्ना में 5 मिमी बारिश हुई.
बता दें, रविवार-सोमवार को भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर, नर्मदापुरम और उज्जैन संभाग के जिलों के न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट देखने को मिली. वहीं सोमवार सुबह भी बर्फीली हवाओं का दौर जारी रहा, जिसने लोगों को ठिठुरा कर रख दिया. रतलाम, उज्जैन, भोपाल, सीहोर, आगर, राजगढ़, शाजापुर, इंदौर, देवास, विदिशा, सागर, टीकमगढ़ और छतरपुर जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाया रहा. वहीं अन्य जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा देखने को मिला है. भोपाल एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी सबसे कम 50 मी देखी गई.
इन जिलों में कोहरा-शीतल दिन का अलर्ट
मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए प्रदेश के गुना, सतना, शाजापुर, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, रायसेन, उमरिया, भोपाल, विदिशा, सीहोर और राजगढ़ जिले में कोहरा और शीतल दिन का अलर्ट जारी किया गया है.
इस शहर की रात सबसे ठंडी
प्रदेश के पांच सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहरों में नीमच जिले के मरूखेड़ा शहर की रात सबसे ठंडी रही. यहां पारा 6.1 डिग्री दर्ज हुआ. इसके अलावा धार में 6.4 डिग्री, गिरवर (शाजापुर) में 6.8 डिग्री, राजगढ़ में 7 डिग्री और इंदौर में 7.6 डिग्री डिग्री दर्ज किया गया.
शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान | AQI |
भोपाल | 18.8 डिग्री | 10 डिग्री | 182 |
इंदौर | 19.5 डिग्री | 7.6 डिग्री | 72 |
जबलपुर | 20.3 डिग्री | 12.8 डिग्री | 194 |
ग्वालियर | 21.2 डिग्री | 10.8 डिग्री | 152 |
उज्जैन | 19 डिग्री | 9 डिग्री | 70 |
Bhopal,Madhya Pradesh
January 14, 2025, 06:14 IST