Company:News18 Madhya Pradesh
Final Up to date:
MP Climate Replace At present: मध्य प्रदेश में फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है. अगले कुछ दिनों में प्रदेश के कुछ शहरों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है. जल्द ही नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है.

भोपाल में दिन के तापमान में एक बार फिर इजाफा देखा गया.
हाइलाइट्स
- मध्य प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा
- प्रदेश के कुछ शहरों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना
- भोपाल में तापमान सामान्य से कम रहा
भोपाल. मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है. शुक्रवार से राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के अधिकतर शहरों में ठंडी हवाओं का दौर देखने को मिला है. हालांकि, शनिवार को भोपाल सहित कई शहरों के दिन के तापमान में इजाफा देखा गया है. मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार से प्रदेश के अधिकांश शहरों के दिन व रात के तापमान में और अधिक गिरावट देखी जा सकती है.
मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह के अनुसार, बीते 24 से 48 घंटे के दौरान प्रदेश में दक्षिण पूर्वी हवाओं का दौर देखा गया. हालांकि, 24 घंटे के दौरान उत्तरी हवाओं का एक बार फिर से सक्रिय होना भी देखा गया है. इसका असर राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश और पश्चिम मध्य प्रदेश व गुजरात के आसपास के राज्यों में देखा जा रहा है. इसके चलते तापमान में गिरावट देखी जा रही है.
48 घंटे ऐसा रहेगा मौसम
वेद प्रकाश सिंह के अनुसार, प्रदेश के न्यूनतम तापमान की बात करें तो राजधानी भोपाल में रात का तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा. इसके चलते सुबह एक बार फिर ठंडक का एहसास मिलता रहा. हालांकि, मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक इसी प्रकार मौसम के बने रहने के संकेत दिए हैं. इसके बाद तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी देखी जा सकती है.
सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विभाग के अनुसार, 29 जनवरी से प्रदेश में एक बार फिर नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है. इसके चलते प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों जैसे रीवा, शहडोल, सागर, नर्मदापुरम और ग्वालियर संभाग के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है.
इस शहर की रात सबसे सर्द
प्रदेश के पांच सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहरों में नीमच जिले के मरूखेड़ा शहर और ग्वालियर जिले की रात सबसे ठंडी रही. यहां पारा 6.6 डिग्री दर्ज हुआ. इसके अलावा गिरवर (शाजापुर) में 6.8 डिग्री, खजुराहो (छतरपुर) में 7.6 डिग्री, ग्वालियर में 7.9 डिग्री और चित्रकूट (सतना) में 8.3 डिग्री दर्ज किया गया.
शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान | AQI |
भोपाल | 24.7 डिग्री | 9.6 डिग्री | 113 |
इंदौर | 27 डिग्री | 12.6 डिग्री | 106 |
जबलपुर | 24.3 डिग्री | 10.2 डिग्री | 123 |
ग्वालियर | 26.1 डिग्री | 7.9 डिग्री | 115 |
उज्जैन | 26.5 डिग्री | 11.5 डिग्री | 59 |
Bhopal,Madhya Pradesh
January 26, 2025, 06:11 IST
एक्टिव होने वाला है नया पश्चिमी विक्षोभ, MP में होगी बारिश, फिर कंपा देगी ठंड