Friday, March 14, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeStatesBiharMauni Amavasya: मौनी अमावस्या पर दुनिया के इन 10 देशों की आबादी...

Mauni Amavasya: मौनी अमावस्या पर दुनिया के इन 10 देशों की आबादी के बराबर जुटेगी भीड़!


Final Up to date:

Mauni Amavasya 2025, Kumbh Mela: महाकुंभ में करोड़ों की भीड़ जुट रही है. कुंभ को दुनिया का सबसे अनोखा मेला माना जाता है, जहां देश दुनिया से लाखों करोडों की संख्‍या में लोग जुटते हैं. कई बार इससे जुड़े सवाल UPSC, …और पढ़ें

मौनी अमावस्या पर दुनिया के इन 10 देशों की आबादी के बराबर जुटेगी भीड़!

Basic information, Mauni Amavasya, Kumbh Mela: मौनी अमावस्‍या पर जुटने वाली भीड़ कितने देशों की आबादी के बराबर है?

हाइलाइट्स

  • मौनी अमावस्या पर 10 करोड़ लोग स्नान करेंगे.
  • कई देशों की आबादी भी नहीं है इतनी.
  • 10 देशों की आबादी के बराबर आज जुटेंगे लोग.

Mauni Amavasya 2025, Kumbh Mela: महाकुंभ में आज मौनी अमावस्या का स्नान है. 4000 हेक्टेयर में गंगा के किनारे बसी इस नगरी को एक जिला घोषित कर दिया गया है. मौनी अमावस्या को एक बड़ा स्नान पर्व माना जाता है. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि लगभग 10 करोड़ लोग मौनी अमावस्या के मौके पर आस्था की डुबकी लगाएंगे. ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं कि जितनी संख्या में आज लोग महाकुंभ में डुबकी लगाएंगे, उतनी कई देशों की आबादी भी नहीं है. आइए आपको दुनिया के देशों की जनसंख्या के नजरिये से कुंभ के बारे में बताते हैं.

मौनी अमावस्या पर 10 करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान करने का अनुमान है. ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर कौन-कौन से ऐसे देश हैं, जिनकी आबादी 10 करोड़ है, तो आपको बता दें, दुनिया के सिर्फ दो देश डीआर कांगो (DR Congo) और वियतनाम (Vietnam) ही ऐसे हैं, जिनकी जनसंख्या 10 करोड़ है. दुनिया की जनसंख्या का लेखा-जोखा रखने वाली वेबसाइट worldometers.data के मुताबिक डीआर कांगो की आबादी जहां 10 करोड़ 92 लाख है, वहीं वियतनाम की जनसंख्या 10 करोड़ 9 लाख है.

10 करोड़ से कम जनसंख्या वाले देश
दुनिया में ईरान, तुर्की, जर्मनी, थाईलैंड, यूनाइटेड किंगडम, तंजानिया और फ्रांस जैसे देश ऐसे हैं, जिनकी आबादी 10 करोड़ से कम है. ईरान की आबादी जहां 9 करोड़ 15 लाख के आसपास है, वहीं तुर्की की जनसंख्या 8 करोड़ 74 लाख है. इसी तरह जर्मनी की आबादी 8 करोड़ 45 लाख है. थाईलैंड की बात करें तो यहां की जनसंख्या 7 करोड़ 16 लाख है. यूनाइटेड किंगडम की आबादी 6 करोड़ 91 लाख है. तंजानिया और फ्रांस की जनसंख्या भी क्रमश: 6 करोड़ 85 लाख और 6 करोड़ 65 लाख है.

किन 10 देशों के बराबर आज लगेगी डुबकी
महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर जो 10 करोड़ की डुबकी लगने जा रही है, वह उन 10 देशों के बराबर है जिनकी आबादी महज 1 करोड़ है. इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है क्यूबा का. इस देश की आबादी 1 करोड़ 9 लाख के आसपास है. इसी तरह होंडुरस की जनसंख्या भी 1 करोड़ 8 लाख है. चेक रिपब्लिक, स्वीडन, तजाकिस्तान, पापुआ न्यू गिनी, पुर्तगाल, अजरबैजान, ग्रीस और हंगरी आदि ऐसे देश हैं जिनकी आबादी या तो 1 करोड़ है या इसके आसपास है, इसलिए इस आधार पर यह कहा जा सकता है कि महाकुंभ में आज जुटने वाली 10 करोड़ की भीड़ दुनिया के इन 10 देशों की आबादी के बराबर है.

houseprofession

मौनी अमावस्या पर दुनिया के इन 10 देशों की आबादी के बराबर जुटेगी भीड़!



Supply hyperlink

khabareaaptak.in
khabareaaptak.inhttps://khabareaaptak.in
Welcome to "khabareaaptak" – your go-to destination for the latest news and updates from around the world. We are committed to bringing you timely and accurate information across various categories, including politics, sports, entertainment, technology, and more.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments