Saturday, March 15, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessMaruti Suzuki Hyundai Vehicles Promoting File June 2024 Replace | जून-24 में...

Maruti Suzuki Hyundai Vehicles Promoting File June 2024 Replace | जून-24 में देशभर में 18.95 लाख गाडियां बिकीं: हीरो ने 3.97 लाख टू-व्हीलर बेची, 4-व्हीलर में 1.13 लाख कारें बेचकर मारुति टॉप पर


नई दिल्ली11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जून 2024 में देशभर में टोटल 18 लाख 95 हजार 552 गाड़ियों की सेल हुई है। सालाना आधार पर इसमें 0.73% का इजाफा है। पिछले साल जून में 18 लाख 81 हजार 883 गाड़ियां बिकीं थीं। हालांकि, मंथली बेसिस पर सेल में 9.29% की गिरावट रही है।

एक महीने पहले मई 2024 में टोटल 20 लाख 89 हजार 603 गाड़ियां बिकीं थीं। यह जानकारी फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल एसोसिएशन (FADA) के रिटेल ऑटोमोबाइल सेल्स रिपोर्ट में सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, जून में मारुति सुजुकी ने सबसे ज्यादा 1 लाख 13 हजार 575 गाड़ियां बेचीं हैं।

पिछले साल जून महीने में कंपनी ने 1 लाख 22 हजार 801 गाड़ियां बेची थी। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हुंडई मोटर है। कंपनी ने जून में 38 हजार 46 गाड़ियां बेची हैं। जून 2023 में हुंडई ने 44 हजार 104 गाड़ियां बेची थी।

जून-24 में 18.95 लाख से ज्यादा गाड़ियां बिकीं

कैटेगरीजून-24जून-23% एनुअल चेंज
2 व्हीलर13,75,88913,14,6284.66%
3 व्हीलर94,32189,7435.10%
पैसेंजर व्हीकल2,81,5663,02,000-6.77%
ट्रैक्टर71,02999,148-28.36%
कॉमर्शियल व्हीकल72,74776,364-4.74%
टोटल18,95,55218,81,8830.73%

सोर्स: FADA

हीरो ने सबसे ज्यादा 3.97 लाख दोपहिया गाड़ियां बेचीं
जून में टू-व्हीलर कैटेगरी में हीरो मोटोकॉर्प ने सबसे ज्यादा 3,97,029 गाड़ियां बेची हैं। जून में टोटल सेल में इस कंपनी का शेयर 28.86% रहा है। एक साल पहले जून 2023 में कंपनी ने 32.50% मार्केट शेयर के साथ 4,27,203 गाड़ियां बेचीं थी। वहीं दूसरे नंबर पर होंडा ने 3,51,422 टू-व्हीलर्स बेची हैं। टोटल सेल में इसका मार्केट शेयर 25.54% रहा है। एक साल पहले जून में कंपनी ने 2,83,398 गाड़ियां बेचीं थी।

कंपनी-वाइज टू-व्हीलर की सेल और उनका मार्केट कैप

टू-व्हीलर

जून-24

मार्केट शेयर (%)

जून-23

मार्केट शेयर (%)

हीरो

3,97,029

28.86%

4,27,203

32.50%

होंडा

3,51,422

25.54%

2,83,398

21.56%

TVS

2,36,180

17.17%

2,27,163

17.28%

बजाज ऑटो

1,53,535

11.16%

1,63,536

12.44%

सुजुकी

73,048

5.31%

62,682

4.77%

रॉयल-एनफील्ड

55,249

4.02%

62,374

4.74%

यामाहा

50,106

3.64%

46,909

3.57%

ओला इलेक्ट्रिक

36,723

2.67%

17,692

1.35%

एथर

6,104

0.44%

4,603

0.35%

ग्रीव्स

2,713

0.20%

1,440

0.11%

पियाजियो

2,669

0.19%

2,716

0.21%

क्लासिक लीजेंड्स

2,033

0.15%

2,618

0.20%

EV+अन्य

9,078

0.66%

12,294

0.94%

टोटल

13,75,889

100%

13,14,628

100%

सोर्स: FADA

मारुति ने सबसे ज्यादा 1.13 लाख कारें बेचीं
जून 2024 में मारुति सुजुकी इंडिया ने सबसे ज्यादा 1,13,575 कारें बेची हैं। इस दौरान पैसेंजर व्हीकल्स कैटेगरी में कंपनी का मार्केट शेयर 40.34% रहा है। एक साल पहले जून 2023 में कंपनी ने 1,22,801 कारें बेची थीं, तब उसका मार्केट शेयर 40.66% रहा था। इस लिस्ट में हुंडई मोटर 38,046 सेल के साथ दूसरे नंबर और 37,242 सेल के साथ टाटा मोटर्स तीसरे नंबर पर है।

कंपनी-वाइज पैसेंजर व्हीकल की सेल और उनका मार्केट कैप

पैसेंजर व्हीकल

जून-24

मार्केट शेयर (%)

जून-23

मार्केट शेयर (%)

मारुति सुजुकी

1,13,575

40.34%

1,22,801

40.66%

हुंडई मोटर

38,046

13.51%

44,104

14.60%

टाटा मोटर्स

37,242

13.23%

40,428

13.39%

महिंद्रा एंड महिंद्रा

34,958

12.42%

31,398

10.40%

टोयोटा किर्लोस्कर

18,297

6.50%

16,689

5.53%

किआ इंडिया

16,158

5.74%

17,138

5.67%

स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन ग्रुप

5,418

1.92%

6,949

2.30%

होंडा कार इंडिया

4,178

1.48%

4,739

1.57%

MG मोटर

3,675

1.31%

4,461

1.48%

रेनो इंडिया

2,961

1.05%

4,313

1.43%

निसान मोटर

1,559

0.55%

2,216

0.73%

मर्सिडीज-बेंज ग्रुप

1,149

0.41%

1,072

0.35%

BMW इंडिया

968

0.34%

1,029

0.34%

फोर्स मोटर्स

659

0.23%

514

0.17%

PCA ऑटोमोबाइल्स

515

0.18%

878

0.29%

JLR

295

0.10%

300

0.10%

FCA इंडिया

285

0.10%

583

0.19%

BYD इंडिया

229

0.08%

185

0.06%

वॉल्वो ऑटो इंडिया

137

0.05%

155

0.05%

अन्य

1,262

0.45%

2,048

0.68%

टोटल

2,81,566

100%

3,02,000

100%

2023 में 2.38 करोड़ गाड़ियां बिकीं थी
कैलेंडर ईयर 2023 में अलग-अलग कैटेगरी में करीब 2.38 करोड़ गाड़ियां बिकीं थी। सालाना आधार पर इसमें 11.14% की ग्रोथ देखी रही। एक साल पहले यानी 2022 में 2.15 करोड़ व्हीकल्स की सेल हुई थी। टोटल व्हीकल सेल में सबसे ज्यादा टू-व्हीलर 1.71 करोड़ बिके। इसमें 9.45% एनुअल ग्रोथ रही।

खबरें और भी हैं…



Supply hyperlink

khabareaaptak.in
khabareaaptak.inhttps://khabareaaptak.in
Welcome to "khabareaaptak" – your go-to destination for the latest news and updates from around the world. We are committed to bringing you timely and accurate information across various categories, including politics, sports, entertainment, technology, and more.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments