Friday, March 14, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeStatesMaharashtraMaharashtra's most wished Khokya arrested in Prayagraj | प्रयागराज में महाराष्ट्र का...

Maharashtra’s most wished Khokya arrested in Prayagraj | प्रयागराज में महाराष्ट्र का मोस्ट वांडेट भाजपा नेता गिरफ्तार: हिरण-मोर के शिकार का शौकीन, विरोध पर किसान को बैट से पीटा था – Prayagraj (Allahabad) Information


महाराष्ट्र से फरार भाजपा पदाधिकारी सतीश भोंसले उर्फ खोक्या भाई को प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया है। वह महाराष्ट्र के बीड जिले का मोस्ट वांटेड और भाजपा विधायक सुरेश धास का करीबी है।

.

खोक्या हिरन और मोर का शिकार करने का शौकीन है। उसकी सोशल मीडिया पर नोटों के बंडल के साथ, नोट उड़ाते हुए और लोगों को पीटते हुए वीडियो वायरल हैं। उस पर हत्या के प्रयास और अन्य गंभीर मामलों में केस दर्ज हैं।

खुद को डॉन बताने वाला खोक्या प्रयागराज से अयोध्या जाने की फिराक में था। महाराष्ट्र पुलिस ने लोकेशन ट्रेस करने के बाद उसके बारे में प्रयागराज पुलिस को पहले ही सूचना दे दी थी। प्रयागराज पुलिस ने आज उसे एयरपोर्ट के पास रास्ते में ही गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया-

QuoteImage

भोसले के खिलाफ बीड जिले में हत्या के प्रयास के दो मामले और नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज है। इसके अलावा, वह वन अधिनियम के तहत भी आरोपी है।

QuoteImage

3 फुटेज देखिए…

चलती गाड़ी में 500-500 के नोटों के बंडल समेटते हुए खोक्या ने VIDEO बनवाया।

चलती गाड़ी में 500-500 के नोटों के बंडल समेटते हुए खोक्या ने VIDEO बनवाया।

खोक्या और उसके सहयोगी ने हवा में नोट उड़ाए।

खोक्या और उसके सहयोगी ने हवा में नोट उड़ाए।

आरोपी ने नोटों की गडि्डयों को मेज फेंकते हुए रील्स बनवाई।

आरोपी ने नोटों की गडि्डयों को मेज फेंकते हुए रील्स बनवाई।

पुलिस ने सतीश के पीछे लगाया था मुखबिर प्रयागराज में ACP धूमनगंज पुष्कर वर्मा ने बताया- महाराष्ट्र पुलिस का आज एक ईमेल आया था। उसमें मोस्टवांटेड सतीश भोंसले उर्फ खोक्या के बारे में सूचना दी गई थी। सूचना मिलते ही एसओजी गंगापार की टीम को अलर्ट कर दिया। टीम ने उसकी घेराबंदी कर महाराष्ट्र पुलिस को अपनी तैयारी की जानकारी दी।

मुखबिर लगातार फोन से सतीश से कर रहे थे बात एसीपी के मुताबिक- प्रयागराज पुलिस से बात होने के बाद महाराष्ट्र पुलिस ने अपने मुखबिर को सतीश के पीछे लगाया। वे सतीश से लगातार फोन पर संपर्क में थे। उन्होंने बहाने से उसे एयरपोर्ट के पास मिलने के लिए बुलाया। यहां पर टीम पहले से ही मौजूद थी। उसके पहुंचते ही प्रयागराज पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसे एयरपोर्ट थाने में लाया गया। कागजी कार्रवाई के बाद महाराष्ट्र पुलिस को उसकी गिरफ्तारी की सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही महाराष्ट्र पुलिस उसे कस्टडी में लेने के लिए प्रयागराज के लिए रवाना हो गई। प्रयागराज पुलिस सतीश भोंसले को महाराष्ट्र पुलिस को सौंपने से पहले प्रयागराज कोर्ट में पेश करेगी। कोर्ट में पेशी के बाद उसे महाराष्ट्र पुलिस ट्रांजिट डिमांड पर अपने साथ ले जाएगी।

सतीश भोंसले पिता-पुत्र की पिटाई को लेकर सुर्खियों में आया था।

सतीश भोंसले पिता-पुत्र की पिटाई को लेकर सुर्खियों में आया था।

हिरण के शिकार का विरोध करने पर पिता-पुत्र को बैट से पीटा सतीश हिरण और मोर का शिकार करने का शौकीन है। वह 200 से अधिक हिरण का शिकार कर चुका है। बीड के पहाड़ों पर जाल लगाकर वह मोर का शिकार करता है। स्थानीय दिलीप ढकने और उसके बेटे ने रोका तो उसे बेरहमी से पीटा था।

पिटाई का एक वीडियो सामने आया था। जिसमें सतीश और उसके गिरोह के सदस्य दिलीप पर क्रिकेट बैट से हमला करते नजर आ रहे थे। दिलीप का बेटा बचाने दौड़ा तो उस पर कुल्हाड़ी से हमला किया था। इस मामले में भी सतीश और उसके गिरोह पर केस दर्ज है।

हत्या समेत 8 से ज्यादा केस सतीश भोंसले भाजपा की खानाबदोश जनजाति शाखा ‘भटके विमुक्त अघाड़ी’ का पदाधिकारी है। उसके पिता का नाम निराले भोंसले है। वह शिरुर कासर तहसील के जापेडवाड़ी का निवासी है। उसे भाजपा विधायक सुरेश धास का करीबी सहयोगी माना जाता है। महाराष्ट्र में उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, अपहरण, रंगदारी समेत आठ से ज्यादा केस हैं।

वन विभाग की छापेमारी में सतीश के घर से कई आपत्तिजनक चीज बरामद हुई थी। सतीश पर वन्यजीवों की हत्या करने और उनके अवशेष अपने घर पर रखने के भी आरोप हैं।

भाजपा विधायक सुरेश धास सरपंच संतोष देशमुख की हत्या को लेकर सुर्खियों में हैं।

भाजपा विधायक सुरेश धास सरपंच संतोष देशमुख की हत्या को लेकर सुर्खियों में हैं।

विपक्ष ने सरपंच हत्याकांड में सुरेश धास को घेरा महाराष्ट्र का बीड जिला इन दिनों लगातार सुर्खियों में है। वजह- सरपंच संतोष देशमुख की हत्या है। स्थानीय विधायक सुरेश धास और एनसीपी नेता धनंजय मुंडे को भाजपा से बाहर करने की मांग उठी थी। हाल ही में मुंडे ने इस्तीफा दिया था, जब उनके करीबी सहयोगी वाल्मिक कराड को देशमुख की हत्या से संबंधित मामले में गिरफ्तार किया गया था।

—————————

पढ़ें ये भी जरूरी खबर…

दूसरी लड़कियों संग वीडियो देख लड़ने लगी तो मार डाला, कानपुर में आरोपी बोला- शादी नहीं करनी थी, कमरे पर बुलाकर गला रेता

शीतल से मेरी इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। मैं उसके घर के पास ही एक अस्पताल में काम करता था। धीरे-धीरे नजदीकी बढ़ गई। मैंने यूं ही उसे फंसाया। शादी करने का कोई इरादा नहीं था, क्योंकि मेरे और भी कई लड़कियों से संबंध थे। मेरे मोबाइल में अन्य लड़कियों के साथ शीतल ने फोटो-वीडियो देखे तो झगड़ने लगी। इसीलिए मैंने उसका मर्डर कर दिया।

यह कबूलनामा है कानपुर के बर्रा में गर्लफ्रेंड की हत्या करने के आरोपी शिवम वर्मा का। आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर अरेस्ट कर लिया।

तस्वीर सोमवार की है। शव मिलने के बाद खाड़ेपुर नौबस्ता में परिजनों और पुलिस के बीच बहस हुई। पढ़ें पूरी खबर…



Supply hyperlink

khabareaaptak.in
khabareaaptak.inhttps://khabareaaptak.in
Welcome to "khabareaaptak" – your go-to destination for the latest news and updates from around the world. We are committed to bringing you timely and accurate information across various categories, including politics, sports, entertainment, technology, and more.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments