{“_id”:”685a36f619f787a3ff084efd”,”slug”:”ludhiana-by-election-result-2025-aap-s-victory-in-ludhiana-west-details-in-hindi-2025-06-24″,”sort”:”feature-story”,”standing”:”publish”,”title_hn”:”By-Election Outcome: लुधियाना पश्चिम से आप की जीत, अब बदलेगी सियासी तस्वीर; 2027 चुनाव के लिए AAP को बूस्टर डोज”,”class”:{“title”:”Metropolis & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

जीत के बाद जश्न मनाते आप के संजीव अरोड़ा
– फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना पश्चिमी उप चुनाव को विनम्रता बनाम अहंकार की लड़ाई बताया था। इस चुनाव के नतीजे आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के लिए काफी अहम माने जा रहे थे। अब जब चुनाव परिणाम सामने आ गए हैं तो इसको आप के लिहाज से बड़ा सियासी बूस्टर डोज माना जा रहा है।
सियासी जानकार भी मानते हैं कि 2027 के लिए लुधियाना उपचुनाव का परिणाम बहुत कुछ दशा दिशा तय करने वाला है। खासतौर से जिस विनम्रता की बात के साथ मुख्यमंत्री ने चुनावी आगाज किया था, उसको जनता जमीन पर मजबूती के साथ उतरते हुए देखना चाह रही है।
लुधियाना पश्चिम के उपचुनाव में जब राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को प्रत्याशी बनाया गया मान तभी लिया गया था कि लुधियाना का यह चुनाव बेहद मजबूत होने वाला है। हालांकि सियासी समीकरणों की उठापटक और कई तरह से अंदरूनी विरोधों के बीच भी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को भरोसा था कि चुनाव जीत लेंगे।
इसके पीछे का तर्क पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार की ओर से किए गए काम पर जनता का भरोसा था। हालांकि पंजाब की सियासत में चर्चा इस बात की होने लगी थी कि पार्टी को सत्ता विरोधी लहर का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। लेकिन परिणाम ने उन सभी कयासों पर पानी फेर दिया।