Monday, July 14, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSportsLSG vs CSK IPL 2024 Records Rahul 25th fifty Dhoni First Wicketkeeper...

LSG vs CSK IPL 2024 Records Rahul 25th fifty Dhoni First Wicketkeeper to score 5000 runs | धोनी बतौर विकेटकीपर 5000 IPL रन बनाने वाले एकमात्र: लखनऊ में सबसे बड़ा टारगेट चेज हुआ, राहुल ने 25वां 50+ स्कोर बनाया; रिकॉर्ड्स


लखनऊ17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स को तीसरी हार मिली। शुक्रवार को लखनऊ सुपरजायंट्स ने लखनऊ में सबसे बड़ा टारगेट चेज कर CSK को 8 विकेट से हरा दिया। चेन्नई से एमएस धोनी ने 8 बॉल पर 28 रन बनाए, वह 40 की उम्र के बाद 500 IPL रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने।

धोनी ने बतौर विकेटकीपर 5 हजार IPL रन भी पूरे कर लिए, वह ऐसा करने वाले पहले प्लेयर बने। LSG के कप्तान केएल राहुल बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा 25 बार 50 प्लस स्कोर बनाने वाले प्लेयर बन गए।

LSG vs CSK मैच के रिकॉर्ड्स…

1. 40 की उम्र के बाद धोनी के नाम सबसे ज्यादा रन
CSK के महेंद्र सिंह धोनी ने 8 बॉल पर 28 रन बनाए, इसी के साथ उनके 40 की उम्र के बाद IPL में 500 रन पूरे हो गए। वह IPL में 40 साल की उम्र के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर बन गए। धोनी फिलहाल 42 साल के हैं। उन्होंने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 40 की उम्र के बाद 481 IPL रन बनाए हैं।

2. धोनी का स्ट्राइक रेट पिछले 2 साल में सबसे बेस्ट
CSK के एमएस धोनी ने पिछले साल IPL में 182.46 की स्ट्राइक रेट से 104 रन बनाए। इस साल वह 255.88 की स्ट्राइक रेट से 87 रन बना चुके हैं। IPL में पिछले 2 साल में 50 से ज्यादा गेंदें खेलने वाले प्लेयर्स में धोनी का स्ट्राइक रेट से सबसे बेहतर हैं। वह 209.89 की स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। उनके बाद SRH के अभिषेक शर्मा ने 205.26 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।

3. धोनी 5 हजार IPL रन बनाने वाले पहले विकेटकीपर
एमएस धोनी बतौर विकेटकीपर खेलते हुए IPL में 5000 से ज्यादा रन पूरे कर चुके हैं। वह ऐसा करने वाले पहले ही विकेटकीपर बने। उन्होंने बतौर विकेटकीपर 251 मैच भी खेल लिए हैं। धोनी के बाद RCB के दिनेश कार्तिक ने बतौर विकेटकीपर 228 मैचों में 4363 रन बनाए हैं।

4. लखनऊ में LSG ने सबसे बड़ा टारगेट चेज किया
लखनऊ सुपरजायंट्स ने अपने होमग्राउंड पर 177 रन का टारगेट 19 ओवर में चेज कर लिया। यह IPL में लखनऊ के इकाना स्टेडियम पर सबसे बड़ा चेज है। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैदान पर इसी सीजन 168 रन का स्कोर चेज किया था।

5. राहुल ने बतौर विकेटकीपर 25वीं बार 50+ स्कोर बनाया
LSG के केएल राहुल ने 53 बॉल पर 82 रन की पारी खेली। वह IPL में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा 25 बार 50 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर बन गए। राहुल ने धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने IPL में बतौर विकेटकीपर 24 बार 50 से ज्यादा रन के स्कोर बना रखे हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

khabareaaptak.in
khabareaaptak.inhttps://khabareaaptak.in
Welcome to "khabareaaptak" – your go-to destination for the latest news and updates from around the world. We are committed to bringing you timely and accurate information across various categories, including politics, sports, entertainment, technology, and more.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments