
मृतक का फाइल फोटो।
– फोटो : संवाद
विस्तार
शंभू के नजदीक रेल ट्रैक पर चल रहे किसानी आंदोलन में एक महिला किसान की मौत हुई है। मृतका की पहचान 55 साल की बलविंदर कौर निवासी गांव वलीपुर जिला तरनतारन के तौर पर हुई है। बलविंदर कौर पहली महिला किसान हैं, जिनकी मौत 13 फरवरी को शंभू बार्डर पर किसानी आंदोलन शुरू होने के बाद हुई है।
वह किसान मजदूर संघर्ष कमेटी से संबंधित थीं। गेहूं के कटान के चलते बड़ी गिनती में किसानों के वापस अपने घरों को लौटने के चलते किसानी आंदोलन प्रभावित न हो, इस उद्देश्य से बलविंदर सिंह कुछ समय पहले ही जत्थे के साथ शंभू पहुंची थीं।
किसान नेता सुरजीत सिंह फूल ने बताया कि शनिवार देर रात बलविंदर कौर की अचानक तबीयत बिगड़ी थी। जिसके बाद तड़के उन्हें राजपुरा के अस्पताल ले जाया गया। लेकिन वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई है।