Saturday, March 15, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBreaking NewsIran Releases Crew Of Portuguese Flagged Cargo Ship Msc Aries 16 Indians...

Iran Releases Crew Of Portuguese Flagged Cargo Ship Msc Aries 16 Indians Additionally Freed – Amar Ujala Hindi Information Stay


Iran releases crew of Portuguese flagged cargo ship MSC Aries 16 Indians also freed

ईरानी सेना द्वारा जब्त जहाज में फंसा भारतीय चालक दल रिहा
– फोटो : ANI

विस्तार


ईरान ने पुर्तगाली झंडे वाले मालवाहक जहाज एमएससी एरीज के सभी चालक दल को रिहा कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी विदेश मंत्री अमीर अब्दुल्लाहियन ने शुक्रवार को एस्टोनिया के विदेश मंत्री मार्गस त्साहकना के साथ पर फोन पर बातचीत की और इसी दौरान उन्होंने चालक दल के रिहाई की जानकारी दी। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चालक दल में 25 लोग शामिल थे, जिसमें 17 भारतीय भी थे। हालांकि, भारतीय चालक दल के सदस्यों में शामिल एकमात्र महिला कैडेट एन टेसा जोसेफ को ईरान की सेना ने पहले ही रिहा कर दिया था। व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता एड्रिएन वॉटसन ने बताया था कि चालक दल में भारतीय, फिलिपिनो, पाकिस्तानी, रूसी और एस्टोनियाई नागरिक शामिल थे।

न्यायिक नियमों के तहत हिरासत में लिया गया था

ईरान के इस्लामी गणराज्य के क्षेत्रीय जल में जब्त किए गए पुर्तगाली जहाज के बारे में अमीरबदोल्लाहियन ने बातचीत में कहा कि जहाज ने हमारे जल क्षेत्र में अपना रडार बंद कर दिया। उन्होंने नेविगेशन सुरक्षा को खतरे में डाला था। इसलिए उन्हें न्यायिक नियमों के तहत हिरासत में लिया गया था। बातचीत के दौरान अमीरबदोल्लाहियन ने बताया कि ईरान ने पहले ही मानवीय आधार पर जहाज के सभी चालक दल को रिहा कर दिया है। 

महिला कैडेट को कर दिया गया रिहा

17 भारतीयों में शामिल एक अकेली महिला कैडेट ऐन टेसा जोसेफ को 18 अप्रैल को रिहा कर दिया गया था। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जयसवाल ने बताया था कि शेष 16 भारतीय चालक दल की रिहाई में कुछ तकनीकी बातें शामिल हैं।” मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि जहाज में मौजूद सभी भारतीयों का स्वास्थ्य फिलहाल ठीक है। उन्हें ईरानी अधिकारियों द्वारा भारतीय दल तक कॉन्सुलर सेवाएं प्रदान की गई थी। भारतीय अधिकारी लगातार चालक दल के संपर्क में हैं।

मालवाहक जहाज का नाम एमएससी एरीज 

इस्राइली अरबपति इयाल ओफर के इस मालवाहक जहाज का नाम एएससी एरीज है। आखिरी बार इस जहाज को दुबई से होर्मुज की तरफ जाते हुए देखा गया था। बताया गया है कि जहाज ने अपना ट्रैकिंग डेटा बंद किया हुआ था। दरअसल, इस्राइल के जहाजों द्वारा इस क्षेत्र से गुजरते समय अक्सर ट्रैकिंग डेटा बंद कर दिया जाता है। ईरानी सेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास यह कार्रवाई की थी। जहाज फारस की खाड़ी में मौजूद था। एमएससी एरीज पर पुर्तगाल का झंडा लगा हुआ है।

जहाज के बारे में जानकारी

एमएससी एरीज  जहाज कार्गो हेजार्ड ए कैटेगरी का मालवाहक जहाज है। इसकी लंबाई 366 मीटर और चौड़ाई 51.11 मीटर है। जानकारी के मुताबिक एमएससी एरीज 15.5 नॉटिकल मील की रफ्तार से चल रहा था। 





Supply hyperlink

khabareaaptak.in
khabareaaptak.inhttps://khabareaaptak.in
Welcome to "khabareaaptak" – your go-to destination for the latest news and updates from around the world. We are committed to bringing you timely and accurate information across various categories, including politics, sports, entertainment, technology, and more.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments