Saturday, March 15, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessInventory Market BSE Sensex NSE Nifty Updates | 3 April | आज...

Inventory Market BSE Sensex NSE Nifty Updates | 3 April | आज शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स 146 अंक गिरकर 73,757 पर खुला, निफ्टी भी 68 अंक फिसला


मुंबई10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी 3 अप्रैल को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 146 अंक की गिरावट के साथ 73,757 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी में भी 68 अंक की गिरावट रही, ये 22,385 के स्तर पर ओपन हुआ।

शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में गिरावट और 4 में तेजी देखने को मिल रही है। IT, बैंकिंग और फाइनेंशियल्स में ज्यादा गिरावट है।

आज से भारती हेक्साकॉम लिमिटेड के IPO में निवेश का मौका
भारतीय एयरटेल की सब्सिडियरी कंपनी भारती हेक्साकॉम लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग, यानी IPO पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए आज यानी 3 अप्रैल से ओपन हो रहा है। रिटेल निवेशक इस IPO के लिए 3 अप्रैल से 5 अप्रैल तक बोली लगा सकेंगे। 12 अप्रैल को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के शेयर लिस्ट होंगे।

इस IPO के लिए रिटेल निवेशक को मिनिमम एक लॉट यानी 26 शेयर के लिए अप्लाय करना होगा। कंपनी ने IPO का प्राइज बैंड ₹542-₹570 प्रति शेयर तय किया है। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹570 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं तो आपको ₹14,820 लगाने होंगे। रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट यानी 338 शेयर के लिए बिडिंग कर सकते हैं, जिसके लिए ₹192,660 इन्वेस्ट करने होंगे।

कल बाजार में रही थी गिरावट
इससे पहले कल यानी 2 मार्च को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 110 अंक की गिरावट के साथ 73,903 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 8 अंक की गिरावट है, ये 22,453 के स्तर पर बंद हुआ था।



Source link

khabareaaptak.in
khabareaaptak.inhttps://khabareaaptak.in
Welcome to "khabareaaptak" – your go-to destination for the latest news and updates from around the world. We are committed to bringing you timely and accurate information across various categories, including politics, sports, entertainment, technology, and more.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments