Monday, July 14, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessInfosys Dividend; Narayana Murthy Grandson | Ekagrah Rohan | नारायण मूर्ति के...

Infosys Dividend; Narayana Murthy Grandson | Ekagrah Rohan | नारायण मूर्ति के पोते को मिला ₹4.2 करोड़ डिविडेंड: 5 महीने के एकाग्र के पास इंफोसिस के 15 लाख शेयर्स, इनकी वैल्यू करीब 210 करोड़


नई दिल्ली28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
मूर्ति फैमिली (बाएं से)- सुधा मूर्ति, अपर्णा कृष्णन, रोहन मूर्ति और नारायण मूर्ति - Dainik Bhaskar

मूर्ति फैमिली (बाएं से)- सुधा मूर्ति, अपर्णा कृष्णन, रोहन मूर्ति और नारायण मूर्ति

भारत की टेक कंपनी इंफोसिस के फाउंडर नारायण मूर्ति के 5 महीने के पोते एकाग्र रोहन मूर्ति को अपने 15 लाख शेयर्स पर ₹4.2 करोड़ का डिविडेंड मिला है। नारायण मूर्ति ने पिछले महीने अपने पोते को ये शेयर्स गिफ्ट किए थे। इनकी वैल्यू करीब 210 करोड़ है।

इंफोसिस ने 18 अप्रैल को वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए थे। कंपनी ने इस तिमाही के लिए शेयरहोल्डर्स को 28 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इसमें 20 रुपए का फाइनल डिविडेंड और 8 रुपए का वन-टाइम डिविडेंड है।

Q4FY24 में 30% बढ़ा इंफोसिस का प्रॉफिट
इंफोसिस का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर करीब 30% बढ़कर ₹7,969 करोड़ रहा। पिछले साल इसी तिमाही (Q4FY23) में कंपनी का नेट प्रॉफिट ​​​₹6,128 करोड़ रहा था। वहीं Q3FY24 यानी तीसरी तिमाही में इंफोसिस का नेट प्रॉफिट ₹11,058 करोड़ रहा था।

नतीजों के बाद इंफोसिस में 1% की गिरावट
इंफोसिस के चौथी तिमाही के नतीजे घोषित होने के बाद ऑज उसके शेयर में करीब 1% की गिरावट है। ये 1400 रुपए के करीब कारोबार कर रहा है। हालांकि, जेफरीज ने 14% अपसाइड और 1,630 रुपए के टारगेट प्राइस के साथ BUY रेटिंग बरकरार रखी है।

नारायण मूर्ति ने रखा था पोते का नाम
करीब 5 महीने पहले 10 नवंबर को नारायण मूर्ति के बेटे रोहन मूर्ति और बहू अपर्णा कृष्णन माता-पिता बने थे। तब नारायण मूर्ति ने पोते का नाम एकाग्र रखा। नारायण मूर्ति और सुधा मूर्ति की दो नातिन भी हैं, जिनका नाम कृष्णा सुनक और अनुष्का सुनक है। दोनों बच्चियां ब्रिटेन के प्रधान मंत्री ऋषि सुनक और अक्षता मूर्ति की बेटियां हैं।

1981 में की थी इंफोसिस की स्थापना
नारायण मूर्ति ने इंफोसिस की स्थापना 1981 में की थी। तब से लेकर 2002 तक कंपनी के CEO रहे थे। इसके बाद 2002 से 2006 तक बोर्ड के चेयरमैन रहे।

अगस्त 2011 में चेयरमैन एमेरिटस की उपाधि के साथ मूर्ति कंपनी से रिटायर हो गए थे। हालांकि, एक बार फिर कंपनी में उनकी एंट्री 2013 में एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के तौर पर हुई। इस दौरान उनके बेटे रोहन मूर्ति उनके एग्जिक्यूटिव असिस्टेंट के तौर पर काम कर रहे थे।

यह खबर भी पढ़ें…

नारायण मूर्ति ने पोते को 15 लाख शेयर्स गिफ्ट किए: इनकी वैल्यू 240 करोड़ रुपए, 4 महीने के हैं एकाग्र रोहन मूर्ति

इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति ने अपने 4 महीने के पोते एकाग्र रोहन मूर्ति को ₹240 करोड़ मूल्य के शेयर्स गिफ्ट किए हैं। मूर्ति ने पोते को कंपनी में 15 लाख शेयर्स दिए हैं, जो 0.04% हिस्सेदारी के बराबर है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

खबरें और भी हैं…



Source link

khabareaaptak.in
khabareaaptak.inhttps://khabareaaptak.in
Welcome to "khabareaaptak" – your go-to destination for the latest news and updates from around the world. We are committed to bringing you timely and accurate information across various categories, including politics, sports, entertainment, technology, and more.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments