- Hindi Information
- Nationwide
- IMD Climate Rainfall Replace; MP Rajasthan Gujarat | Uttarakhand Himachal Floods Landslides
नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ40 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

उत्तराखंड में मानसून जमकर बरस रहा है। मंगलवार को चमोली जिले के नंदप्रयाग घाट के पास मुख गांव में बादल फटने से तबाही मच गई। SDRF ने बताया कि जनहानि की सूचना नहीं है। सर्च जारी है। अगले चार दिन राज्य के पांच जिलों में भारी बारिश की संभावना है।
मध्य प्रदेश में मंडला, डिंडौरी, श्योपुर, शहडोल, उमरिया जिले बाढ़ की चपेट में हैं। नर्मदा और दूसरी नदियां उफान पर हैं। छतरपुर के बान सुजारा डैम के 12 गेट खोले गए, दमोह में सतधरू-साजली बांध के 3-3 गेट खोले घए। जबलपुर में बरगी डैम के 17 गेट खोले गए।
UP में वाराणसी में गंगा का जलस्तर 62.58 मीटर पहुंचा है। वॉर्निंग लेवल 70.26 है। 20 से ज्यादा घाट नदी में डूबे हैं। दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा आरती का स्थान बदला गया है। असी घाट पर भी आरती स्थल पर गंगा का पानी पहुंचा है।
राजस्थान में मानसून इस साल जमकर मेहरबान है। अब तक सामान्य से करीब 121 फीसदी ज्यादा बारिश रिकॉर्ड हुई है। सामान्य रूप से एवरेज 84mm बारिश होनी चाहिए थी, 186mm दर्ज की गई है। बुधवार को भी मौसम विभाग ने 25 जिलों में बारिश का अलर्ट दिया है।
राज्यों से बारिश-बाढ़ की 5 तस्वीरें…

उत्तराखंड के चमोली में शेरा गांव के पास नंदप्रयाग मार्ग पर लैंडस्लाइड हुई।

मध्य प्रदेश के जबलपुर में नर्मदा नदी उफान पर है।

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में सड़क पर पानी भर गया। नल से पीने का पानी भरता शख्स।

झारखंड के खूंटी में तेज बारिश के कारण सड़क धंस गई।

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में तेज बारिश के कारण पानी से बचकर फुटपाथ से जाते हुए।

देशभर में बारिश-बाढ़ के हालात जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
51 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
वाराणसी में गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। घाट डूब गए हैं और कई मंदिरों में पानी भर गया है।
एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया, “जलस्तर हर दिन एक-एक सीढ़ी बढ़ रहा है। गंगा आरती देखना और नाव चलाना मुश्किल हो गया है।”
53 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
महाराष्ट्र के भंडारा में तेज बारिश के चलते स्कूलों की छुट्टी घोषित
महाराष्ट्र के भंडारा जिले में लगातार 40 घंटे से हो रही बारिश बीती रात और तेज हो गई। हालात को देखते हुए प्रशासन ने आज स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है।
02:22 AM9 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में तेज बारिश, गलियों और सड़कों पर पानी भरा
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सुबह तेज बारिश हुई, जिससे शहर की गलियों और सड़कों पर पानी भर गया। लोग अचानक हुई बारिश से हैरान रह गए। मौसम विभाग ने और बारिश की संभावना जताई है।
02:16 AM9 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
छत्तीसगढ़ के कोरबा में भारी बारिश, देवदारी जलप्रपात का जलस्तर बढ़ा
छत्तीसगढ़ के कोरबा में भारी बारिश के कारण देवदारी जलप्रपात का जलस्तर बढ़ गया। जिला प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बचाया। सभी लोग अब सुरक्षित हैं।
02:14 AM9 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
महाराष्ट्र के नागपुर में भारी बारिश से जलभराव
महाराष्ट्र के नागपुर में लगातार बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में भारी जलभराव हो गया है। नरेंद्र नगर क्षेत्र से पानी भरने की तस्वीरें सामने आई हैं।
01:15 AM9 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
बिहार में कमजोर पड़ा मानसून, बढ़ेगी गर्मी; अब तक 42 फीसदी कम बारिश

बिहार में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश में अगले दो से 3 दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है। इस दौरान अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री को बढ़ोतरी होगी। उमस भरी गर्मी से परेशानी बढ़ सकती।
हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक, 12 जिलों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। हल्की बारिश भी हो सकती है। पटना समेत बाकी के अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। तेज धूप से गर्मी बढ़ेगी।
इस बार मौसम विभाग ने ज्यादा बारिश की संभावना जताई है, हालांकि, जून के आंकड़े देखे तो अब तक 42 फीसदी कम बारिश हुई है। पूरी खबर पढ़ें…
01:12 AM9 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
हरियाणा में आज 12 जिलों में बारिश का अलर्ट, अब तक 32 प्रतिशत ज्यादा बारिश

हरियाणा में आज 12 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद में तेज बारिश हो सकती है। बाकी जिलों में भी हल्की बारिश की संभावना है।
मंगलवार को 8 जिलों में बारिश हुई। इससे सड़कों पर पानी भर गया। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इस सीजन के दौरान अब तक प्रदेश में औसतन बारिश 111.1mm दर्ज की गई। जबकि सामान्य रूप से 83.9mm बारिश होनी चाहिए थी। प्रदेश में 32 प्रतिशत बारिश ज्यादा हो चुकी है। पूरी खबर पढ़ें…
01:08 AM9 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
राजस्थान के 25 जिलों में आज बारिश का अलर्ट; श्रीगंगानगर सहित कई जिलों में 2 इंच तक पानी बरसा

राजस्थान में मानसून इस साल जमकर मेहरबान है। अब तक सामान्य से करीब 128 फीसदी ज्यादा बारिश रिकॉर्ड हुई है। बुधवार को भी मौसम विभाग ने 25 जिलों में बारिश का अलर्ट दिया है। तेज बारिश का दौर अगले 5 दिन तक जारी रह सकता है।
मंगलवार को जयपुर में दोपहर तक धूप-उमस के बाद शाम को मौसम बदला और तेज बारिश हुई। गंगानगर, हनुमानगढ़, दौसा में भी 2 इंच से ज्यादा बरसात दर्ज हुई। पूरी खबर पढ़ें…
01:04 AM9 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
MP में अब तक 14 इंच बारिश, 74% ज्यादा; 35 जिलों में आज अति भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून जमकर बरस रहा है। अब तक औसत 14 इंच बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 74% ज्यादा है। बुधवार को प्रदेश के 35 जिलों में अति भारी या भारी बारिश का अलर्ट है। पूर्वी हिस्से जैसे- जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में असर ज्यादा रहेगा।
तेज बारिश से प्रदेश के मंडला, नरसिंहपुर समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात हैं। नर्मदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इससे कई रास्ते बंद हैं। नरसिंहपुर के कई गांव पानी में आधे डूब गए। पूरी खबर पढ़ें…
राज्य में बारिश की 2 तस्वीरें…

मंडला में नर्मदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, घाट डूब गए हैं।

मंडला में एक बाइक सवार नदी में बह गया, जबकि दो ने जैसे-तैसे अपनी जान बचाई।
12:58 AM9 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
कल के मौसम का हाल…
- हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर में तेज बारिश की संभावना है। लैंडस्लाइड, अचानक से बाढ़ और बिजली गिरने का अलर्ट भी रहेगा। यहां तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
- पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर में बारिश के संकेत हैं। यलो अलर्ट रह सकता है। उत्तर प्रदेश में तेज बारिश का यलो-ऑरेंज अलर्ट रह सकता है।
- बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल में बिजली गिर सकती है। यलो अलर्ट हो सकता है। असम, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड में तेज बारिश की संभावना है।
- ओडिशा में यलो अलर्ट रह सकता है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में तेज बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी की आशंका है। राजस्थान में भी तेज बारिश हो सकती है।
12:55 AM9 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
राज्यों में मौसम का हाल

12:55 AM9 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
शहरों में बारिश का डेटा
