- Hindi Information
- Nationwide
- IMD Climate Rainfall Replace; MP Rajasthan Gujarat | Uttarakhand Himachal Floods Landslides
नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ35 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश के 20 शहरों में शुक्रवार को भारी बारिश हुई। मंडला, सिवनी और बालाघाट जिलों में रेड अलर्ट रहा। जबलपुर में गैस सिलेंडर वाला ट्रक पानी में डूब गया। मंडला में बाढ़ की स्थिति है। टीकमगढ़ में 24 घंटे में 6 इंच पानी गिरा है।
राजस्थान में 1 जून से अब तक 167.1 मिमी बारिश हाे चुकी है, जाे सामान्य से 137% ज्यादा है। वहीं, लगातार मानसून एक्टिव हाेने से अब एक भी जिला सूखा नहीं है। जबकि पिछली जुलाई के पहले हफ्ते तक 14 जिले सूखे की चपेट में थे।
हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश तबाही मचा रही है। उफनती नदियों से 14 पुल बह गए हैं। प्रदेश की 500 सड़कें पूरी तरह से बंद हैं। कांगड़ा, मंडी, चंबा और शिमला जिलों में भारी बारिश के चलते बाढ़ और लैंडस्लाइड से 69 लोगों की जान चली गई। सबसे बुरी स्थिति मंडी जिले में है, जहां 17 लोग मारे गए और 40 अभी भी लापता हैं।
उत्तरप्रदेश में भी तेज बारिश जारी है। वाराणसी का रत्नेश्वर महादेव मंदिर गंगा में आधा से ज्यादा डूब गया। इसके अलावा पंडा-पुरोहितों की 300 से ज्यादा चौकियां डूब गईं। यहां गंगा का जलस्तर 4 दिन में 15 फीट तक बढ़ा है। शुक्रवार रात 11 बजे तक गंगा का जलस्तर 62.63 मीटर दर्ज किया गया। खतरे का निशान 71.262 है।
राज्यों से बारिश की 4 तस्वीरें…

वाराणसी में तेज बारिश के चलते घाटों के किनारे बने मंदिरों तक पानी पहुंच गया है, कई मंदिर डूब गए हैं।

मध्य प्रदेश के जबलपुर के ग्राम सलैया में गैस सिलेंडर से भरा एक ट्रक डूब गया। ड्राइवर को मना करने के बावजूद वह पानी में से ट्रक निकाल रहा था।

मध्य प्रदेश के मंडला जिले में नदी-नाले उफान पर हैं। चिखली पोनिया मार्ग पर एक कार नदी में बह गई। ड्राइवर ने खिड़की से निकलकर जान बचाई।

राजस्थान के सीकर में शुक्रवार को दोपहर बाद तेज बरसात से कई इलाकों में जलभराव हो गया।

आज देशभर के मौसम का अपडेट देखने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…..
लाइव अपडेट्स
35 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
राजस्थान में अब तक 137 फीसदी ज्यादा बारिश, आज भी 30 जिलों में बरसात की चेतावनी

राजस्थान में इस साल मानसून खासा मेहरबान है। राज्य में इस सीजन सामान्य से 137 फीसदी ज्यादा बरसात दर्ज हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को भी 4 जिलों कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
जबकि 26 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही अगले 2-3 दिन कोटा, उदयपुर संभाग के जिलों में भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। पूरी खबर पढ़ें…
राज्य में बारिश की 2 तस्वीरें…

सीकर के श्रीमाधोपुर में दोपहर 3 बजे बाद करीब 1 घंटे तक हुई तेज बरसात से कई इलाकों में जलभराव हो गया।

सवाई माधोपुर के गंगापुर सिटी कस्बे में शुक्रवार को तेज बारिश से नया बाजार में और फव्वारा चौक पर पानी भर गया।
58 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
UP के 44 जिलों में बारिश का अलर्ट; बनारस में गंगा का जलस्तर 4 दिन में 15 फीट बढ़ा

UP के 44 जिलों में आज मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें 13 जिलों में भारी बारिश जबकि 31 जिलों में गरज-चमक के साथ पानी गिरने की चेतावनी जारी की है। पिछले 4 दिन में उत्तर प्रदेश में अनुमानित बारिश 136.2 मिमी हुई है। जो 18% अधिक बारिश दर्ज की गई है।
यूपी में मानसून सीजन में नदियां उफान पर हैं। वाराणसी का रत्नेश्वर महादेव मंदिर गंगा में आधा से ज्यादा डूब गया। इसके अलावा पंडा-पुरोहितों की 300 से ज्यादा चौकियां डूब गईं। काशी में गंगा का जलस्तर 4 दिन में 15 फीट तक बढ़ा है। रात 11 बजे तक गंगा का जलस्तर 62.63 मीटर दर्ज किया गया। खतरे का निशान 71.262 है। पूरी खबर पढ़ें…
राज्य में बारिश की तस्वीरें….

सहारनपुर में शुक्रवार को तेज बारिश के चलते नदी नाले उफान पर हैं, लोगों को रिस्क लेकर रास्ता पार करना पड़ रहा है।

ललितपुर में गुरुवार देर रात से तेज बारिश जारी है, बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं।

वाराणसी में रत्नेश्वर महादेव मंदिर गंगा में आधे से ज्यादा डूब गया है।
02:34 AM5 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
पंजाब में पठानकोट, अमृतसर समेत 6 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

पंजाब में आज एक बार फिर बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। बीते दिन पठानकोट और बठिंडा में हल्की बारिश देखने को मिली, जबकि अन्य राज्य सूखा रहा। जिसके चलते तापमान में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिला है।
मौसम विभाग के मुताबिक, आज पठानकोट, अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली में बारिश को लेकर यलो अलर्ट है। यहां मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि अन्य राज्य में मौसम सामान्य रहेगा। लेकिन, कल से तापमान में फिर से बदलाव देखने को मिल रहा है। अगले 48 घंटों में राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और आधे से अधिक राज्य में बारिश की संभावनाएं जताई गई हैं। पूरी खबर पढ़ें…
02:07 AM5 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
बिहार के 19 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट; नवादा में सबसे ज्यादा 58.4mm बारिश

मौसम विभाग ने आज दक्षिण बिहार के 19 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। 30 से 40 किमी/घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
वहीं, उत्तर बिहार के सभी जिलों में आज मौसम सामान्य बना रह सकता है। शुक्रवार को नवादा में सबसे ज्यादा 58.4mm बारिश दर्ज की गई। पूरी खबर पढ़ें…
02:05 AM5 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
झारखंड में अगले 72 घंटे तेज बारिश का अलर्ट; आज 7 जिलों में पानी गिरेगा

झारखंड में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। अगले 72 घंटों तक राज्य में भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। आज यानी शनिवार को 7 जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है, जबकि 7 जुलाई तक राज्य में भारी बारिश का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें…
01:36 AM5 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
मंडी में बाढ़ पीड़ितों की मदद को गांववाले आगे आए, बांटे राशन किट
हिमाचल के मंडी जिले में भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए अलग-अलग गांवों के लोग आगे आए हैं। गांववालों ने मिलकर राहत सामग्री के किट तैयार किए और उन्हें जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाया।
इन किटों में आटा, चावल, दाल, तेल और जरूरी सामान शामिल हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समय एक-दूसरे का साथ देने का है, ताकि सभी मुश्किलों का सामना मिलकर किया जा सके।
01:26 AM5 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
हिमाचल में अगले 5 दिन भारी बारिश, कांगड़ा और मंडी जिलों में बारिश का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में अगले 5 दिन भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। कांगड़ा और मंडी जिला में आज तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट दिया गया है, जबकि चंबा, शिमला, कुल्लू और सिरमौर में यलो अलर्ट है। कल (6 जुलाई) 3 जिलें कांगड़ा, सिरमौर और मंडी में बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट दिया गया है।
7 जुलाई को किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोड़कर अन्य सभी 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। 8 जुलाई को ऊना, बिलासपुर, मंडी, शिमला और सिरमौर जिला में भारी बारिश की चेतावनी है। पूरी खबर पढ़ें…
01:06 AM5 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश में बाढ़ के हालात, 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी; आज 28 जिलों में अलर्ट

स्ट्रॉन्ग बारिश का सिस्टम के एक्टिव होने से मध्य प्रदेश में बाढ़ के हालात है। प्रदेश के पूर्वी हिस्से यानी, जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में स्थिति बिगड़ गई है। नदी-नाले उफान पर है। मंडला, डिंडौरी, टीकमगढ़ में घरों में पानी घुस गया है।
शनिवार को 28 जिलों में अति भारी या भारी बारिश का ऑरेंज-यलो अलर्ट है। अगले 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। शनिवार को मंडला और डिंडौरी में स्कूलों की छुट्टी रहेगी। पूरी खबर पढ़ें…
राज्य में मौसम की 4 तस्वीरें…

टीकमगढ़ में शुक्रवार को तेज बारिश हुई। इसके चलते सड़कों पर पानी भर गया।

डिंडौरी में बारिश के चलते नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ गया। यहां जोगी टिकरिया पुल के पास बना मंदिर नदी में आधा डूब गया।

मंडला जिले में नदी-नाले उफान पर हैं। चिखली पोनिया मार्ग पर एक कार नदी में बह गई। ड्राइवर ने खिड़की से निकलकर जान बचाई।

जबलपुर के ग्राम सलैया में गैस सिलेंडर से भरा एक ट्रक डूब गया। ड्राइवर को मना करने के बावजूद वह पानी में से ट्रक निकाल रहा था।
12:56 AM5 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
हरियाणा के 15 जिलों में बारिश का अलर्ट; अगले 4 दिन मौसम खराब रहेगा

हरियाणा के 15 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। अगले 4 दिन लगातार बारिश आएगी।
IMD के अनुसार, हरियाणा में अब तक 86.5 मिलीमीटर बारिश हुई है। आमतौर पर अब तक 68 मिलीमीटर बारिश होती है। इसका मतलब है कि राज्य में सामान्य से 27% ज्यादा बारिश हो चुकी है। इस बार मानसून सामान्य से 5 दिन पहले हरियाणा में आ गया था और अब पूरे राज्य में फैल गया है। पूरी खबर लिखें….
12:53 AM5 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
आज कैसे रहेगा मौसम
- दिल्ली-एनसीआर: दिल्ली में आज जुलाई को तेज बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश के 14 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में तेज बारिश जारी रहेगी। उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी, और बागेश्वर में यलो अलर्ट जारी है। हिमाचल में बादल फटने और बाढ़ का खतरा कायम है।
- मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अनुमान है। तेज हवाएं और बिजली गिरने की चेतावनी भी है। दोनों राज्यों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। बिहार के 6 जिलों में बहुत तेज बारिश का यलो अलर्ट है। झारखंड, गुजरात, महाराष्ट्र में भी तेज बारिश हो सकती है।
12:52 AM5 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
राज्यों में मौसम का हाल

12:51 AM5 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
देश में कल के मौसम का हाल…
- हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, और पूर्वी राजस्थान में बहुत भारी बारिश की संभावना है। बिजली गिरने का भी अलर्ट है। उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश की संभावना है। प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, और गाजीपुर जैसे जिलों में भारी बारिश का येलो या ऑरेंज अलर्ट जारी हो सकता है। बिजली गिरने और जलभराव की चेतावनी भी है।
- मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ बहुत भारी बारिश की संभावना है। तेज हवाएं और बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा। ऑरेंज अलर्ट जारी है। महाराष्ट्र और ओडिशा में तेज बारिश हो सकती है।
- बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल बारिश का यलो अलर्ट रहेगा। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, और पूर्वोत्तर राज्यों तेज बारिश जारी रहती है।
- कोंकण, गोवा, कर्नाटक में तेज बारिश का रेड अलर्ट की संभावना है। गुजरात में तेज बारिश हो सकती है।
- केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में तेज बारिश का अलर्ट रहेगा।
12:50 AM5 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
शहरों में बारिश का डेटा
