Monday, July 7, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeStatesMaharashtraIMD Climate Heatwave Monsoon Alert Replace; Rajasthan MP UP Punjab | Delhi...

IMD Climate Heatwave Monsoon Alert Replace; Rajasthan MP UP Punjab | Delhi Haryana Jammu Kashmir Temperature | महाराष्ट्र में बारिश-बिजली से एक हफ्ते में 8 की मौत: राजस्थान में तूफान से 4 की जान गई, आज भी 40-50KM की रफ्तार से हवाएं चलेंगी


  • Hindi Information
  • Nationwide
  • IMD Climate Heatwave Monsoon Alert Replace; Rajasthan MP UP Punjab | Delhi Haryana Jammu Kashmir Temperature

नई दिल्ली3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

देश के दक्षिणी राज्यों को कवर करने के बाद छत्तीसगढ़ में शनिवार (8 जून) को मानसून की एंट्री हुई। मौसम विभाग के मुताबिक आज मानसून महाराष्ट्र के दक्षिणी इलाकों, तेलंगाना, दक्षिणी छत्तीसगढ़, दक्षिणी ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में दाखिल हो गया है।

IMD ने आज महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक और केरल के तटीय इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। साथ ही गोवा में अगले चार दिन तक मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है।

केरल के कालीकट एयरपोर्ट पर खराब मौसम के कारण शनिवार सुबह दुबई से आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट को कोच्चि डायवर्ट कर दिया गया। एयरलाइन सूत्रों ने बताया कि 173 यात्रियों के साथ एआई एक्सप्रेस की फ्लाइट सुबह 2.47 बजे कोच्चि एयरपोर्ट पर उतरी। करीब सात घंटे बाद सुबह करीब 9:30 बजे फ्लाइट कोच्चि से कालीकट रवाना हुई।

महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में पिछले एक हफ्ते से बारिश के कारण आई बाढ़ और बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई है। इनमें से 6 की मौत बिजली गिरने से हुई है। मराठवाड़ा में 113 जानवरों की मौत की भी सूचना है। लातूर में एक महिला बाढ़ में बह गई।

गुजरात में मानसून आने से पहले बारिश का दौर शुरू हो गया है। सूरत के कई इलाकों में शुक्रवार (7 जून) की रात से रुक-रुककर बारिश हो रही है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने आज 6 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी दिया है। अगले पांच दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा।

मौसम विभाग ने बताया कि 11 और 12 जून को गुजरात के कई जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। गुजरात में मानसून की तय तारीख 15 जून है। हालांकि, संभावना है कि यह समय से पहले गुजरात में प्रवेश कर जाएगा।

इन राज्यों में हीटवेव और गर्मी का अलर्ट
दूसरी तरफ, उत्तर भारत, मध्य भारत और नॉर्थ-वेस्ट में अभी भी झुलसाने वाली गर्मी है। 8 जून को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा और झारखंड में हीटवेव की आशंका है। उत्तर प्रदेश के 29 जिलों में आज हीटवेव का अलर्ट है। झांसी में 7 जून को देशभर में सबसे ज्यादा टेम्परेचर 45.8°C दर्ज किया गया था।

IMD ने बताया कि राजस्थान में 8 जून को गरज और बिजली के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। राजस्थान में तूफान के कारण कल चार की मौत हो गई। बिहार के 31 जिलों में आज हॉट-डे रहने की आशंका है। पश्चिम बंगाल और हरियाणा में भी गर्मी रहेगी।

आगे क्या…

  • मध्यप्रदेश में मानसून 18 जून तक एंट्री ले सकता है। कर्नाटक में 2 जून को और महाराष्ट्र में 6 जून को मानसून की एंट्री हो चुकी है। 8 जून से दोनों राज्यों में भारी बारिश की संभावना है।
  • केरल, तमिलनाडु, रायलसीमा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से तेज बारिश, बिजली और तेज रफ्तार हवाएं चलने का अनुमान है।
  • पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा में अलग-अलग जगहों पर 9 जून को हीटवेव का अलर्ट है।

देशभर से मौसम की तस्वीरें…

पंजाब के जालंधर में भीषण गर्मी में मजदूरों ने मक्के के दानों को सुखाने के लिए फैलाया।

पंजाब के जालंधर में भीषण गर्मी में मजदूरों ने मक्के के दानों को सुखाने के लिए फैलाया।

श्रीनगर में शुक्रवार को बारिश के बाद लाल चौक पर घूमते लोग।

श्रीनगर में शुक्रवार को बारिश के बाद लाल चौक पर घूमते लोग।

चेन्नई में बारिश और तेज हवा का मौसम रहा।

चेन्नई में बारिश और तेज हवा का मौसम रहा।

बारिश के बीच गुजरात में सड़कों पर सन्नाटा दिखा। दुकानें भी देर से खुलीं।

बारिश के बीच गुजरात में सड़कों पर सन्नाटा दिखा। दुकानें भी देर से खुलीं।

देर रात से जारी बारिश के कारण गुजरात में सड़कों पर पानी की धार बहती दिखी।

देर रात से जारी बारिश के कारण गुजरात में सड़कों पर पानी की धार बहती दिखी।

कल रात से शुरू हुई बारिश से ही गुजरात की कई नदियों के पानी का स्तर बढ़ गया।

कल रात से शुरू हुई बारिश से ही गुजरात की कई नदियों के पानी का स्तर बढ़ गया।

राज्यों के मौसम की खबरें सिलसिलेवार पढ़ें…

राजस्थान: 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कई शहरों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से चली हवा

जयपुर सहित राजस्थान के लगभग सभी जिलों में शनिवार सुबह तेज आंधी चली। बीकानेर, चूरू में 70 किलोमीटर तो जयपुर में 48 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। तेज हवाओं के साथ धूल ने राहगीरों को परेशान भी किया। मौसम विभाग ने आज 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ जिलों में 11 जून तक इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…

मध्य प्रदेश: भोपाल, बड़वानी और देवास में बारिश, इंदौर समेत 30 जिलों में आंधी-वर्षा का अलर्ट

मध्य प्रदेश के 30 जिलों में शनिवार (8 जून) को बारिश, आंधी और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है। बड़वानी, देवास और भोपाल में शुक्रवार 7 जून की रात से रुक-रुककर तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम ऐसा ही बना रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तर प्रदेश: 5 दिन तक हीटवेव की चेतावनी, 48 तक जाएगा तापमान, 50 किलोमीटर की रफ्तार से चलेगी गर्म हवा

उत्तर प्रदेश के 29 जिलों में शनिवार 8 जून को हीटवेव का अलर्ट है। मौसम विभाग ने बताया कि राज्य में अगले 5 दिन भीषण गर्मी पड़ेगी। 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से गर्म हवा चलेगी। इस दौरान तापमान 48 डिग्री तक पार कर सकता है। पूरी खबर पढ़ें…

छत्तीसगढ़: 9 जिलों में बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिनों तक बूंदाबांदी के आसार; रायपुर में गर्मी से राहत

छत्तीसगढ़ के बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा और सुकमा जिले में कई जगह शनिवार (8 जून) को बारिश के आसार हैं। कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर, गरियाबंद और धमतरी जिले में भी के कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 5 दिनों तक बस्तर संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। पूरी खबर पढ़ें…

बिहार: फिलहाल गर्मी से राहत नहीं, 31 जिलों में हॉट-डे का अनुमान, 13 से 15 जून के बीच होगी मानसून की एंट्री

राजधानी पटना समेत बिहार के दक्षिण हिस्सों वाले जिलों में गर्म हवा चल रही है। इसके कारण अगले तीन से चार दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने शनिवार (8 जून) को राज्य के 31 जिलों में हॉट-डे रहने की संभावना जताई है। इसके अलावा अन्य सभी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। बिहार में मानसून 13 से 15 जून के बीच दस्तक दे सकता है। पूरी खबर पढ़ें…

हरियाणा: 12 दिन और चलेगी लू, 20 जून से ​​​​​​शुरू होगी प्री-मानसून की बारिश; फरीदाबाद में तापमान 44.1 डिग्री

हरियाणा में लोगों को अभी 12 दिन और हीटवेव झेलनी पड़ेगी। मौसम विभाग ने 9 जून से एक बार फिर से गर्मी का अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे के दौरान फरीदाबाद सबसे राज्य में सबसे गर्म शहर रहा। यहां का अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि राज्य में 20 जून से प्री-मानसून बारिश शुरू होगी। इसके बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Supply hyperlink

khabareaaptak.in
khabareaaptak.inhttps://khabareaaptak.in
Welcome to "khabareaaptak" – your go-to destination for the latest news and updates from around the world. We are committed to bringing you timely and accurate information across various categories, including politics, sports, entertainment, technology, and more.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments