
सुनीता केजरीवाल और कल्पना सोरेन
– फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
जेल में बंद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवास पर दोनों के मुलाकात हुई। बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित शराब घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया गया है, जबकि हेमंत सोरेन को कथित जमीन घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
आम आदमी पार्टी (आप) के एक्स हैंडल पर दोनों की मुलाकात से जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया गया है। जिसमें कल्पना सोरेन और सुनीता केजरीवाल एक दूसरे से गले मिलते नजर आ रही हैं। साथ ही कैप्शन में लिखा गया है कि ‘झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी कल्पना सोरेन जी सुनीता केजरीवाल से से उनके आवास पर मिलीं।
जो तानाशाह सरकार द्वारा अरविंद केजरीवाल जी और हेमंत सोरेन जी की गिरफ्तारी के बावजूद अपने-अपने राज्यों की जनता के साथ मजबूती से खड़ी हैं और लड़ाई लड़ रही हैं’।
झारखंड के पूर्व CM Hemant Soren की धर्मपत्नी कल्पना सोरेन जी @KejriwalSunita जी से उनके आवास पर मिलीं‼️
जो तानाशाह सरकार द्वारा Arvind Kejriwal जी और Hemant Soren जी की गिरफ़्तारी के बावज़ूद अपने-अपने राज्यों की जनता के साथ मज़बूती से खड़ी हैं और लड़ाई लड़ रही हैं। pic.twitter.com/Kvmbz92SNX
— AAP (@AamAadmiParty) March 30, 2024