Monday, March 17, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessGold Value Right this moment (2 July); Sona Chandi Ka Bhav Aaj...

Gold Value Right this moment (2 July); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Enterprise Information | आज सोना सस्ता हुआ, चांदी महंगी हुई: गोल्ड 71,858 रुपए पर आया, सिल्वर के दाम 88,085 रुपए प्रति किलो पर पहुंचे


नई दिल्ली14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोने की कीमतों में आज यानी 2 जुलाई को मामूली गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 16 रुपए गिरकर 71,858 रुपए पर आ गया है। कल इसके दाम 71,874 रुपए प्रति दस ग्राम थे।

हालांकि चांदी की कीमत में आज बढ़त देखने को मिली है। एक किलो चांदी 283 रुपए बढ़कर 88,085 रुपए में बिक रही है। इससे पहले चांदी 87,802 रुपए किलो प्रति पर थी। इस साल चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति पर पहुंच गई थी।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,500 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,530 रुपए है।
  • मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,350 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,380 रुपए है।
  • कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 66,350 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 72,380 रुपए है।
  • चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,900 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,980 रुपए है।
  • भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,400 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,430 रुपए है।

इस साल अब तक 8 हजार से ज्यादा बढ़े चुके हैं सोने के दाम
इस साल अब तक सोने के दाम 8,506 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़ चुके हैं। साल की शुरुआत में ये 63,870 रुपए पर था। जो अब 71,858 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं चांदी साल की शुरुआत में 71,626 रुपए प्रति किलो पर थी। जो अब 88,085 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। यानी, चांदी इस साल 14,690 रुपए बढ़ चुकी है।

सोना खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान

1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

2. कीमत क्रॉस चेक करें
सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है।

3. कैश पेमेंट न करें, बिल लें
सोना खरीदते वक्त कैश पेमेंट की जगह UPI (जैसे भीम ऐप) और डिजिटल बैंकिंग के जरिए पेमेंट करना अच्छा रहता है। आप चाहें तो डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी पेमेंट कर सकते हैं। इसके बाद बिल लेना न भूलें। यदि ऑनलाइन ऑर्डर किया है तो पैकेजिंग जरूर चेक करें।

खबरें और भी हैं…



Supply hyperlink

khabareaaptak.in
khabareaaptak.inhttps://khabareaaptak.in
Welcome to "khabareaaptak" – your go-to destination for the latest news and updates from around the world. We are committed to bringing you timely and accurate information across various categories, including politics, sports, entertainment, technology, and more.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments