Saturday, March 15, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessGold Value Immediately (4 July); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya...

Gold Value Immediately (4 July); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Enterprise Information | आज सोने-चांदी के दाम में तेजी: गोल्ड 209 रुपए बढ़कर 72,435 रुपए पर पहुंचा, एक किलो चांदी 89,843 रुपए हुई


नई दिल्ली26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 4 जुलाई को तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 209 रुपए बढ़कर 72,435 रुपए पर पहुंच गया है। कल इसके दाम 72,226 रुपए प्रति दस ग्राम थे।

वहीं एक किलो चांदी 145 रुपए बढ़कर 89,843 रुपए में बिक रही है। इससे पहले चांदी 89,698 रुपए किलो प्रति पर थी। इस साल चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति पर पहुंच गई थी।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,150 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 73,240 रुपए है।
  • मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,000 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 73,090 रुपए है।
  • कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 67,000 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 73,090 रुपए है।
  • चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,600 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 73,750 रुपए है।
  • भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,050 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 73,140 रुपए है।

इस साल अब तक 9 हजार से ज्यादा बढ़े चुके हैं सोने के दाम
इस साल अब तक सोने के दाम 9,083 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़ चुके हैं। साल की शुरुआत में ये 63,870 रुपए पर था। जो अब 71,983 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं चांदी साल की शुरुआत में 73,395 रुपए प्रति किलो पर थी। जो अब 89,843 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। यानी, चांदी इस साल 16,448 रुपए बढ़ चुकी है।

साल के आखिर तक 78 हजार तक जा सकता है सोना
HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी हेड अनुज गुप्ता के अनुसार
इससे आने वाले दिनों में सोने-चांदी में और बढ़त देखने को मिल सकती है। अगले एक साल में सोना के 78 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी भी 1 लाख रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है।

हमेशा सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

खबरें और भी हैं…



Supply hyperlink

khabareaaptak.in
khabareaaptak.inhttps://khabareaaptak.in
Welcome to "khabareaaptak" – your go-to destination for the latest news and updates from around the world. We are committed to bringing you timely and accurate information across various categories, including politics, sports, entertainment, technology, and more.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments