- Hindi News
- Business
- Gautam Adani | Adani Inexperienced Vitality Capability (10,000 MW Operational Portfolio)
नई दिल्ली2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने 14 फरवरी 2024 को गुजरात के खावड़ा में 551 मेगावाट सोलर कैपेसिटी का ऑपरेशन शुरू किया था।
अडाणी ग्रीन रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी में 10,000 मेगावाट का आंकड़ा पार करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई है। इसमें 7,393 MW सोलर, 1,401 MW विंड और 2,140 MW सोलर-विंड हाइब्रिड कैपेसिटी शामिल है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी।
कंपनी ने कहा- अडाणी ग्रीन एनर्जी का 10,934 मेगावाट ऑपरेशनल पोर्टफोलियो 58 लाख से ज्यादा घरों को बिजली देगा और हर साल 2.1 करोड़ टन कार्बन डाइऑक्साइड के उत्सर्जन से बचाएगा। ये उपलब्धि अडाणी ग्रीन एनर्जी और उसके डेवलपमेंट पार्टनर्स के लिए एक प्रमाण है जो 2030 तक 45,000 गीगावॉट रिन्यूएबल एनर्जी के लक्ष्य की ओर मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं।

गौतम अडाणी बोले – रिन्यूएबल सेक्टर में भारत का पहला दस हजारी होने पर गर्व
अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने कहा,’हमें रिन्यूएबल सेक्टर में भारत का पहला दस हजारी होने पर गर्व है। एक दशक से भी कम समय में अडाणी ग्रीन एनर्जी ने न केवल एक ग्रीन फ्यूचर की कल्पना की है, बल्कि इसे साकार भी किया है।
अडाणी ग्रुप का लक्ष्य भारत को क्लीन, रिलायबल और चेंजेबल बनाना है। 2030 तक 45,000 MW की दिशा में अपने अभियान में, हम खावड़ा में 30,000 MW का रिन्यूएबल एनर्जी प्लांट बना रहे हैं। ये दुनिया में सबसे बड़ा प्लांट होगा। अडाणी ग्रीन न केवल दुनिया के लिए बेंचमार्क तय कर रहा है, बल्कि उन्हें री-डिफाइन भी कर रहा है।’
दुनिया की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट डेवलप कर रही अडाणी ग्रीन एनर्जी
अडाणी ग्रीन एनर्जी गुजरात में कच्छ के खावड़ा की बंजर भूमि पर 30,000 मेगावाट वाली दुनिया की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट को डेवलप कर रही है। यह एरिया 538 स्क्वायर किलोमीटर में फैला हुआ है, जो फ्रांस की राजधानी पेरिस से पांच गुना है।
देश में अडाणी ग्रीन एनर्जी रिन्यूएबल सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी
रिन्यूएबल सेक्टर में अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) भारत की सबसे बड़ी और लीडिंग कंपनियों में से एक है। कंपनी दुनियाभर में क्लीन एनर्जी की तरफ सिफ्ट होने में मदद कर रही है। अडाणी ग्रीन यूटिलिटी स्केल ग्रिड-कनेक्टेड सोलर, विंड को खुद ऑपरेट करता है। वर्तमान में AGEL का बिजनेस भारत के 12 राज्यों में फैला हुआ है।