Thursday, July 3, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeStatesMaharashtraFiring on NCP Ajit Pawar chief Baba Siddiqui | NCP नेता बाबा...

Firing on NCP Ajit Pawar chief Baba Siddiqui | NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या: मुंबई में दफ्तर के बाहर 3 गोलियां मारीं; दो आरोपी पकड़े गए, एक UP-दूसरा हरियाणा का, तीसरा फरार


मुंबई1 दिन पहलेलेखक: मुंबई से आशीष तिवारी और आशीष राय

  • कॉपी लिंक
बांद्रा में उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर के बाहर नकाबपोश हमलावरों ने उन पर 2 से 3 गोलियां चलाईं। फाइल फोटो - Dainik Bhaskar

बांद्रा में उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर के बाहर नकाबपोश हमलावरों ने उन पर 2 से 3 गोलियां चलाईं। फाइल फोटो

मुंबई में NCP अजित पवार गुट के नेता और महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बांद्रा के खेर वाड़ी सिग्नल के पास उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर के बाहर उन पर 3 गोलियां चलाई गई। एक गोली उनके सीने पर लगी, जबकि दो पेट में लगीं। उन्हें तुरंत लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक, बाबा सिद्दीकी शनिवार रात करीब 9.15 बजे ऑफिस से निकले थे। फायरिंग के वक्त वे अपने दफ्तर के पास पटाखे फोड़ रहे थे। तभी एक कार से तीन लोग बाहर निकले। तीनों ने मुंह पर रूमाल बांधा हुआ था। उन्होंने बाबा सिद्दीकी पर तीन राउंड फायरिंग की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में भी लिया है।

हमले का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा- दो आरोपी पकड़े गए हैं। इनमें से एक यूपी का है, दूसरा हरियाणा का है। तीसरा आरोपी फरार है। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।

घटना की जानकारी लगते ही डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस अस्पताल पहुंचे। अजित पवार ने भी अपने सारे कार्यक्रम निरस्त कर दिए हैं। वे मुंबई पहुंच रहे हैं।

लीलावती अस्पताल के बाहर जुटी भीड़। इसी अस्पताल में बाबा सिद्दीकी को भर्ती कराया गया था।

लीलावती अस्पताल के बाहर जुटी भीड़। इसी अस्पताल में बाबा सिद्दीकी को भर्ती कराया गया था।

सलमान-शाहरुख की पांच साल पुरानी दुश्मनी खत्म करवाने वाले बाबा सिद्दीकी बाबा सिद्दीकी की बॉलीवुड में भी अच्छी पैठ थी। उन्हें सलमान खान और शाहरुख खान के बीच पांच साल पुरानी दुश्मनी को भी खत्म करने के लिए जाना जाता है। साल 2008 में कटरीना कैफ की बर्थडे पार्टी में दोनों के बीच झगड़ा होने के बाद दोनों दुश्मन बन गए थे। दोनों ने एक-दूसरे से बात तक करना बंद कर दिया था।

2013 में बाबा सिद्दीकी ने दोनों को अपनी इफ्तार पार्टी में बुलाया। यहां शाहरुख-सलमान लंबे समय बाद एक-दूसरे के सामने आए थे। इस पार्टी में दोनों ने गले मिलकर पांच साल पुरानी दुश्मनी खत्म की थी।

अपडेट्स

06:59 PM12 अक्टूबर 2024

  • कॉपी लिंक

शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- आम आदमी की सुरक्षा कैसे होगी

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि यह दर्दनाक घटना बाबा सिद्दीकी से जुड़ी है जो पूर्व मंत्री रहे हैं, तीन बार विधायक रह चुके हैं और जिनकी सुरक्षा Y श्रेणी की थी। उनकी हत्या मुंबई के बांद्रा जैसे इलाके में दिनदहाड़े कॉन्ट्रैक्ट किलिंग के जरिए कर दी गई। सवाल यह उठ रहा है कि आज मुंबई में कानून-व्यवस्था कहां है? आज अगर एक सुरक्षित व्यक्ति की इस तरह हत्या हो जाती है, तो आम लोग अपनी सुरक्षा को लेकर कितना सुरक्षित महसूस करेंगे, यह बड़ा सवाल है।

06:50 PM12 अक्टूबर 2024

  • कॉपी लिंक

पुलिस सूत्रों के हवाले से तीनों आरोपियों की तस्वीर

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नीली शर्ट वाला (सबसे बाएं) आरोपी अभी फरार है। बाकी के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नीली शर्ट वाला (सबसे बाएं) आरोपी अभी फरार है। बाकी के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

06:46 PM12 अक्टूबर 2024

  • कॉपी लिंक

बाबा सिद्दीकी की कार का फुटेज

06:38 PM12 अक्टूबर 2024

  • कॉपी लिंक

मुंबई के बांद्रा में हुआ बाबा सिद्दीकी पर हमला

06:34 PM12 अक्टूबर 2024

  • कॉपी लिंक

आदित्य ठाकरे बोले- राज्य में कानून व्यवस्था धराशायी हो चुकी है

आदित्य ठाकरे ने कहा- बाबा सिद्दीकी की हत्या बेहद चौंकाने वाली है। हम उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं और उनके परिवार व दोस्तों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं।

दुर्भाग्यवश, यह महाराष्ट्र में कानून और व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़ा करता है। प्रशासन, कानून और व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है।

06:17 PM12 अक्टूबर 2024

  • कॉपी लिंक

घटनास्थल की तस्वीर; नीचे बुलेट गिरी दिख रही हैं

पुलिस का कहना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या 9.9 MM की पिस्तौल से की गई है। पुलिस ने पिस्तौल बरामद कर ली है।

06:08 PM12 अक्टूबर 2024

  • कॉपी लिंक

15 दिन पहले सिद्दीकी ने अपनी जान को खतरा बताया था

जानकारी के मुताबिक बाबा सिद्दीकी ने 15 दिन पहले बताया था कि उनकी जान को खतरा है। इस बारे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार को बताया गया। इसके बाद केंद्र सरकार की ओर से उन्हें वाई लेवल की सुरक्षा दी गई थी।

05:58 PM12 अक्टूबर 2024

  • कॉपी लिंक

शिवसेना उद्धव गुट के नेता बोले- सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में असफल हुई

05:49 PM12 अक्टूबर 2024

  • कॉपी लिंक

मुंबई कांग्रेस ने कहा- हमारी संवेदनाएं सिद्दीकी परिवार के साथ

मुंबई कांग्रेस ने X पोस्ट में कहा कि बाबा सिद्दीकी के निधन से हम बहुत दुखी हैं। लोगों के प्रति उनके समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा। इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सिद्दीकी के परिवार और प्रियजनों के साथ हैं।

05:47 PM12 अक्टूबर 2024

  • कॉपी लिंक

संजय दत्त लीलावती अस्पताल पहुंचे

05:45 PM12 अक्टूबर 2024

  • कॉपी लिंक

NCP(SCP) नेता बाेले- राज्य में कानून व्यवस्था की हालत खराब

05:43 PM12 अक्टूबर 2024

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस लीलावती अस्पताल पहुंचे

05:42 PM12 अक्टूबर 2024

  • कॉपी लिंक

BJP नेता किरीट सोमैया बोले- यह बड़ा षड्यंत्र लगता है

05:34 PM12 अक्टूबर 2024

  • कॉपी लिंक

दाऊद ने धमकाया था- फिल्म बनेगी ‘एक था MLA’

कई बार बाबा सिद्दीकी को बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड के बीच ब्रिज कहा गया। संजय दत्त और बाबा करीबी दोस्त हैं। उन पर दाऊद इब्राहिम की D कंपनी से भी जुड़े होने के आरोप भी लगाए जाते रहे हैं।

हालांकि, सामना में छपी एक खबर के अनुसार, मुंबई की एक जमीन को लेकर बाबा सिद्दीकी और दाऊद के करीबी अहमद लंगड़ा के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद छोटा शकील ने बाबा को धमकी दी थी कि वे मामले से दूर रहे। इसकी शिकायत बाबा ने मुंबई पुलिस से की थी जिसके बाद अहमद लंगड़ा को मकोका के तहत गिरफ्तार किया गया था।

कहा ये भी जाता है कि इस बात से नाराज होकर दाऊद ने फोन पर बाबा को धमकाते हुए कहा था कि रामगोपाल वर्मा से बोलकर तुम्हारी फिल्म बनवा दूंगा, ‘एक था MLA’।

05:31 PM12 अक्टूबर 2024

  • कॉपी लिंक

बाबा की इफ्तार पार्टी में शामिल होते हैं बॉलीवुड सेलिब्रिटी

इस साल मार्च में बाबा सिद्दीकी ने इफ्तार पार्टी रखी थी। इसमें सलमान खान ने शिरकत की।

इस साल मार्च में बाबा सिद्दीकी ने इफ्तार पार्टी रखी थी। इसमें सलमान खान ने शिरकत की।

बाबा सिद्दीकी हर साल रमजान के दौरान अपनी इफ्तार पार्टी के लिए सुर्खियों में रहते हैं। इसमें राजनीतिक हस्तियों के साथ बड़े फिल्मी सितारे भी शामिल होते हैं। उनकी पार्टी में बॉलीवुड अभिनेता सलमान और शाहरुख खान तक नजर आ चुके हैं। कहा जाता है कि सलमान और शाहरुख के बीच सुलह भी बाबा सिद्दीकी ने ही कराई थी।

05:29 PM12 अक्टूबर 2024

  • कॉपी लिंक

सिद्दीकी ने कहा था- कांग्रेस ने मुझे करी पत्ते जैसे इस्तेमाल किया

NCP की सदस्यता लेने के बाद बाबा सिद्दीकी ने कहा था- कांग्रेस में मुझे करी पत्ते की तरह इस्तेमाल किया गया, जिसका काम सिर्फ स्वाद बढ़ाना होता है। जब आपकी बात न सुनी जाए तो आप किनारा कर ही लेते हैं। अब चिड़िया खेत चुग गई है।

सिद्दीकी ने कहा- मैं 48 साल तक कांग्रेस से जुड़ा रहा। इतने समय में लोगों की जिंदगी निकल जाती है। मैं मोटी चमड़ी का नहीं हूं। इसलिए मुझे पार्टी छोड़ते वक्त दुख हुआ। रोज रोने से अच्छा है कि आप दूर हो जाएं। कांग्रेस को सिर्फ वोट चाहिए। उन्हें कुछ देना नहीं है।

बाबा सिद्दीकी ने 19 जून 2020 में राहुल गांधी के जन्मदिन पर उनके साथ अपनी ये तस्वीर शेयर की थी। कैप्शन में लिखा था- आप हर आम आदमी की आवाज हैं। एक निडर नेता हैं, जो हमेशा अपनी बात रखते हैं।

बाबा सिद्दीकी ने 19 जून 2020 में राहुल गांधी के जन्मदिन पर उनके साथ अपनी ये तस्वीर शेयर की थी। कैप्शन में लिखा था- आप हर आम आदमी की आवाज हैं। एक निडर नेता हैं, जो हमेशा अपनी बात रखते हैं।

05:28 PM12 अक्टूबर 2024

  • कॉपी लिंक

इसी साल 8 फरवरी को कांग्रेस छोड़ी, 10 को NCP जॉइन की थी

तस्वीर 10 फरवरी की। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और उस समय कांग्रेस विधायक बाबा सिद्दीकी NCP (अजीत पवार गुट) में शामिल हुए थे।

तस्वीर 10 फरवरी की। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और उस समय कांग्रेस विधायक बाबा सिद्दीकी NCP (अजीत पवार गुट) में शामिल हुए थे।

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी ने इसी साल 8 फरवरी को कांग्रेस छोड़ी थी। 2 दिन बाद 10 फरवरी को अजित पवार की नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) में शामिल हो गए थे। सिद्दीकी ने मुंबई में डिप्टी सीएम अजित पवार और NCP के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल सहित दूसरे नेताओं की मौजूदगी में पार्टी जॉइन की थी।

05:27 PM12 अक्टूबर 2024

  • कॉपी लिंक

रायपुर लोकसभा के प्रभारी थे सिद्दीकी

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बाबा सिद्दीकी को कुछ समय पहले ही छत्तीसगढ़ के रायपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया था। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बाद संभावना थी कि वे रायपुर लोकसभा क्षेत्र के दौरे पर आते। यहां चुनाव कि तैयारियों को लेकर बैठक करते, लेकिन उससे पहले ही सिद्दीकी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

05:27 PM12 अक्टूबर 2024

  • कॉपी लिंक

सिद्दीकी छात्र जीवन से ही कांग्रेस से जुड़े रहे

बाबा सिद्दीकी का पूरा नाम बाबा जियाउद्दीन सिद्दीकी है। वे 1977 में अपने छात्र जीवन में ही कांग्रेस पार्टी से जुड़ गए थे। बाबा ने मुंबई के एमएमके कॉलेज से पढ़ाई की। कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद बाबा साल 1992 और 1997 में दो बार बीएमसी नगर निगम पार्षद चुने गए।

इसके बाद बाबा 1999, 2004 और 2009 में तीन बार बांद्रा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे। उनके बेटे जीशान सिद्दीकी बांद्रा पूर्व निर्वाचन क्षेत्र से अभी कांग्रेस के विधायक हैं और मुंबई युवा कांग्रेस के नेता भी हैं।



Supply hyperlink

khabareaaptak.in
khabareaaptak.inhttps://khabareaaptak.in
Welcome to "khabareaaptak" – your go-to destination for the latest news and updates from around the world. We are committed to bringing you timely and accurate information across various categories, including politics, sports, entertainment, technology, and more.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments