सुपौल के छातापुर थाना क्षेत्र के डहरिया वार्ड संख्या 9 में मंगलवार की रात 8 बजे एक व्यक्ति के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं गोली लगने से दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी छातापुर मे
.
मृतक की बहन सीता देवी ने बताया कि जमीन विवाद में हत्यारों ने दरवाजा तोड़ने के बाद घर में घुसकर उसके भाई के सिर में गोली मारी है। जबकि दूसरे घायल प्रमोद यादव के बाएं हाथ में गोली लगी है। जानकारी अनुसार बीते 2 सालों से दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। कई बार स्थानीय स्तर पर पंचायत के माध्यम से मामले को सुलझाया गया।
इसके बाद विवादित जमीन पर घर बनाने को लेकर घटना को अंजाम दिया गया। महिला ने पुलिस को गोली मारने वाले अपराधियों का नाम बता दिया है। वहीं छातापुर थाना अध्यक्ष ने कहा कि जमीन विवाद में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया। इसमें एक की मौत होने की जानकारी मिली है। जबकि दूसरा घायल है। फिलहाल मामले को लेकर पूछताछ और कार्रवाई की जा रही है।