Friday, March 14, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessEnterprise Information Replace; share market, gold silver, petrol diesel, bajaj freedom 125 |...

Enterprise Information Replace; share market, gold silver, petrol diesel, bajaj freedom 125 | दुनिया की पहली CNG बाइक बजाज फ्रीडम-125 ₹95,000 में लॉन्च: दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपए प्रति लीटर बिक रहा, आज पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं


नई दिल्ली38 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर बजाज से जुड़ी रही। बजाज ऑटो ने दुनिया की पहली CNG बाइक ‘बजाज फ्रीडम 125’ लॉन्च कर दी है। इसकी कीमत 95,000 से 1.10 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है। वहीं भारत में एक वेजिटेरियन थाली की कीमत जून में (सालाना आधार पर) 10% बढ़कर 29.40 रुपए हो गई है।

कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट, जिन पर रहेगी नजर…

  • शेयर बाजार आज शनिवार की छुट्‌टी के चलते बंद रहेगा।
  • पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. दुनिया की पहली CNG बाइक बजाज फ्रीडम-125 लॉन्च: पेट्रोल-CNG टैंक फुल कराने पर 330 KM चलने का दावा; कीमत 95,000 रुपए

बजाज ऑटो ने शुक्रवार, 5 जुलाई को दुनिया की पहली CNG बाइक ‘बजाज फ्रीडम 125’ लॉन्च की। बाइक को चलाने के लिए दो फ्यूल ऑप्शन यानी, 2 लीटर का पेट्रोल टैंक और 2 किलो का CNG टैंक है। दोनों को एक बार फुल कराने से 330 किमी का माइलेज मिलेगा।

राइडर एक बटन से CNG से पेट्रोल और पेट्रोल से CNG पर स्विच कर सकता है। इसकी कीमत 95,000 से 1.10 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है। बाइक की बुकिंग शुरू हो गई है। डिलीवरी सबसे पहले महाराष्ट्र और गुजरात में शुरू होगी। बाकी राज्यों में फेज वाइज मिलेगी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. जून में वेज थाली की कीमत 10% बढ़ी: टमाटर-आलू और प्याज के भाव ने दाम बढ़ाए, नॉन-वेज थाली 4% सस्ती हुई

भारत में एक वेजिटेरियन थाली की कीमत जून में (सालाना आधार पर) 10% बढ़कर 29.40 रुपए हो गई है। पिछले साल जून 2023 में वेज थाली की कीमत 26.7 रुपए थी। क्रिसिल ने शुक्रवार को जारी किए अपने फूड प्लेट कॉस्ट के मंथली इंडिकेटर में इस बात की जानकारी दी।

क्रिसिल ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वेजिटेरियन थाली की कीमत में पिछले महीने मई की तुलना में जून में 5.75% की बढ़ोतरी देखने को मिली। मई में वेज थाली की कीमत 27.80 रुपए थी। वहीं मई 2023 में वेज थाली की कीमत 25.50 रुपए रही थी। वहीं नॉन-वेज थाली की कीमत जून में सालाना आधार पर 4% गिरकर 58.30 रुपए हो गई है। पिछले साल जून 2023 में नॉन वेज थाली की कीमत 60.50 रुपए थी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. जून में 42-लाख से ज्यादा नए डीमैट अकाउंट्स ओपन हुए: डीमैट की टोटल संख्या अब 16 करोड़ पार, पिछले महीने 36 लाख अकाउंट्स खुले थे

जून महीने में 42 लाख से ज्यादा नए डीमैट अकाउंट खुले हैं। सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज (CDSL) और नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरीज (NSDL) के लेटेस्ट डेटा से इस बात की जानकारी मिली है।

डेटा के मुताबिक, जून में 42.4 लाख से ज्यादा डीमैट अकाउंट ओपन हुए हैं, यह चार महीने का उच्चतम स्तर है। इस वजह से डीमैट अकाउंट की टोटल संख्या बढ़कर अब 16.2 करोड़ से ज्यादा हो गई है। ये पिछले महीने की तुलना में 4.24% और जून 2023 की तुलना में 34.66% ज्यादा है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. HDFC बैंक के शेयर में 4% से ज्यादा की गिरावट: अप्रैल-जून तिमाही में कमजोर बिजनेस अपडेट से गिरा शेयर, इस साल करीब 3% का निगेटिव रिटर्न

देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर लेंडर HDFC बैंक के शेयर में शुक्रवार को 4.50% की गिरावट है। ये निफ्टी 50 और सेंसेक्स का टॉप लूजर है। बैंक ने 30 जून को समाप्त तिमाही (Q1FY25) में उम्मीद से कमजोर बिजनेस को लेकर अपडेट दिया है।

अप्रैल-जून तिमाही में ग्रॉस एडवांसेज सालाना आधार पर 52.6% बढ़कर ₹24.87 लाख करोड़ हो गए। Q4FY24 (जनवरी-मार्च तिमाही) में ये 25.07 लाख करोड़ रुपए थे। अप्रैल-जून तिमाही में कॉरपोरेट और होलसेल लोन में गिरावट के कारण ग्रॉस एडवांसेज 0.8% कम हुए हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

5. जून-24 में देशभर में 18.95 लाख गाड़ियां बिकीं: हीरो ने 3.97 लाख टू-व्हीलर बेचे, 4-व्हीलर में 1.13 लाख कारें बेचकर मारुति टॉप पर​​​​​​​

जून 2024 में देशभर में टोटल 18 लाख 95 हजार 552 गाड़ियों की सेल हुई है। सालाना आधार पर इसमें 0.73% का इजाफा है। पिछले साल जून में 18 लाख 81 हजार 883 गाड़ियां बिकीं थीं। हालांकि, मंथली बेसिस पर सेल में 9.29% की गिरावट रही है।

एक महीने पहले मई 2024 में टोटल 20 लाख 89 हजार 603 गाड़ियां बिकीं थीं। यह जानकारी फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल एसोसिएशन (FADA) के रिटेल ऑटोमोबाइल सेल्स रिपोर्ट में सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, जून में मारुति सुजुकी ने सबसे ज्यादा 1 लाख 13 हजार 575 गाड़ियां बेचीं हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर मार्केट और सोने-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…



Supply hyperlink

khabareaaptak.in
khabareaaptak.inhttps://khabareaaptak.in
Welcome to "khabareaaptak" – your go-to destination for the latest news and updates from around the world. We are committed to bringing you timely and accurate information across various categories, including politics, sports, entertainment, technology, and more.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments