Saturday, March 15, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeStatesPunjabDocs In Punjab On Strike - Amar Ujala Hindi Information Stay

Docs In Punjab On Strike – Amar Ujala Hindi Information Stay


पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की हत्या के विरोध में देशभर के डॉक्टर सड़कों पर उतर आए हैं। पंजाब में भी इसका कड़ा विरोध हो रहा है।


Doctors in Punjab on strike

मोगा सिविल अस्पताल में प्रदर्शन
– फोटो : संवाद

Trending Movies



विस्तार


कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या के बाद पंजाब में भी डॉक्टर्स ने शुक्रवार को हड़ताल कर दी। फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल समेत जिले भर के सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर हड़ताल पर हैं। सिर्फ आपातकालीन सेवाएं ही उपलब्ध हैं। वहीं मोगा में सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने प्रदर्शन कर रोष जताया। फिरोजपुर सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने दो घंटे की हड़ताल की है।

Trending Movies

वहीं पठानकोट सिविल अस्पताल में भी डॉक्टरों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान एसएमओ डॉ. सुनील चंद समेत कई डॉक्टर उपस्थित रहे। एसएमओ डॉ सुनील चंद और अन्य डॉक्टरों ने कहा कि जब तक महिला डाक्टर के हत्यारों को सजा नहीं दी जाती, तब तक डॉक्टर इसी तरह हड़ताल करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी इसी तरह हाल ही में वाकया हो गया। फिर भी सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही। 

मृतक डॉक्टर को इंसाफ दिलाने के लिए हड़ताल जारी रहेगी। सिविल अस्पताल में सभी में सुरक्षा यकीनी बनाई जाए और डॉक्टर के हत्यारों को कड़ी सजा दी जाए। इस दौरान अस्पताल में ओपीडी पूरी तरह ठप रही जबकि इमरजेंसी सेवाएं चल रही है। दूसरी तरफ अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को इस हड़ताल की वजह से भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है और दूर दराज से आने वाले मरीजों को खाली लौटना पड़ा है।



Supply hyperlink

khabareaaptak.in
khabareaaptak.inhttps://khabareaaptak.in
Welcome to "khabareaaptak" – your go-to destination for the latest news and updates from around the world. We are committed to bringing you timely and accurate information across various categories, including politics, sports, entertainment, technology, and more.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments