Saturday, March 15, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBreaking NewsDelhi Election 2025 Voting Stay Delhi Vidhan Sabha Chunav Voting Proportion 70...

Delhi Election 2025 Voting Stay Delhi Vidhan Sabha Chunav Voting Proportion 70 Meeting Seats Information In Hindi – Amar Ujala Hindi Information Stay


12:31 PM, 05-Feb-2025

Election In Delhi 2025: CPM नेता वृंदा करात ने मतदान किया

CPM नेता वृंदा करात ने मतदान किया। जिसके बाद उन्हेंने कहा, “हमें दिल्ली को बचाने का काम करने की जरूरत है आज। डबल इंजन की सरकार से दिल्ली को बचाने के लिए हमने आज मतदान किया है।”

12:25 PM, 05-Feb-2025

Delhi Election Schedule: संजय सिंह ने किया मतदान

आप सांसद संजय सिंह ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

12:12 PM, 05-Feb-2025

पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने किया मतदान

पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए लायंस विद्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मतदान केंद्र 29 और 48 पर मतदान किया। उन्होंने कहा, “लोकतंत्र में हर चुनाव महत्वपूर्ण होता है… युवा मतदाताओं को आगे आना चाहिए और अपना वोट डालना चाहिए।”

12:07 PM, 05-Feb-2025

खूब सोच-समझ कर मतदान करें: प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘मेरे प्यारे दिल्लीवासियो संविधान ने आपको जो शक्ति दी है, आज उसका इस्तेमाल करने और अगले पांच साल के लिए अपना भविष्य निर्धारित करने का दिन है। आपका एक वोट आपको और आपकी दिल्ली को मजबूत बनाएगा। खूब सोच-समझ कर अपने अधिकार का प्रयोग करें और वोट जरूर डालें।’

12:01 PM, 05-Feb-2025

अरविंद केजरीवाल ने परिवार संग किया मतदान

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लेडी इरविन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अपना वोट डाला। उनके माता-पिता, पत्नी और बेटे ने भी यहीं अपना वोट डाला। नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा विधायक का मुकाबला कांग्रेस के संदीप दीक्षित और भाजपा के प्रवेश वर्मा से है। अरविंद केजरीवाल ने कहा, “मैं दिल्ली के सभी लोगों से विनती करना चाहूंगा कि सब लोग वोट डालने के लिए निकलें और अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करें… दिल्ली के विकास के लिए सभी लोग वोट डालें ऐसी ही मेरी सभी लोगों से विनती है। जाहिर तौर पर जो काम करेगा उन्हीं को जनता वोट देगी।”

11:45 AM, 05-Feb-2025

Delhi Election Schedule: 11 बजे तक 19.95 फीसदी मतदान हुआ


Delhi Election Voting
– फोटो : अमर उजाला

सेंट्रल दिल्ली- 16.46 %

पूर्वी दिल्ली-  20.03 %

नई दिल्ली- 16.80 %

उत्तर दिल्ली- 18.63 %

उत्तर पूर्वी दिल्ली-24.87 %

उत्तर पश्चिमी दिल्ली- 19.75 %

शाहदरा- 23.30 %

दक्षिण दिल्ली- 19.75 %

दक्षिण पूर्वी दिल्ली- 19.66 %

दक्षिण पश्चिमी दिल्ली- 21.90 %

पश्चिमी दिल्ली- 17.67 %

11:40 AM, 05-Feb-2025

Delhi Election Information In Hindi: पत्नी संग मतदान करने पहुंचे उपराष्ट्रपति 

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी सुदेश धनखड़ मतदान करने के लिए दिल्ली के एक मतदान केंद्र पहुंचे।

11:36 AM, 05-Feb-2025

प्रियंका गांधी ने किया मतदान

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान करने के लिए दिल्ली के मतदान केंद्र पहुंची। मतदान करने के बाद उन्होंने कहा, “यह सबसे बड़ा और अहम अधिकार है। अपने इस अधिकार का इस्तेमाल कीजिए। मैं जानती हूं कि दिल्ली की जनता ऊब चुकी है। तमाम समस्याएं हैं अगर उनका हल करना है तो घरों से बाहर आइए, मतदान कीजिए और अपना संवैधानिक अधिकार स्पष्ट कीजिए।”

11:02 AM, 05-Feb-2025

Delhi Election Stay Replace: पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एवं लोकपाल सदस्य सुशील चंद्रा ने मतदान किया

पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एवं लोकपाल सदस्य सुशील चंद्रा ने मतदान किया। उन्होंने कहा, ने कहा, “बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है। मैं दिल्ली की जनता से अपील करूंगा कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें.।जब भी कोई पार्टी चुनाव आयोग के पास आती है, तो चुनाव आयोग हर पार्टी की बात सुनता है, अगर MCC का उल्लंघन होता है, तो तुरंत कार्रवाई की जाती है। चुनाव आयोग किसी भी याचिका पर चुप नहीं बैठता।”

10:52 AM, 05-Feb-2025

Delhi Election 2025: देवेंद्र यादव ने मतदान किया

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने मतदान किया।



Supply hyperlink

khabareaaptak.in
khabareaaptak.inhttps://khabareaaptak.in
Welcome to "khabareaaptak" – your go-to destination for the latest news and updates from around the world. We are committed to bringing you timely and accurate information across various categories, including politics, sports, entertainment, technology, and more.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments