Monday, July 7, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeStatesDelhiDelhi Asha Kiran Shelter Residence Youngster Loss of life Thriller | Rohini...

Delhi Asha Kiran Shelter Residence Youngster Loss of life Thriller | Rohini Information | दिल्ली शेल्टर होम मामला, 20 दिन में 14 की मौत: ज्यादातर महिलाएं, सभी मानसिक रूप से कमजोर; मजिस्ट्रेट जांच के आदेश


नई दिल्ली5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
आशा किरण मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित लोगों के लिए दिल्ली में एकमात्र सरकारी संस्था है। - Dainik Bhaskar

आशा किरण मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित लोगों के लिए दिल्ली में एकमात्र सरकारी संस्था है।

दिल्ली के एक शेल्टर होम में पिछले एक महीने में 14 लोगों की मौत हो गई है। इसमें 8 महिलाएं और 6 पुरुष (एक बच्चा) शामिल है। मामला रोहिणी स्थित आशा किरण शेल्टर होम का है। यह दिल्ली सरकार की तरफ से संचालित एकमात्र संस्था है, जहां मानसिक रूप से कमजोर लोगों की देखभाल की जाती है।

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, शेल्टर होम में फरवरी 2024 से अबतक कुल 25 मौतें हुई हैं। इनमें से 14 मौतें केवल जुलाई 2024 में हुई हैं। शेल्टर होम की ओर से दिल्ली सरकार को दी गई रिपोर्ट में दस्त और बेहोशी से मौत होने की बात कही गई है। साथ ही हल्का बुखार और उल्टी की बात भी शामिल हैं।

मामले में दिल्ली की राजस्व मंत्री आतिशी ने राजस्व विभाग को मजिस्ट्रेट जांच करने और 48 घंटे के भीतर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।

दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने शाम 6:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार का पक्ष रखा है।

दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने शाम 6:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार का पक्ष रखा है।

आतिशी बोलीं- शुरुआती रिपोर्ट 24 घंटे में आएगी
आतिशी ने कहा कि शेल्टर होम में जुलाई में 14 मरीजों की मौत एक गंभीर मामला है। मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। कुछ मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। घटना की मजिस्ट्रेट जांच की शुरुआती रिपोर्ट 24 घंटे में आ जाएगी। यदि किसी की लापरवाही पाई जाती है, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

आतिशी ने कहा कि शेल्टर होम में अलग-अलग कैटेगरी के मानसिक रूप से कमजोर लोग भर्ती हैं। उन्हें अन्य बीमारियां भी हैं। कुछ मरीज ऐसे भी होते हैं जिन्हें 24 घंटे देखभाल की जरूरत होती है शेल्टर होम में 980 मरीज हैं, जिनकी देखभाल के लिए 450 वर्कर्स तीन शिफ्ट में काम करते हैं। मरने वालों में से 13 वयस्क और एक नाबालिग है।

शेल्टर होम में क्षमता से ज्यादा मरीज भर्ती
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार के शेल्टर होम मासूमों की मौत का जाल बन गए हैं। आशा किरण की क्षमता 250 है, उसमें 450 लोग भर्ती हैं। उन्हें ढंग का खाना, पानी और इलाज नहीं मिल रहा है। मरीजों को गंदा पानी देने के लिए आतिशी को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।

TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 1989 में बने इस शेल्टर होम में 500 लोगों के भर्ती होने की क्षमता है, लेकिन यहां 1000 लोग भर्ती हैं। इनके इलाज के लिए यहां सिर्फ 6 डॉक्टर और 17 नर्स हैं। शेल्टर होम में महिलाओं और पुरुषों के लिए 10-10 डॉरमेट्री हैं।

कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने शेल्टर होम के बाहर दिल्ली सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने शेल्टर होम के बाहर दिल्ली सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

BJP महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता ने कहा कि 2024 में 27 लोगों की मौत हुई है।

BJP महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता ने कहा कि 2024 में 27 लोगों की मौत हुई है।

BJP महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष बोलीं- बच्चों को खाना नहीं मिलता
इस मामले में BJP महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता कहती हैं कि शेल्टर होम में लगातार मौतें हो रही हैं। 2024 में 27 लोगों की मौत हुई है। केवल जुलाई में ही 17 लोगों की मौत हुई है।

उन्होंने कहा कि प्रशासन कारण नहीं बता रहा। एसडीएम जांच में क्या है, हमें नहीं पता, सभी अधिकारी गेट बंद करके बैठे हैं। किसी को अंदर जाने की इजाजत नहीं है।

रेखा ने आरोप लगाया कि यहां बच्चों को गंदा पानी मिल रहा है, उन्हें खाना नहीं मिलता, इलाज नहीं मिलता। इसकी जांच होनी चाहिए और जो भी इसमें शामिल हैं, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए।

मृतकों के आंकड़े को लेकर अलग-अलग दावे
मृतकों के आंकड़े को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी से अब तक शेल्टर होम में 27 बच्चों की मौत हुई है। सब डिविजनल मजिस्ट्रेट की जांच में शेल्टर होम में मौतों का खुलासा हुआ है।

हालांकि, दिल्ली सरकार ने शेल्टर होम में जनवरी से अब तक 14 मौतों की बात कही है। मौतों का असली कारण फिलहाल पता नहीं चल सका है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मरने वाले लोगों में दस्त और उल्टी के एक जैसे लक्षण थे।

आशा किरण मेडिकल केयर सेंटर के डेटा के अनुसार जनवरी 2024 से हर महीने 2-3 मौतें हो रही हैं, लेकिन जुलाई में ये आंकड़ा तेजी से बढ़ा।

शेल्टर होम की निगरानी करने वाले विभाग के प्रमुख का पद खाली
आशा किरण शेल्टर होम दिल्ली सरकार के समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत आती है। AAP विधायक राज कुमार आनंद समाज कल्याण मंत्री थे। हालांकि, 10 अप्रैल को मंत्री पद और AAP से उनके इस्तीफे के बाद से इस विभाग के हेड का पद खाली है।

तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किसी भी मंत्री को विभाग का जिम्मा नहीं सौंपा है।

शेल्टर होम पर पहले भी उठते रहे हैं सवाल
साल 2015 में कैग ने अपनी रिपोर्ट में शेल्टर होम की फंक्शनिंग पर सवाल उठाए थे। रिपोर्ट के अनुसार 2009 से 2014 के बीच 148 मौतें हुई थीं। दिल्ली महिला आयोग की 2017 की रिपोर्ट में भी यहां की सुविधाओं पर चिंता जताई थी।

यह खबर भी पढ़ें…
दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश- कोचिंग हादसे की जांच CBI करेगी, कहा- शुक्र है पानी का चालान नहीं काटा

दिल्ली में राउ IAS कोचिंग हादसे की जांच हाइकोर्ट ने शुक्रवार, 2 अगस्त को CBI को सौंप दी। जांच की निगरानी सेंट्रल विजिलेंस कमेटी के अधिकारी करेंगे। कोर्ट ने कहा, ‘लोगों को जांच पर शक न हो, साथ ही सरकारी कर्मचारियों के भ्रष्टाचार में शामिल होने से जांच प्रभावित न हो, इसलिए यह फैसला लिया गया है।’ पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Supply hyperlink

khabareaaptak.in
khabareaaptak.inhttps://khabareaaptak.in
Welcome to "khabareaaptak" – your go-to destination for the latest news and updates from around the world. We are committed to bringing you timely and accurate information across various categories, including politics, sports, entertainment, technology, and more.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments