
दिल्ली मेट्रो
– फोटो : twitter @OfficialDMRC
विस्तार
दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर परिचालन में देरी के कारण मंगलवार को यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। यह लाइन गुड़गांव में मिलेनियम सिटी सेंटर और दिल्ली में समयपुर बादली के बीच चलती है।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने छतरपुर और सुल्तानपुर के बीच लगाए गए अस्थायी गति प्रतिबंध के कारण सेवाओं में देरी के बारे में यात्रियों को सावधान करने के लिए एक्स पर जानकारी दी। डीएमआरसी ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘चरण 4 के एयरोसिटी-तुगलकाबाद कॉरिडोर के लिए सुरंग के निर्माण के कारण येलो लाइन पर छतरपुर और सुल्तानपुर के बीच 20 किमी प्रति घंटे की अस्थायी गति प्रतिबंध लगाया गया है। इससे सेवाओं में थोड़ी देरी हो सकती हैं।’