Saturday, March 15, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeStatesDelhiDainik Bhaskar Morning Information Transient; Jaipur Freeway Accident | US Pakistan |...

Dainik Bhaskar Morning Information Transient; Jaipur Freeway Accident | US Pakistan | मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: जयपुर में टैंकर ब्लास्ट, 12 जिंदा जले; भोपाल के जंगल से 52 kg सोना जब्त; पं. प्रदीप मिश्रा की कथा में भगदड़


14 मिनट पहलेलेखक: शुभेंदु प्रताप भूमंडल, न्यूज ब्रीफ एडिटर

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर जयपुर में LPG टैंकर में ब्लास्ट की रही, भयावह हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, 33 लोग झुलस गए। एक खबर मध्य प्रदेश में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की कार्रवाई की रही, टीम ने भोपाल के जंगल से 52 किलो सोना और ₹11 करोड़ कैश बरामद किया।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के दौरे पर कुवैत पहुंचेंगे। भारत-कुवैत के बीच डिफेंस और ट्रेड रिलेशंस मजबूत करने पर बात होगी। इससे पहले 1981 में इंदिरा गांधी कुवैत गई थीं।
  2. राजस्थान के जैसलमेर में GST काउंसिल की 55वीं मीटिंग होगी। हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर टैक्स में छूट देने का फैसला लिया जा सकता है।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. जयपुर में LPG टैंकर में ब्लास्ट, 12 लोग जिंदा जले; ट्रक की टक्कर से आग लगी, 1 किमी तक फैली

जयपुर में LPG गैस से भरे टैंकर में शुक्रवार सुबह 5:44 बजे ब्लास्ट हुआ। 200 मीटर का इलाका आग के गोले में तब्दील हो गया।

जयपुर में LPG गैस से भरे टैंकर में शुक्रवार सुबह 5:44 बजे ब्लास्ट हुआ। 200 मीटर का इलाका आग के गोले में तब्दील हो गया।

जयपुर में अजमेर हाईवे पर LPG गैस से भरे टैंकर को ट्रक ने टक्कर मार दी। धमाके में 12 लोग जिंदा जल गए और 33 बुरी तरह झुलस गए। टैंकर से 18 टन गैस का रिसाव हुआ, इसमें लगी आग धीरे-धीरे एक किलोमीटर तक फैल गई। टैंकर के पीछे चल रही स्लीपर बस और हाईवे के किनारे मौजूद पाइप फैक्ट्री भी जल गई। साथ ही 40 से ज्यादा गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं।

हादसे का CCTV फुटेज, अचानक पूरा इलाका आग का गोला बन गया।

हादसे का CCTV फुटेज, अचानक पूरा इलाका आग का गोला बन गया।

जलते हुए कपड़ों के साथ भाग रहे थे लोग: कई लोगों को गाड़ियों से बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला और वे जिंदा जल गए। जो लोग किसी तरह बाहर निकले, वे जलते हुए कपड़ों के साथ सड़क पर भागने लगे। घायलों को घटनास्थल से 15 किमी दूर सवाई मान सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया। CM भजनलाल शर्मा घायलों से मिले और घटनास्थल का जायजा लिया। आग की लपटों से आसमान में उड़ रहे कई पक्षी भी जल गए। पूरी खबर यहां पढ़ें…

2. भोपाल के जंगल में कार में 52 किलो सोना, ₹11 करोड़ कैश बरामद; IT टीम रात 2 बजे पहुंची थी

आयकर विभाग को इंटेलिजेंस इनपुट मिला था कि जंगल में एक कार में कैश है, जिसे कहीं ले जाया जा रहा है। इसके बाद टीम गुरुवार रात 2 बजे मेंडोरी पहुंची।

आयकर विभाग को इंटेलिजेंस इनपुट मिला था कि जंगल में एक कार में कैश है, जिसे कहीं ले जाया जा रहा है। इसके बाद टीम गुरुवार रात 2 बजे मेंडोरी पहुंची।

भोपाल के मेंडोरी के जंगल से गुरुवार देर रात 52 किलो सोना और 11 करोड़ रुपए कैश बरामद हुआ। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को ये कैश और सोना कार में रखा मिला। सोने की कीमत करीब ₹40.47 करोड़ है। सोना और कैश किसका है, इसकी जानकारी नहीं मिली है। IT मध्यप्रदेश में रियल एस्टेट कारोबारियों पर रेड कर रही है। दो दिनों में भोपाल और इंदौर में 51 ठिकानों पर छापेमारी हुई है।

कार मालिक से पूछताछ हुई: कार चेतन गौर नाम के शख्स की है, वह RTO के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा का दोस्त है। सौरभ के घर पर लोकायुक्त ने 19 दिसंबर को रेड डाली थी, इस दौरान ₹2.85 करोड़ मिले थे। हालांकि चेतन का कहना है कि जंगल में मिला सोना और पैसा किसका है, उसे इसकी जानकारी नहीं है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

3. हरियाणा के पूर्व CM ओपी चौटाला का निधन; आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा

हरियाणा के पूर्व CM और इनेलो चीफ ओमप्रकाश चौटाला का 89 साल की उम्र निधन हो गया। उन्हें गुरुग्राम स्थित घर पर दिल का दौरा पड़ा, चौटाला ने मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। आज शाम 3 बजे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल के सबसे बड़े बेटे थे: ओपी चौटाला पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की 5 संतानों में सबसे बड़े थे। उनका जन्म 1 जनवरी 1935 को हुआ था। शुरुआती शिक्षा के बाद चौटाला ने पढ़ाई छोड़ दी। 2021 में शिक्षक भर्ती घोटाले के दौरान जब चौटाला तिहाड़ जेल में बंद थे, तब उन्होंने 86 साल की उम्र में 10वीं-12वीं की परीक्षा पास की थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

4. BJP सांसद ने प्रियंका गांधी को ‘1984’ लिखा बैग दिया, सिख दंगों की याद दिलाई

BJP सांसद अपराजिता सारंगी ने कहा, 'आज की पीढ़ी को पता होना चाहिए कि कांग्रेस ने अपने शासन में क्या किया है।'

BJP सांसद अपराजिता सारंगी ने कहा, ‘आज की पीढ़ी को पता होना चाहिए कि कांग्रेस ने अपने शासन में क्या किया है।’

ओडिशा से BJP सांसद अपराजिता सारंगी ने प्रियंका गांधी को ‘1984’ लिखा बैग गिफ्ट किया। इसके जरिए 1984 के सिख दंगों की याद दिलाई गई। शीतकालीन सत्र में प्रियंका अपने बैग को लेकर चर्चा में रही हैं, वे मोदी-अडाणी के कार्टून, बांग्लादेशी अल्पसंख्यकों और फिलिस्तीन के समर्थन वाले बैग लेकर संसद गई थीं।

प्रियंका ने बिना देखे बैग रख लिया: अपराजिता संसद परिसर प्रियंका का इंतजार करती दिखीं। जैसे ही आने की जानकारी मिली, वे पीछा करते हुए प्रियंका के पास पहुंचीं और बैग सौंप दिया। प्रियंका ने बिना देखे ही बैग हाथ में लिया और आगे बढ़ गईं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

5. संसद का शीतकालीन सत्र खत्म, 105 घंटे कार्यवाही चली; 4 बिल पेश हुए, लेकिन कोई पास नहीं हुआ 25 नवंबर से शुरू हुआ संसद का शीतकालीन सत्र शुक्रवार को समाप्त हो गया। सत्र में कुल 20 बैठकें हुईं। इस दौरान दोनों सदनों में 105 घंटे कार्यवाही चली। 4 बिल पेश हुए, लेकिन कोई पास नहीं हो सका। लोकसभा की प्रोडक्टिविटी 57.87%, राज्यसभा की 41% रही। ​​​​​​सबसे चर्चित ‘एक देश, एक चुनाव’ बिल पेश हुआ, जिसे 39 सदस्यीय जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (JPC) को भेज दिया गया।

संसद धक्का-मुक्की केस की जांच क्राइम ब्रांच को: दिल्ली पुलिस ने संसद परिसर धक्का-मुक्की केस क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर किया है। मामले में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ 6 धाराओं में FIR हुई थी। दरअसल, गुरुवार सुबह संसद परिसर में मकर द्वार पर INDIA ब्लॉक और भाजपा सांसद प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की हुई, इसमें BJP के 2 सांसद चोटिल हो गए थे। पूरी खबर यहां पढ़ें…

6. मेरठ में पं. प्रदीप मिश्रा की कथा में भगदड़; महिलाएं-बुजुर्ग चोटिल, एक लाख लोग पहुंचे थे

कथा के दौरान पुलिस और श्रद्धालुओं में झड़प भी हुई। हालांकि पुलिस ने इससे इनकार किया।

कथा के दौरान पुलिस और श्रद्धालुओं में झड़प भी हुई। हालांकि पुलिस ने इससे इनकार किया।

मेरठ में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें कई महिलाएं और बुजुर्ग चोटिल हो गए। करीब 1 लाख लोग कथा में पहुंचे थे। कथा शुरू होने पर लोग जल्दबाजी में अंदर जा रहे थे। बाउंसर्स ने रोक-रोक कर एंट्री करानी शुरू की, जिससे भगदड़ मच गई। चोटिल लोगों का हेल्थ कैंप में इलाज हुआ।

पंडित मिश्रा के बारे में जानते हैं: ​​​​16 जून 1977 को मध्य प्रदेश के सीहोर में जन्मे प्रदीप मिश्रा ने सरकारी स्कूल-कॉलेज से पढ़ाई की। माता-पिता के साथ भजन-कीर्तन और कथा करने लगे। पहले छोटे-छोटे कार्यक्रम करते थे, धीरे-धीरे दायरा बढ़ा। कोरोनाकाल में लाखों लोग ऑनलाइन जुड़े। सीहोर से करीब 6 किमी दूर कुबेरेश्वर धाम में आश्रम है। जहां हर साल रुद्राक्ष महोत्सव होता है। इसमें देशभर से लाखों श्रद्धालु आते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

7. अमेरिका के पास देश चलाने के लिए पैसे नहीं, फंडिंग से जुड़ा बिल संसद में पास नहीं हो पाया

अमेरिकी सरकार के पास देश चलाने के लिए फंड खत्म हो चुका है। फंडिंग से जुड़ा बिल नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी ने पेश किया, जो संसद से पास नहीं हो पाया। समर्थन में 174, जबकि विरोध में 235 वोट पड़े। बिल पास होने के लिए 435 सांसदों वाले हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स से दो तिहाई यानी 290 वोटों की जरूरत थी। इसी हफ्ते स्पीकर माइक जॉनसन ने डेमोक्रेटिक पार्टी को साथ लेकर बिल तैयार किया था। हालांकि डोनाल्ड ट्रम्प ने इसे पेश ही नहीं होने दिया।

सरकारी खर्च चलाने के लिए बिल पास होना जरूरी: अमेरिका में सरकार के कर्ज की एक सीमा तय होती है। बीते सालों में सरकार को कैशलेस होने से बचाने के लिए ये सीमा कई बार बढ़ाई गई है। सरकारी खर्च चलाने के लिए एक बिल लाया जाता है। ये पास नहीं हुआ तो 20 लाख कर्मचारियों को नए साल पर वेतन नहीं मिलेगा। हालांकि इमरजेंसी सर्विसेज जैसे- मेडिकल सर्विस, सीमा सुरक्षा और हवाई सेवाएं जारी रहेंगी।

क्या पहले भी ऐसा हो चुका है: हां, अमेरिका में फंडिंग बिल अटकने की वजह से 50 साल में 20 बार शटडाउन हुआ है। ट्रम्प के पिछले कार्यकाल में ही 3 बार शटडाउन का सामना करना पड़ा था। 2019 का शटडाउन सबसे ज्यादा 35 दिन तक रहा। इससे अमेरिकी इकोनॉमी को ₹25 हजार करोड़ का घाटा हुआ था। पूरी खबर यहां पढ़ें…

आज का कार्टून By मंसूर नकवी…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. नेशनल: सुप्रीम कोर्ट बोला- डल्लेवाल की हालत रोज बिगड़ रही: पंजाब सरकार उन्हें अस्थाई अस्पताल में शिफ्ट क्यों नहीं कराती, ये उन्हीं की जिम्मेदारी (पढ़ें पूरी खबर)
  2. AI इंजीनियर सुसाइड केस: अतुल की मां ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई, पोते की कस्टडी मांगी; बोलीं- हमें उसकी जानकारी नहीं (पढ़ें पूरी खबर)
  3. क्राइम: आंध्र में महिला को पार्सल में मिली डेडबॉडी: शव के साथ मिले नोट में लिखा था- ₹1.30 करोड़ दो, वरना अंजाम ऐसा ही होगा (पढ़ें पूरी खबर)
  4. बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला: सुप्रीम कोर्ट बोला- गड़बड़ी के बावजूद कैंडिडेट को बाहर नहीं किया, दाल में कुछ काला है या सबकुछ काला है (पढ़ें पूरी खबर)
  5. यूपी: संभल के सांसद बर्क के घर पर बुलडोजर चला: 24 घंटे में 5 एक्शन; जामा मस्जिद में घुस रहे भगवाधारी को पुलिस ने पकड़ा (पढ़ें पूरी खबर)
  6. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: आखिरी 2 टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई स्क्वॉड का ऐलान: मैकस्वीनी-हेजलवुड बाहर, कोंस्टास को पहली बार मौका, रिचर्ड्सन की वापसी (पढ़ें पूरी खबर)
  7. बिजनेस: CEO सुंदर पिचाई ने गूगल में छंटनी का किया ऐलान: डायरेक्टर्स-वाइस प्रेसिडेंट्स समेत मैनेजरियल रोल्स में से 10% एम्प्लॉइज की नौकरी जाएगी (पढ़ें पूरी खबर)
  8. बिजनेस: जोमैटो टाटा मोटर्स और बजाज ऑटो से बड़ी कंपनी बनी: मार्केट-कैप ₹2.78 लाख करोड़ हुआ, आज सेंसेक्स में भी शामिल होगा शेयर (पढ़ें पूरी खबर)
  9. लाइफ-साइंस: रूस की कैंसर वैक्सीन की कीमत 2.5 लाख रुपए: दोबारा कैंसर होने का जोखिम नहीं; जल्द एक और वैक्सीन का ऐलान करेगा रूस (पढ़ें पूरी खबर)
  10. इंटरनेशनल: अमेरिका बोला- पाकिस्तानी मिसाइल प्रोग्राम हमारे लिए खतरा: लंबी दूरी की मिसाइलों की रेंज US तक; 4 डिफेंस कंपनियों पर बैन (पढ़ें पूरी खबर)

अब खबर हटके…

₹42 करोड़ में बिका सबसे पुराना स्टोन टैबलेट

न्यूयॉर्क के सोथबी नीलामीघर में प्रदर्शनी के लिए रखा स्टोन टैबलेट।

न्यूयॉर्क के सोथबी नीलामीघर में प्रदर्शनी के लिए रखा स्टोन टैबलेट।

अमेरिका में हुई नीलामी में दुनिया का सबसे पुराना स्टोन टैबलेट (पत्थर की पट्टी) 42 करोड़ रुपए में बिका। 1500 साल पुराने इस पत्थर पर बाइबल के 10 कमांडमेंट्स यानी आदेश लिखे हैं। 52 किलो वजनी यह पत्थर 1913 में इजराइल में रेलवे लाइन की खुदाई के दौरान मिला था। इस पर उकेरे गए आदेश पैलियो-हिब्रू भाषा में हैं।

भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

  1. जयपुर टैंकर ब्लास्ट इतना भयावह कि उड़ते पक्षी जल गए: 34 लोगों से भरी बस जली, 11 जिंदा जले; बाइक सवार का हेलमेट चेहरे से चिपका
  2. सेहतनामा- ठंड में सुबह जोड़ों में क्यों होता दर्द: डॉक्टर बता रहे हैं 8 कारण, दर्द कैसे करें दूर, क्या खाएं और क्या न खाएं
  3. चौटाला ने हरियाणा चुनाव के दौरान कहा था-115 साल जिऊंगा: स्मगलिंग में फंसे तो घर से निकाले गए, फिर सीएम बने; जेल से 10वीं-12वीं की
  4. बिना सिर-पैर की लाश किसकी?: राजस्थान के टैंकर ब्लास्ट का अंतहीन दर्द, सरकार! बंद करो, मौत के यू-टर्न
  5. MP के टॉपर्स को लैपटॉप मिलेगा, स्कूटी की गारंटी नहीं: CM मोहन यादव ने कहा- 1 साल वाली योजना हर साल नहीं चला सकते
  6. शाह की अंबेडकर कॉन्ट्रोवर्सी से कांग्रेस का मोमेंटम लौटेगा या ‌BJP मुद्दा भटका देगी; सब कुछ जो जानना जरूरी
  7. सेट पर एक्टर्स-डायरेक्टर्स की देखभाल करते हैं स्पॉटबॉय: 20 घंटे काम, लेकिन फीस महीनों नहीं मिलती; गाली और मार भी सहनी पड़ती है
  8. बांग्लादेश में घुसकर बता देंगे ताकतवर कौन, सरकार इजाजत दे: संत बोले- हिंदू खतरे में, महाकुंभ में PM से 13 अखाड़े मांगेंगे जवाब

इन करेंट अफेयर्स के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

मकर राशि वालों को धन लाभ हो सकता है। कुंभ राशि वालों के लिए छोटे निवेश करना फायदेमंद होगा। जानिए आज का राशिफल

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…



Supply hyperlink

khabareaaptak.in
khabareaaptak.inhttps://khabareaaptak.in
Welcome to "khabareaaptak" – your go-to destination for the latest news and updates from around the world. We are committed to bringing you timely and accurate information across various categories, including politics, sports, entertainment, technology, and more.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments