Monday, July 7, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeStatesDelhiDainik Bhaskar Morning Information Temporary; Rahul Gandhi Jammu Kashmir Rally | PM...

Dainik Bhaskar Morning Information Temporary; Rahul Gandhi Jammu Kashmir Rally | PM Modi | Haryana Election 2024 BJP Candidates Record | मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: हरियाणा में BJP की पहली लिस्ट, 67 नाम; विनेश-बजरंग को कांग्रेस से टिकट मिलना तय; कोहली सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले भारतीय खिलाड़ी


  • Hindi Information
  • Nationwide
  • Dainik Bhaskar Morning Information Temporary; Rahul Gandhi Jammu Kashmir Rally | PM Modi | Haryana Election 2024 BJP Candidates Record

21 घंटे पहलेलेखक: शुभेंदु प्रताप भूमंडल, न्यूज ब्रीफ एडिटर

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर हरियाणा विधानसभा चुनाव से जुड़ी रही, जहां 3 पार्टियों ने कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की। रेसलर विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया को भी कांग्रेस से टिकट मिलना तय माना जा रहा है। एक खबर पेरिस पैरालिंपिक की रही, भारत ने एक पैरालिंपिक गेम में सबसे ज्यादा मेडल जीतने का रिकॉर्ड बनाया है।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। पिछली सुनवाई में CBI ने जवाब देने के लिए एक हफ्ते का समय मांगा था।
  2. राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे महाराष्ट्र के सांगली जाएंगे।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. हरियाणा में BJP की पहली लिस्ट; राम रहीम को 6 बार पैरोल देने वाले पूर्व जेलर को भी टिकट

BJP ने हरियाणा विधानसभा की 67 सीटों पर उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। इसमें 25 नए चेहरे हैं। 8 मंत्रियों को दोबारा टिकट मिला है। 8 विधायकों का टिकट काटा गया है। लिस्ट में 8 महिला उम्मीदवार भी हैं। CM नायब सैनी करनाल की जगह कुरुक्षेत्र की लाडवा सीट से चुनाव लड़ेंगे। अनिल विज को अंबाला कैंट से ही टिकट दिया गया है।

लिस्ट में पूर्व जेलर सुनील सांगवान का भी नाम है। इन्होंने बलात्कार और हत्या के दोषी गुरमीत राम रहीम को 6 बार पैरोल दी थी। सुनील 3 दिन पहले भाजपा में शामिल हुए थे। हरियाणा की सभी 90 सीटों पर 5 अक्टूबर को वोटिंग है। रिजल्ट 8 अक्टूबर को आएगा।

JJP और आजाद पार्टी की लिस्ट: जननायक जनता पार्टी (JJP) और चंद्रशेखर रावण की आजाद समाज पार्टी (ASP) ने 19 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। इसमें पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला समेत 2 विधायकों को टिकट मिला है। 2019 में BJP और JJP के गठबंधन ने राज्य में सरकार बनाई थी।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

2. रेसलर विनेश-बजरंग ने राहुल गांधी से मुलाकात की; दोनों को कांग्रेस से टिकट मिलना तय

पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने दिल्ली में राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की। दोनों कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, विनेश को 3 और बजरंग को 2 सीटों से चुनाव लड़ने का ऑप्शन मिला है। विनेश अपने ससुराल जींद के जुलाना, दादरी या बाढड़ा से चुनाव लड़ सकती हैं। बजरंग, बहादुरगढ़ या भिवानी से चुनाव लड़ सकते हैं।

कांग्रेस-AAP से गठबंधन पर बातचीत चल रही: कांग्रेस और AAP में गठबंधन को लेकर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया और आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्‌ढा के बीच मीटिंग हुई। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने सहयोगी दलों को सिंगल डिजिट सीट ही देने की बात कही है। कांग्रेस AAP को 5 और सीपीआई, सीपीएम, सपा, NCP को एक-एक सीट देने को राजी है। हालांकि AAP 10 सीटें मांग रही है। हरियाणा कांग्रेस की पहली लिस्ट आज आ सकती है।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

3. राहुल बोले- J&Okay में एक राजा बैठा है, नाम एलजी, राज्य को UT बनाकर लोगों का हक छीना
राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के रामबन और अनंतनाग में चुनावी रैली की। उन्होंने कहा, ‘जम्मू-कश्मीर से स्टेटहुड छीना गया, हम इसे वापस देंगे। यहां राजा का शासन है। यहां के राजा LG हैं। पहले केंद्र शासित प्रदेश को राज्य बनाते थे। मोदी जी राज्यों को केंद्र शासित प्रदेश बना रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में चुनाव 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को 3 फेज में होने हैं।

सैम पित्रोदा बोले- राहुल पिता राजीव से ज्यादा समझदार: इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने कहा, ‘राजीव गांधी की तुलना में उनके बेटे राहुल ज्यादा समझदार हैं। वे बौद्धिक होने के साथ-साथ एक बेहतर रणनीतिकार भी हैं। दोनों नेता आइडिया ऑफ इंडिया के संरक्षक हैं। राहुल में फ्यूचर प्रधानमंत्री के सारे गुण हैं।’
पूरी खबर यहां पढ़ें…

4. पेरिस पैरालिंपिक्स- हरविंदर सिंह ने आर्चरी में गोल्ड जीता; भारत अब तक 5 गोल्ड समेत 24 मेडल जीत चुका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पैरा आर्चरी का गोल्ड मेडल जीतने पर हरविंदर सिंह को बधाई दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पैरा आर्चरी का गोल्ड मेडल जीतने पर हरविंदर सिंह को बधाई दी।

पेरिस पैरालिंपिक में भारत ने 7वें दिन 2 गोल्ड और 2 सिल्वर मेडल जीते। धरमबीर सिंह ने 34.92 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ गोल्ड और प्रणव सूरमा ने 34.59 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ सिल्वर मेडल दिलाया।

वहीं, आर्चरी में हरविंदर सिंह ने फाइनल में पोलैंड के लुकास सीजेक को 6-0 से हराकर गोल्ड जीता। इसके अलावा शॉट पुट में सचिन सरजेराव ने भी सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

भारत मेडल टैली में 13वें नंबर पर: भारत ने पैरालिंपिक इतिहास में अपना बेस्ट प्रदर्शन करते हुए अब तक 24 मेडल जीते हैं। 4 गोल्ड, 8 सिल्वर और 10 ब्रॉन्ज के साथ भारत मेडल टैली में 13वें नंबर पर है। चीन पहले, ब्रिटेन दूसरे और अमेरिका तीसरे नंबर पर है। भारतीय प्लेयर्स ने टोक्यो पैरालिंपिक 2019 में 5 गोल्ड समेत 19 मेडल जीते थे।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

5. फॉर्च्यून इंडिया लिस्ट- कोहली सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले खिलाड़ी; शाहरुख सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वाले एक्टर
विराट कोहली फाइनेंशियल ईयर 2023-24 में सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। फॉर्च्यून इंडिया लिस्ट के मुताबिक, उन्होंने 66 करोड़ रुपए टैक्स भरा है। दूसरे नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी और तीसरे पर सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने 38 और 28 करोड़ रुपए टैक्स के तौर पर भरे हैं। उधर, हाईएस्ट टैक्स पेइंग एक्टर्स में शाहरुख खान, थलापति विजय, सलमान खान और अमिताभ बच्चन शामिल हैं।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

6. राजस्थान के 17 जिलों में भारी बारिश; गुजरात में अब तक 49 मौतें; आज 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट

राजस्थान के 17 जिलों में भारी बारिश से बाढ़ के हालात हैं। जोधपुर में चामुंडा नदी उफान पर है। जोधपुर-जैसलमेर रेलवे लाइन के नीचे से मिट्टी बहने के कारण ट्रैक को नुकसान हुआ है। बारिश की वजह से बांसवाड़ा, डूंगरपुर, धौलपुर, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर में बड़े डैम के गेट खोले गए हैं। गुजरात में एक महीने में बारिश से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में 49 लोगों की मौत हो चुकी है। उधर, मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश में चक्रवात का अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश में भी बारिश से जुड़ी घटनाओं में एक महिला और एक युवक की मौत हो गई।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

7. मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट की ED को फटकार, कहा- क्या हम इतने कठोर हो सकते हैं कि आरोपी को दस्तावेज न दिखाएं
सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में ED (प्रवर्तन निदेशालय) को फटकार लगाई। साथ ही ED से पूछा- एजेंसी आरोपी को जांच के दौरान जब्त किए दस्तावेज क्यों नहीं दे रही है। कोर्ट ने कहा, ‘क्या हम इतने कठोर हो जाएंगे कि केस का सामना कर रहे व्यक्ति को उसके दस्तावेज भी न दें और कह दें कि डॉक्यूमेंट्स सुरक्षित हैं, क्या यह न्याय है? आरोपी को दस्तावेज मांगने का अधिकार है।’

किस मामले में सवाल पूछा: सुप्रीम कोर्ट ने यह सवाल 2022 के सरला गुप्ता बनाम ED केस की सुनवाई के दौरान उठाया। इस केस में यह सवाल उठाया गया था कि क्या जांच एजेंसी आरोपी को उन महत्वपूर्ण दस्तावेजों से वंचित कर सकती है, जिनके आधार पर आरोपी को जमानत मिल सकती है।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

8. PM मोदी ब्रुनेई के बाद सिंगापुर पहुंचे, ढोल बजाया; आज राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम से मुलाकात होगी

सिंगापुर में भारतीय समुदाय के लोगों ने PM मोदी का स्वागत किया। मोदी ढोल भी बजाया।

सिंगापुर में भारतीय समुदाय के लोगों ने PM मोदी का स्वागत किया। मोदी ढोल भी बजाया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रुनेई दौरे के बाद सिंगापुर पहुंचे। यहां में प्रधानमंत्री लॉरेंस वॉन्ग और भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने PM मोदी के सम्मान में डिनर होस्ट किया। सिंगापुर यात्रा के दौरान मोदी राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम समेत कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। PM मोदी सिंगापुर के कारोबारी समुदाय के नेताओं से भी मिलेंगे। मोदी आखिरी बार 2018 में सिंगापुर गए थे।

ब्रुनेई में मोदी ने कहा- भारत विस्तारवाद के खिलाफ: PM मोदी ने ब्रुनेई सुल्तान बोल्कैया के साथ द्विपक्षीय बैठक की। मोदी ने चीन का नाम लिए बगैर कहा, ‘भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी और इंडो-पेसिफिक विजन में ब्रुनेई अहम साझेदार रहा है। भारत ने हमेशा ASEAN देशों में शांति को प्राथमिकता दी है। भारत विस्तारवाद नहीं बल्कि विकासवाद का समर्थक है।’
पूरी खबर यहां पढ़ें…

आज का कार्टून By मंसूर नकवी…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. नेशनल: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल सुप्रीम कोर्ट पहुंचे: हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी, वित्तीय गड़बड़ी की जांच CBI को देने के खिलाफ याचिका लगाई (पढ़ें पूरी खबर)
  2. महाराष्ट्र चुनाव: शरद और बेटी सुप्रिया की राय अलग: पवार बोले- सीटों के आधार पर CM तय होगा, सुप्रिया ने कहा- हम रेस में नहीं (पढ़ें पूरी खबर)
  3. नेशनल: सलमान के घर फायरिंग करने वालों को दाऊद का डर: आरोपी विक्की और सागर का दावा- सलमान के गैंगस्टर्स से संबंध, वो हमें मरवाना चाहते हैं (पढ़ें पूरी खबर)
  4. नेशनल: दिल्ली पुलिस का दावा- पूजा खेडकर का डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट फर्जी: 2022 और 2023 में दो सर्टिफिकेट जमा किए; हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दी (पढ़ें पूरी खबर)
  5. स्पोर्ट्स: राहुल द्रविड़ राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच बनेंगे: ऑक्शन से पहले जिम्मेदारी संभालेंगे; पहले टीम के कप्तान और मेंटर रह चुके हैं (पढ़ें पूरी खबर)
  6. स्पोर्ट्स: IPL के वैल्यूएशन में 10.6% की गिरावट: 92.5 हजार करोड़ से गिरकर 82.7 हजार करोड़ हुई वैल्यू, विमेंस लीग में सुधार (पढ़ें पूरी खबर)
  7. इंटरनेशनल: रूस ने यूक्रेन पर 2 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं: दावा- 51 की मौत, 271 लोग घायल; अस्पताल समेत कई इमारतों पर हमला, मलबे में दबे लोग (पढ़ें पूरी खबर)
  8. इंटरनेशनल: दावा- तानाशाह किम जोंग ने 30 अधिकारियों को सजा-ए-मौत दी: नॉर्थ कोरिया में बाढ़ से निपटने में नाकाम रहे; 1 हजार लोग मारे गए थे (पढ़ें पूरी खबर)

अब खबर हटके…

साउथ अफ्रीका में दुनिया का सबसे बूढ़ा मगरमच्छ, उम्र-123 साल, 10 हजार बच्चे पैदा किए

दुनिया की सबसे बड़ी नील नदी में पाए जाने वाले मगरमच्छ हेनरी को सबसे बूढ़े मगरमच्छ का दर्जा मिला है। 16 फीट लंबे और 700 किलो वजनी इस मगरमच्छ की उम्र 123 साल है। यह 16 दिसंबर 1900 में बोत्सवाना के ओकावैंगो डेल्टा में पैदा हुआ था। हेनरी के 6 मेटिंग पार्टनर से 10 हजार बच्चे हैं।

साल 1900 में हेनरी ने बोत्सवाना के एक समुदाय के बच्चों पर हमला करना शुरू कर दिया था। इसके बाद वहां के मशहूर शिकारी सर हेनरी न्यूमैन ने 1903 में उसे पकड़ लिया। शिकारी ने फैसला किया कि वह मगरमच्छ को मारेंगे नहीं। उन्हीं के नाम पर इसका नाम ‘हेनरी’ पड़ गया।
पढ़ें पूरी खबर…

भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

  1. इस्लामिक देश ब्रुनेई क्यों गए मोदी: आबादी 4 लाख, भारत से 13 गुना ज्यादा प्रति व्यक्ति आय, टैक्स नहीं फिर भी शिक्षा-इलाज मुफ्त कैसे
  2. परिवार राज: बंसीलाल पर 164 अविवाहितों की नसबंदी का आरोप लगा: 4 बार CM बने; बड़ा बेटा BCCI अध्यक्ष बना, छोटा बेटा सांसद रहा
  3. कब्रिस्तान में साउंड रिकॉर्ड करके फिल्मों में डालते थे: शूटिंग के दौरान निकली थी लाश; भूतिया फिल्मों का ट्रेंड लाने वाले रामसे ब्रदर्स
  4. RSS का टारगेट, 2029 तक महिला आरक्षण और जाति जनगणना: अब सीधे सरकार को सलाह देगा, 30 करोड़ हिंदू परिवारों को जोड़ेगा
  5. क्या पाकिस्तान के बाद भारत को हरा पाएगा बांग्लादेश: मिराज, शाकिब जैसे 5 प्लेयर्स बन सकते हैं गेमचेंजर; सीरीज 19 सितंबर से
  6. सेहतनामा- क्यों होता है गंजापन: विटामिन B-12, बायोटिन और आयरन की कमी है कारण, स्मोकिंग, बीमारियां और दवाएं भी जिम्मेदार
  7. जरूरत की खबर- आ रहा है त्योहारों का सीजन:अभी से करें प्लानिंग, टिकट बुकिंग से लेकर ऑफिस वर्क निपटाने तक की एडवांस तैयारी

इन करेंट अफेयर्स के बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें…

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…



Supply hyperlink

khabareaaptak.in
khabareaaptak.inhttps://khabareaaptak.in
Welcome to "khabareaaptak" – your go-to destination for the latest news and updates from around the world. We are committed to bringing you timely and accurate information across various categories, including politics, sports, entertainment, technology, and more.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments