Monday, March 17, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeStatesDelhiDainik Bhaskar Morning Information Temporary; Pakistan BLA Assault | PM Modi Podcast...

Dainik Bhaskar Morning Information Temporary; Pakistan BLA Assault | PM Modi Podcast | मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: PAK आर्मी पर फिदायीन हमला, दावा- 90 सैनिक मारे गए; मोदी बोले- पाकिस्तान ने हमेशा धोखा दिया; सुनीता विलियम्स को लेने पहुंचा स्पेसक्राफ्ट


3 घंटे पहलेलेखक: शुभेंदु प्रताप भूमंडल, न्यूज ब्रीफ एडिटर

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हुए फिदायीन हमले की रही, जिसमें 90 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। एक खबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंटरव्यू की रही।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. PM मोदी दिल्ली में रायसीना डायलॉग का उद्घाटन करेंगे। 3 दिन तक चलने वाले इवेंट में 125 देशों के डेलिगेट्स शामिल होंगे। ग्लोबल लीडर्स जियो-पॉलिटिकल और आर्थिक चुनौतियों के बारे में चर्चा करेंगे।
  2. शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत के खिलाफ ED ने याचिका लगाई है। इस पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने 12 जुलाई 2024 को जमानत दी थी।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. PAK सेना पर बलूच आर्मी का फिदायीन हमला, दावा- 90 सैनिक मारे, पुलिस ने कहा- 5 मौतें हुईं

फिदायीन हमले में तबाह हो चुके मिलिट्री वाहन की जांच करते फाइव फ्रंटियर कॉर्प्स के जवान।

फिदायीन हमले में तबाह हो चुके मिलिट्री वाहन की जांच करते फाइव फ्रंटियर कॉर्प्स के जवान।

बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने फिदायीन हमले में 90 पाकिस्तानी सैनिकों को मारने का दावा किया है। वहीं पाकिस्तानी पुलिस का कहना है कि 5 सैनिक मारे गए। BLA ने बताया कि उसके लड़ाकों ने बलूचिस्तान प्रांत के नोशकी जिले में 8 मिलिट्री वाहनों पर सुसाइड बॉम्बिंग की। BLA ने 11 मार्च को ट्रेन हाईजैक की थी, दावा किया था कि पाकिस्तानी सेना से जुड़े 214 लोगों को मारा गया है। हालांकि पाकिस्तानी आर्मी ने कहा था कि 28 सैनिक मारे गए।

बलूच लिबरेशन आर्मी क्या है: BLA पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत का उग्रवादी समूह है। यह अलग मुल्क की मांग को लेकर लगातार हमले करता रहता है। बलूचिस्तान में कई लोगों का मानना है कि भारत-पाक बंटवारे के बाद वे एक आजाद देश के तौर पर रहना चाहते थे, लेकिन उनकी मर्जी के बिना उन्हें पाकिस्तान में शामिल कर दिया गया था। पाकिस्तान ने BLA को 2007 में आतंकी संगठनों की लिस्ट में डाला। पूरी खबर यहां पढ़ें…

2. मोदी बोले- पाकिस्तान ने हमेशा धोखा दिया, नवाज को न्योता दिया, बदले में दुश्मनी मिली

PM मोदी ने रूसी मूल के अमेरिकी साइंटिस्ट लेक्स फ्रिडमैन को इंटरव्यू दिया। PM ने पाकिस्तान, चीन, ट्रम्प, विश्व राजनीति, खेल, राजनीति और RSS समेत निजी जीवन से जुड़े सवालों के जवाब दिए। मोदी ने कहा-

QuoteImage

मैंने अपने शपथ ग्रहण समारोह में पाकिस्तान प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को बुलाया था, लेकिन शांति की हर कोशिश के बदले दुश्मनी ही मिली। आशा करता हूं कि पाकिस्तान को एक दिन सद्बुद्धि आएगी और वह शांति का रास्ता अपनाएगा।

QuoteImage

लेक्स फ्रिडमैन कौन हैं: लेक्स फ्रिडमैन का जन्म रूस के चकालोव्स्क में 15 अगस्त 1983 को हुआ था। सोवियत संघ के बिखरने के बाद उनका परिवार अमेरिका के शिकागो आ गया था। उन्होंने अमेरिका में ही इलेक्ट्रिकल और कंप्यूटर इंजीनियरिंग में पीएचडी की। फ्रिडमैन अपने पॉडकास्ट में US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प, टेस्ला CEO इलॉन मस्क, मेटा CEO मार्क जुकरबर्ग, अमेजन CEO जेफ बेजोस, ओपन AI CEO सैम ऑल्टमैन, यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लोदीमीर जेलेंस्की और इजराइली PM बेंजामिन नेतन्याहू के इंटरव्यू कर चुके हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

3. सुनीता विलियम्स को लेने पहुंचा मस्क का स्पेसक्राफ्ट; 9 महीने से फंसे हैं दो एस्ट्रोनॉट्स

रविवार सुबह करीब 11:15 बजे नासा की अंतरिक्ष यात्री ऐनी मैकक्लेन और निकोल एयर्स, जापान के ताकुया ओनिशी और रूस के किरिल पेस्कोव स्पेस स्टेशन पहुंचे।

रविवार सुबह करीब 11:15 बजे नासा की अंतरिक्ष यात्री ऐनी मैकक्लेन और निकोल एयर्स, जापान के ताकुया ओनिशी और रूस के किरिल पेस्कोव स्पेस स्टेशन पहुंचे।

इलॉन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का ‘ड्रैगन’ स्पेसक्राफ्ट इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचा। ये 9 महीने से फंसी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को 19 मार्च को लेकर धरती पर लौटेगा। ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट से चार मेंबर की क्रू-10 टीम स्टेशन पहुंची। क्रू-10 के पहुंचने के बाद अब वहां मौजूद क्रू-9 के एस्ट्रोनॉट निक हेग, अलेक्सांद्र गोरबुनोव के साथ सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट में पृथ्वी पर लौटेंगे।

दोनों इतने दिन तक स्पेस में कैसे फंस गए: सुनीता और बुच बोइंग और NASA के जॉइंट ‘क्रू फ्लाइट टेस्ट मिशन’ पर 6 जून 2024 को स्पेस स्टेशन गए थे। मिशन का उद्देश्य स्पेसक्राफ्ट की क्षमता टेस्ट करना और 8 दिन बाद लौटना था। लेकिन थ्रस्टर में खराबी की वजह से दोनों वहीं रुक गए। स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट को 6 सिंतबर सुनीता और बुच के बिना लौट आया। पूरी खबर यहां पढ़ें…

4. कोहली बोले- मुश्किल दौर में खिलाड़ी के लिए परिवार अहम, वे अकेले रहना नहीं चाहते

विराट कोहली ने दौरों पर परिवारों की मौजूदगी की वकालत की है। उन्होंने कहा-

QuoteImage

मुझे लगता है कि परिवार खिलाड़ियों के लिए संतुलन लाते हैं, जो मैदान पर मुश्किल दौर से गुजर रहे होते हैं। खिलाड़ी मैदान से अपने कमरे में लौटकर अकेले और उदास नहीं बैठना चाहता। वह नॉर्मल होना चाहता है। इसी तरह से खिलाड़ी अपनी जिम्मेदारी यानी खेल को सही तरह से निभा सकता है।

QuoteImage

BCCI ने दौरों पर परिवार साथ रखने पर पाबंदी लगाई है: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हार के बाद BCCI ने खिलाड़ियों के लिए सख्त नियम बनाए हैं। इनमें विदेश दौरों पर खिलाड़ियों के परिवार के साथ रहने की समय सीमा भी तय की गई है। टीम के साथ खिलाड़ियों की बॉन्डिंग पर भी जोर दिया गया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

5. ट्रम्प के चेहरे से रिपोर्टर का माइक टकराया, US प्रेसिडेंट बोले- पत्रकार ने TV में जगह बना ली

माइक टकराने के बाद ट्रम्प ने मजाकिया अंदाज में कहा- ये अब बड़ी खबर बन गई।

माइक टकराने के बाद ट्रम्प ने मजाकिया अंदाज में कहा- ये अब बड़ी खबर बन गई।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की प्रेस कॉन्फ्रेंस का एक वीडियो वायरल है, जिसमें एक रिपोर्टर का माइक उनके चेहरे से टकरा गया। इससे ट्रम्प चौंक गए, फिर मजाकिया अंदाज में कहा, ‘आज ये अब बड़ी खबर बन गई। क्या आपने ये देखा।’ लोगों ने इसे राष्ट्रपति की सुरक्षा में चूक बताया।

पिछले साल ट्रम्प पर जानलेवा हमला हुआ था: ट्र्म्प 13 जुलाई 2024 को पेनसिल्वेनिया के बटलर शहर में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान एक गोली ट्रम्प के कान को छूते हुए निकल गई। 20 साल के युवक थॉमस क्रूक्स ने AR-15 राइफल से 8 गोलियां चलाई थीं। फायरिंग के तुरंत बाद सीक्रेट सर्विस ने उसे मार गिराया था। पूरी खबर यहां पढ़ें…

6. महाराणा प्रताप के वंशज अरविंद सिंह का निधन, मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य थे

उदयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन हो गया। आज उनका अंतिम संस्कार होगा। अरविंद लंबे समय से बीमार थे, वे सिटी पैलेस के शंभू निवास में रहते थे, यहीं उनका इलाज चल रहा था। महाराणा प्रताप के वंशज अरविंद सिंह मेवाड़ के पिता भगवत सिंह मेवाड़ और माता सुशीला कुमारी मेवाड़ थे।

दावा- डेस्टिनेशन वेडिंग के ट्रेंड की शुरुआत की: राजस्थान समिट के दौरान अरविंद सिंह मेवाड़ के बेटे लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने कहा था, ‘मेरे पिताजी ने 1980 के दशक में डेस्टिनेशन वेडिंग को लेकर एक सोच और एक नींव के साथ काम शुरू किया था। तब काफी लोगों ने इस चीज पर उनका मजाक बनाया। आज हालात बदल गए हैं। न सिर्फ राजस्थान बल्कि, देशभर में डेस्टिनेशन वेडिंग का एक चलन शुरू हो चुका है।’ पूरी खबर यहां पढ़ें…

7. लश्कर-ए-तैयबा का मोस्ट वांटेड आतंकी मारा गया; J&Ok में तीर्थयात्रियों की बस पर हमला करवाया था

आतंकी हाफिज सईद के साथ अबू कताल (लाल घेरे में)। अनजान हमलावरों ने अबू की गोली मारकर हत्या कर दी।

आतंकी हाफिज सईद के साथ अबू कताल (लाल घेरे में)। अनजान हमलावरों ने अबू की गोली मारकर हत्या कर दी।

लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के मोस्ट वांटेड आतंकी अबू कताल की पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में हत्या कर दी गई। अबू 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का करीबी था। 9 जून 2024 को जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में एक बस पर हमला हुआ था, जिसमें 10 तीर्थयात्री मारे गए थे। इस हमले में अबू का हाथ था।

NIA ने राजौरी हमले में कताल का नाम दिया था: नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने 2023 के राजौरी हमले में अबू कताल का नाम अपनी चार्जशीट में शामिल किया था। 1 जनवरी 2023 को राजौरी के धंगरी गांव में आतंकी हमला हुआ था। अगले दिन, एक IED विस्फोट भी हुआ। इन हमलों में 7 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 2 बच्चे भी थे। पूरी खबर यहां पढ़ें…

आज का कार्टून By मंसूर नकवी…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. तेलंगाना: CM की ट्रोलर्स को चेतावनी-नंगा करवाकर सड़क पर पिटवाऊंगा: कहा- परिवार के खिलाफ सोशल मीडिया पर लिखना ठीक नहीं, खून खौलता है (पढ़ें पूरी खबर)
  2. मंदिर-मस्जिद विवाद: संभल जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई शुरू: ASI की निगरानी में 10 मजदूर लगे; महंत की मांग- भगवा रंग से रंगा जाए (पढ़ें पूरी खबर)
  3. हेल्थ अपडेट: एआर रहमान चेन्नई के अस्पताल से डिस्चार्ज हुए: सीने में दर्द होने पर भर्ती किया गया था, हेल्थ एडवाइजरी में कहा गया- डीहाइड्रेशन की दिक्कत हुई थी (पढ़ें पूरी खबर)
  4. कंट्रोवर्सी: तेजप्रताप के आदेश पर डांस करने वाले पुलिसकर्मी को हटाया: बिना हेलमेट जिस स्कूटी को तेजप्रताप चला रहे थे उसका 4000 रुपए का चालान भी कटा (पढ़ें पूरी खबर)
  5. पॉलिटिक्स: उद्धव की शिवसेना बोली-भारत को हिंदू पाकिस्तान बनाया जा रहा: सामना में लिखा- मोदी और शाह देश को टुकड़ों में बांटकर जाएंगे (पढ़ें पूरी खबर)
  6. इंटरनेशनल: अमेरिका ने यमन में हूती विद्रोहियों पर एयरस्ट्राइक की: 31 की मौत; ट्रम्प बोले- तुम्हारा वक्त पूरा हुआ, हम आसमान से कहर बरसाएंगे (पढ़ें पूरी खबर)
  7. हादसा: नॉर्थ मैसेडोनिया के नाइट क्लब में आग, 50 की मौत: 100 से ज्यादा घायल, क्लब में म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान 1500 लोग मौजूद थे (पढ़ें पूरी खबर)

अब खबर हटके…

शिकागो नदी का रंग हरा हुआ, सेंट पैट्रिक डे सेलिब्रेशन शुरू

सेंट पैट्रिक डे सेलिब्रेशन के लिए शिकागो नदी को हरा करने की शुरुआत 1961 में हुई थी।

सेंट पैट्रिक डे सेलिब्रेशन के लिए शिकागो नदी को हरा करने की शुरुआत 1961 में हुई थी।

सेंट पैट्रिक डे सेलिब्रेशन के लिए शिकागो नदी को हरे रंग में रंगा गया है। नदी में 130 नावों से रंग डाला गया। आयरिश संस्कृति को सेलिब्रेट करने वाला ये इवेंट 17 मार्च तक चलेगा। सेंट पैट्रिक आयरिश संत थे, जो 5वीं सेंचुरी में आयरलैंड में क्रिश्चियनिटी लेकर आए थे। इसी दिन की याद में 63 साल पहले शिकागो में सेंट पैट्रिक डे मनाने की शुरुआत हुई।

भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

इन करेंट अफेयर्स के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

मिथुन राशि वालों को किसी खास काम में सफलता मिल सकती है। कर्क राशि वालों के लिए मन मुताबिक दिन रहेगा। जानिए आज का राशिफल…

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…



Supply hyperlink

khabareaaptak.in
khabareaaptak.inhttps://khabareaaptak.in
Welcome to "khabareaaptak" – your go-to destination for the latest news and updates from around the world. We are committed to bringing you timely and accurate information across various categories, including politics, sports, entertainment, technology, and more.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments