Saturday, March 15, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeStatesDelhiDainik Bhaskar Morning Information Temporary; Maharashtra Jharkhand Election End result | Vinod...

Dainik Bhaskar Morning Information Temporary; Maharashtra Jharkhand Election End result | Vinod Tawde Rahul Gandhi | मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: राहुल-खड़गे को ₹100 करोड़ का मानहानि नोटिस; मणिपुर में मंत्री ने घर को कंटीले तारों से घेरा; छत्तीसगढ़ में 10 नक्सली ढेर


  • Hindi Information
  • Nationwide
  • Dainik Bhaskar Morning Information Temporary; Maharashtra Jharkhand Election End result | Vinod Tawde Rahul Gandhi

1 घंटे पहलेलेखक: शुभांक शुक्ला, न्यूज ब्रीफ एडिटर

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को 100 करोड़ रुपए का मानहानि नोटिस मिलने से जुड़ी रही। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कैश कांड मामले में उन्हें नोटिस भेजा है। दूसरी बड़ी खबर छत्तीसगढ़ में 10 नक्सलियों के मारे जाने को लेकर रही।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज का प्रमुख इवेंट, जिस पर रहेगी नजर…

  • महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. छत्तीसगढ़ में 10 नक्सलियों को ढेर, एनकाउंटर के बाद हथियारों के साथ नाचे जवान

एनकाउंटर के बाद जंगल में जवानों ने हथियारों के साथ डांस किया।

एनकाउंटर के बाद जंगल में जवानों ने हथियारों के साथ डांस किया।

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने 10 नक्सलियों को मार गिराया। इसमें 3 महिला और 7 पुरुष हैं। सभी के शव और 3 ऑटोमैटिक हथियार बरामद किए गए हैं। एनकाउंटर के बाद जवान जश्न मनाते भी दिखे। जवानों ने जंगल में हथियारों के साथ डांस किया। भेज्जी के दंतेसपुरम, कोराजुगुड़ा, नागाराम के जंगल में यह मुठभेड़ हुई। इस साल 1 जनवरी से 22 नवंबर तक 207 नक्सली मारे गए हैं।

ओडिशा के रास्ते घुसे थे नक्सली: सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि भेज्जी के जंगल में नक्सलियों का जमावड़ा है। इसके बाद जवानों को रवाना किया गया, जहां नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। एक दिन पहले ही भारी संख्या में नक्सली ओडिशा के रास्ते CG बॉर्डर में घुसे थे। इस दौरान ओडिशा पुलिस के साथ मुठभेड़ भी हुई थी। इसमें एक नक्सली मारा गया था, वहीं एक जवान घायल हुआ था।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

2. राहुल-खड़गे को 100 करोड़ का मानहानि नोटिस, विनोद तावड़े बोले- ₹5 करोड़ बांटने का झूठा आरोप लगाया

महाराष्ट्र चुनाव से पहले हुए कैश कांड पर भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी को 100 करोड़ का मानहानि नोटिस भेजा। तावड़े ने कहा कि भाजपा और मुझे बदनाम करने के लिए इन नेताओं ने झूठे आरोप लगाए। कहा कि मैंने 5 करोड़ रुपए जनता में बांटे। तावड़े ने कहा कि ये लोग जनता के बीच मुझसे माफी मांगें या कोर्ट कार्रवाई का सामना करें।

राहुल-खड़गे ने क्या कहा था: कैश कांड पर राहुल गांधी ने PM मोदी से सवाल किया था। उन्होंने कहा था कि मोदी जी, यह 5 करोड़ किसके सेफ से निकला है? जनता का पैसा लूटकर आपको किसने टेम्पो में भेजा? वहीं, खड़गे ने कहा था कि एक तरफ राज्य के पूर्व गृहमंत्री पर जानलेवा हमला होता है, दूसरी और भाजपा के वरिष्ठ नेता 5 करोड़ कैश के साथ रंगे हाथों पकड़े जाते हैं।

तावड़े पर पैसे बांटने का आरोप: महाराष्ट्र में वोटिंग से एक दिन पहले 19 नवंबर को बहुजन विकास अघाड़ी (BVA) ने तावड़े पर 5 करोड़ रुपए बांटने का आरोप लगाया था। इसके बाद चुनाव आयोग ने विनोद तावड़े और नालासोपारा से भाजपा कैंडिडेट राजन नाइक के खिलाफ 2 FIR दर्ज कराई। पुलिस ने बताया, पहली FIR चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन के मामले में की गई। दूसरी FIR में मतदाताओं को नकदी और शराब की पेशकश कर उन्हें लुभाने का आरोप है।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

3. प्रदूषण पर राहुल बोले- ये नेशनल इमरजेंसी, SC ने कहा- दिल्ली सरकार की कोशिशों से संतुष्ट नहीं

राहुल ने X अकाउंट पर एक वीडियो और मैसेज शेयर किया। इसमें वे सुबह 6 बजे इंडिया गेट पर एयर पॉल्यूशन पर बात कर रहे हैं। इस दौरान इलाके का एक्यूआई 396 था।

राहुल ने X अकाउंट पर एक वीडियो और मैसेज शेयर किया। इसमें वे सुबह 6 बजे इंडिया गेट पर एयर पॉल्यूशन पर बात कर रहे हैं। इस दौरान इलाके का एक्यूआई 396 था।

राहुल गांधी ने बढ़ते प्रदूषण पर चिंता जाहिर की है। राहुल ने कहा, ‘उत्तर भारत में एयर पॉल्यूशन नेशनल इमरजेंसी है। ये पब्लिक हेल्थ क्राइसिस है, जो हमारे बच्चों का भविष्य छीन रहा है और बुजुर्गों का दम घोंट रहा है। एक पर्यावरणीय और आर्थिक आपदा जो अनगिनत लोगों की जिंदगी बर्बाद कर रहा है।’

सुप्रीम कोर्ट की AAP सरकार को फटकार: कोर्ट ने कहा कि दिल्ली सरकार की कोशिशों से हम संतुष्ट नहीं हैं। सरकार ने ट्रकों की एंट्री रोकने के लिए भी कुछ नहीं किया है। अदालत ने आगे कहा, ‘113 एंट्री पॉइंट पर सिर्फ 13 CCTV क्यों हैं। केंद्र इन सभी एंट्री पॉइंट्स पर पुलिस तैनात करे। एक लीगल टीम बनाई जाए जो यह देखे कि क्या वाकई में वाहनों की एंट्री पर रोक लगाई जा रही है या नहीं। इसके लिए हम बार एसोसिएशन के युवा वकीलों को तैनात करेंगे।’

पूरी खबर यहां पढ़ें…

4. मणिपुर हिंसा- मंत्री ने घर कंटीले तारों से घेरा, बोले- संपत्ति की रक्षा संवैधानिक हक

मणिपुर के मंत्री सुसींद्रो ने अपने घर को कंटीले तारों से घेर दिया है।

मणिपुर के मंत्री सुसींद्रो ने अपने घर को कंटीले तारों से घेर दिया है।

मणिपुर में हिंसा को देखते हुए राज्य के मंत्री एल सुसींद्रो ने अपने घर को कंटीले तारों और लोहे के जाल से कवर किया है। उन्होंने कहा- संपत्ति की रक्षा करना हमारा संवैधानिक हक है। अगर भीड़ ने फिर हमला किया तो इसका जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मई से तीन बार मेरी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। 16 नवंबर को करीब 3 हजार लोग घर के बाहर जुट गए। उन्होंने घर को नुकसान पहुंचाया और फायरिंग की।

11 हजार सुरक्षाबल और भेजे गए: मणिपुर में करीब 11 हजार और सुरक्षाबलों को तैनात किया जाएगा। राज्य के चीफ सिक्योरिटी एडवाइजर कुलदीप सिंह ने बताया कि आर्म्ड फोर्सेस की 90 कंपनियों की तैनाती होगी। कंपनियों को अलग-अलग जगह भेजा जा रहा है। जल्द ही पूरे एरिया को कवर कर लेंगे।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

5. सिद्दिकी मर्डर केस में मजदूर का हॉटस्पॉट इस्तेमाल हुआ, आरोपी आकाशदीप ने इसके जरिए मास्टरमाइंड से बातचीत की

NCP अजित पवार गुट के नेता बाबा सिद्दिकी मर्डर केस में पुलिस ने नया खुलासा किया है। पंजाब से गिरफ्तार आकाशदीप गिल ने मास्टरमाइंड अनमोल बिश्नोई से बात करने के लिए एक मजदूर के मोबाइल हॉटस्पॉट का इस्तेमाल किया था। क्राइम ब्रांच आकाशदीप के मोबाइल की तलाश कर रही है। 12 अक्टूबर की रात बांद्रा ईस्ट इलाके में बाबा सिद्दिकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

6. केजरीवाल का ‘रेवड़ी पर चर्चा’ अभियान, बोले- दिल्ली में 65 हजार मीटिंग करेंगे, पूछेंगे- उन्हें मुफ्त की ‘रेवड़ियां’ चाहिए या नहीं

दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी (AAP) संयोजक अरविंद केजरीवाल ने AAP के ‘रेवड़ी पर चर्चा’ अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि हमने दिल्ली में बहुत काम किया है। दिल्ली के लोगों को 6 मुफ्त सुविधाएं ‘रेवाड़ियां’ दी हैं। हम दिल्ली के लोगों से पूछना चाहते हैं कि उन्हें ये ‘रेवाड़ियां’ चाहिए या नहीं चाहिए। इसके लिए दिल्ली में 65 हजार मीटिंग की जाएंगी।

2025 में सरकार का कार्यकाल खत्म होगा: दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी 2025 को खत्म हो रहा है। पिछला विधानसभा चुनाव फरवरी 2020 में हुआ था, जिसमें AAP ने पूर्ण बहुमत हासिल किया था और 70 में से 62 सीटें जीती थीं। भाजपा सिर्फ 8 सीटें जीतने में सफल रही, जबकि कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

आज का कार्टून By मंसूर नकवी…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. नेशनल: जम्मू में अप्रवासी कश्मीरी पंडितों की दुकानों पर बुलडोजर चलाया: JDA ने बिना नोटिस कार्रवाई की; पीड़ित बोले- हम 90 के दशक में वापस आ गए (पढ़ें पूरी खबर)
  2. नेशनल: महाराष्ट्र में CM पद पर खींचतान: अजित के पोस्टर लगे, महायुति से अगला CM बताया; MVA से पटोले बोले- कांग्रेस की अगुआई में सरकार बनेगी (पढ़ें पूरी खबर)
  3. पंजाब: CM के चीफ एडवाइजर की नियुक्ति पर सियासी बवाल: मालीवाल बोलीं- मुझे पीटने वाले गुंडे को इनाम; कांग्रेस बोली- भगवंत मान जवाब दें (पढ़ें पूरी खबर)
  4. इंटरनेशनल: मस्क की पूर्व पत्नी को दिवालिया होने का डर:बच्चों की कस्टडी के लिए कोर्ट में केस लड़ रहीं, मॉडलिंग से पैरेंटिंग पर सवाल उठे (पढ़ें पूरी खबर)
  5. बिजनेस: सेंसेक्स में 5 महीने बाद करीब 2000 अंकों की उछाल: निवेशकों की वेल्थ ₹7.25 लाख करोड़ बढ़ी; अडाणी ग्रुप के 10 में से 6 शेयर्स चढ़े (पढ़ें पूरी खबर)
  6. बॉलीवुड: अभिषेक बच्चन ने की आराध्या पर बात: कहा- बेटी के साथ रहने के लिए जो करना पड़े मैं करुंगा, तलाक की अफवाहों से सुर्खियों में हैं (पढ़ें पूरी खबर)
  7. राजस्थान: कार को 1KM तक घसीटकर ले गया ट्रक, VIDEO: 2 भाइयों समेत 4 लोग चिल्लाते रहे, ड्राइवर नहीं रुका; पहियों से निकलती रही चिंगारी (पढ़ें पूरी खबर)
  8. नेशनल: MP-UP समेत 6 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट: कानपुर-गोरखपुर में विजिबिलिटी 500 मीटर; राजस्थान के माउंट आबू में तापमान 5° (पढ़ें पूरी खबर)

अब खबर हटके…

हैरी पॉटर नॉवेल सीरीज की 2 किताबें नीलाम होंगी, ₹1 करोड़ से ज्यादा कीमत हो सकती है

जेके रोलिंग की किताब हैरी पॉटर का कवर पेज।

जेके रोलिंग की किताब हैरी पॉटर का कवर पेज।

ब्रिटिश लेखिका जेके रोलिंग ने हैरी पॉटर सीरीज की 7 किताबें लिखी हैं। इनमें से 2 किताबों की नीलामी 27 नवंबर को होने वाली है। इनकी कीमत 1 करोड़ रुपए से ज्यादा हो सकती है। जेके रोलिंग की इस किताब को 60 से ज्यादा भाषाओ में ट्रांसलेट किया गया है। इसकी 400 मिलियन से ज्यादा कॉपियां, 200 से ज्यादा देशों में बिक चुकी हैं।

भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

इन करेंट अफेयर्स के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

तुला राशि के लोगों को बिजनेस में किस्मत का साथ मिलेगा। वृश्चिक राशि वालों के नए कॉन्टैक्ट बनेंगे, जानिए आज का राशिफल

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…



Supply hyperlink

khabareaaptak.in
khabareaaptak.inhttps://khabareaaptak.in
Welcome to "khabareaaptak" – your go-to destination for the latest news and updates from around the world. We are committed to bringing you timely and accurate information across various categories, including politics, sports, entertainment, technology, and more.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments